एक्सप्लोरर

कौन है IBEX ब्रिगेड, जो चमोली एवलांच में फंसे मजदूरों की बचा रही जान, किन मामलों में करती है मदद?

भारतीय सेना की IBEX ब्रिगेड एक मात्र स्वतंत्र माउंटेन ब्रिगेड है. यह ब्रिगेड पर्वतीय क्षेत्रों में ऑपरेशन चलाने के लिए विशेष तौर पर ट्रेंड होती है. जवानों की ट्रेनिंग बर्फबारी के बीच में होती है.

Indian Army IBEX Brigade: उत्तराखंड के गढ़वाल सेक्टर के माणा गांव के पास ग्लेशियर टूटने की वजह से बड़ा हादसा हो गया. यहां बीआरओ कैंप में मौजूद 57 मजदूर बर्फ में दब गए, जिससे अफरा-तफरी मच गई. हालांकि, सेना के जवानों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया. भारतीय सेना की ओर से बताया गया है कि रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए भारतीय सेना की IBEX ब्रिगेड को मैदान में उतारा गया है. इस ब्रिगेड ने तेजी से बचाव अभियान शुरू कर दिया है और 10 कर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है. 

सेना की ओर से कहा गया है कि अभी भी बर्फ में कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका है. भारी बर्फबारी और हिमस्खलन के बावजूद आईबेक्स ब्रिगेड बचाव अभियान चला रही है. अब सवाल यह है कि भारतीय सेना की IBEX ब्रिगेड क्या होती है? इसका काम क्या होता और यह किन मामलों में मदद करती है? आज हम यह सब जानेंगे. 

बर्फीले इलाकों में करती है काम

आपने इंडियन आर्मी की कई ब्रिगेड के बारे में सुना होगा. हर ब्रिगेड का काम अलग-अलग होता है. इसी तरह भारतीय सेना की IBEX ब्रिगेड भी है, जो एक मात्र स्वतंत्र माउंटेन ब्रिगेड है. यह ब्रिगेड पर्वतीय क्षेत्रों में ऑपरेशन चलाने के लिए विशेष तौर पर ट्रेंड होती है. इस ब्रिगेड के जवानों की ट्रेनिंग ऐसी होती है कि किसी भी तरह की बर्फबारी का इनपर असर नहीं होता और विपरीत परिस्थितियों में भी ये जवान काम कर सकते हैं  

बर्फबारी का इन पर नहीं होता असर

भारतीय सेना की IBEX ब्रिगेड गढ़वाल हिमालय में LOC की करीब 250 किलोमीटर तक रक्षा करती है. यह ब्रिगेड बर्फीले इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए भी ट्रेंड होती है. इनकी तैनाती अमूमन 9000 फीट, 12000 फीट या फिर 15000 फीट पर होती है. एक ब्रिगेड में कई बटालियन होती हैं, एक बटालियन में 800 जवानों की तैनाती होती है. इस ब्रिगेड के जवान ज्यादातर सफेर रंग की वर्दी में तैनात होते हैं और इन्हें भारी बर्फबारी में नंगे बदन ट्रेनिंग दी जाती है, मौसम के अनुकूल इनका खानपान भी होता है. 

यह भी पढ़ें: क्या बांग्लादेश पर भी कब्जा कर सकता है अमेरिका? जानें मजबूत सरकार नहीं होने के नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हर साल दशहरे पर रामलीला मैदान में कितने का होता है कारोबार?
हर साल दशहरे पर रामलीला मैदान में कितने का होता है कारोबार?
किस विचारधारा के हैं नेतन्याहू के विरोधी कैंडिडेट गादी आइजनकोट?
किस विचारधारा के हैं नेतन्याहू के विरोधी कैंडिडेट गादी आइजनकोट?
बैलेट पेपर या फिर EVM, किसमें ज्यादा आता है चुनाव खर्च?
बैलेट पेपर या फिर EVM, किसमें ज्यादा आता है चुनाव खर्च?
पंजाब में नशे को लेकर अब तक कितनी हत्याएं, वहां कितना बड़ा है इसका कारोबार?
पंजाब में नशे को लेकर अब तक कितनी हत्याएं, वहां कितना बड़ा है इसका कारोबार?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कमजोर पड़ रहा बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान, 3 घंटे से एक ही जगह पर है अर्नब
कमजोर पड़ रहा बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान, 3 घंटे से एक ही जगह पर है अर्नब
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget