एक्सप्लोरर

क्या होता है कोल्ड लावा, ज्वालामुखी से निकलने वाले लावा से कितना अलग होता है?

ज्वालामुखी से निकलने वाले लावा के बारे में तो आप सभी लोगों ने सुना होगा.लेकिन क्या आप जानते हैं कि कोल्ड लावा क्या होता है? क्या ये भी ज्वालामुखी से ही निकलता है? जानिए ये इंसानों के लिए कितना खतरनाक

ज्वालामुखी से निकलने वाले लावा के बारे में तो आप सभी जानते ही हैं. ज्वालामुखी से निकलने वाला गर्म लावा कितना खतरनाक और ज्वलनशील होता है, आप ये भी जानते हैं. लेकिन क्या आपने कोल्ड लावा के बारे में कभी सुना है? क्या ये ज्वालामुखी से निकलने वाले लावा जैसा होता है? आज हम आपको बताएंगे कि कोल्ड लावा क्या होता है और ये कितना खतरनाक होता है. 

कोल्ड लावा 

कोल्ड लावा के बारे में जानने से पहले जानते हैं कि आखिर इस वक्त सोशल मीडिया पर कोल्ड लावा का इतना जिक्र क्यों हो रहा है. दरअसल इंडोनेशिया में हुई बारिश ने तबाही मचा दी है. जिस कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर भारी बारिश और ज्वालामुखी की ढलानों में कीचड़ के कारण हालात बिगड़ गए हैं. इतना ही नहीं स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक इस कीचड़ और बारिश के कारण अब तक इससे 43 से लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं कोल्ड लावा के कारण 22 घर और 16 पुल तबाह हुए हैं. सरकार द्वारा लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. 

क्या है कोल्ड लावा 

बता दें कि कोल्ड लावा को इंडोनेशिया में लहार के नाम से भी जाना जाता है. यह पानी, ज्वालामुखी की राख, चट्टान के टुकड़े और बर्फ के टुकड़ों का मिश्रण होता है. ये गीले कंक्रीट की तरह बहता है. कोल्ड लावा ज्यादातर नदी घाटियों में बहता है और तेज गति के साथ आगे बढ़ता है. यह खड़ी ढलानों पर 75-80 किमी प्रति घंटे या उससे अधिक स्पीड से बढ़ता है.

युनाइटेड स्टेट्स जियोग्राफिकल सर्वे (यूएसजीएस) के मुताबिक कोल्ड लावा गीले कंक्रीट के घूमते हुए घोल जैसा दिखता है. यह लावा इमारतों, पुलों और सड़कों समेत अपने रास्ते में आने वाली लगभग किसी भी चीज़ को कुचल और दफना सकता है. वहीं यूएसजीएस के मुताबिक यह आमतौर पर ज्वालामुखी विस्फोट से जुड़ा होता है, लेकिन जब कोई विस्फोट नहीं होता है, तो भी कोल्ड लावा आ सकता है.

हालांकि कभी-कभी भारी बारिश या बर्फबारी ज्वालामुखी की राख को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने का काम करती है. इस दौरान ये इसे एक घोल बना देती है. बता दें कि कोल्ड लावा को आमतौर पर तबाही मचाने वाले लावे के तौर पर जाना जाता है. यही कारण है कि यह कई बार पर्वतों से निकलने वाले लावे से भी ज्यादा खतरनाक रूप लेता है. 

ये भी पढ़ें: India-Bhutan Border: पाकिस्तान बॉर्डर पर तो तैनात रहती है बड़ी फोर्स, मगर इंडिया-भूटान बॉर्डर पर कौन सी फोर्स?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ayodhya Ram Mandir Controversy: उत्तर प्रदेश के इस मंदिर में मुस्लिम संभालते हैं चंदे का पूरा ब्योरा, आज तक नहीं हुई चोरी
उत्तर प्रदेश के इस मंदिर में मुस्लिम संभालते हैं चंदे का पूरा ब्योरा, आज तक नहीं हुई चोरी
Ali Khamenei Funeral: 4 महीने तक कोल्ड स्टोरेज में रखा रहा खामेनेई का शव, जानिए इस्लाम में क्यों दी गई इतनी ढील?
4 महीने तक कोल्ड स्टोरेज में रखा रहा खामेनेई का शव, जानिए इस्लाम में क्यों दी गई इतनी ढील?
भारत में अयोध्या तो पाकिस्तान में यहां आता है बंपर चढ़ावा, वहां कैसे मैनेज होता है सिस्टम?
भारत में अयोध्या तो पाकिस्तान में यहां आता है बंपर चढ़ावा, वहां कैसे मैनेज होता है सिस्टम?
Scrap Tyres: देश क्यों खरीदते हैं कटे-फटे टायर, जानें कहां होता‌ है इनका इस्तेमाल?
देश क्यों खरीदते हैं कटे-फटे टायर, जानें कहां होता‌ है इनका इस्तेमाल?

वीडियोज

2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर आया BCCI का पहला रिएक्शन, दूसरे टी20 से पहले कहा- कोच और कप्तान...
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर आया BCCI का पहला रिएक्शन, दूसरे टी20 से पहले कहा- कोच और कप्तान
Ali Khamenei Funeral: मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
भारत के तटीय सफर में बना नया रिकॉर्ड, श्रेयांश मित्तल ने अकेले बाइक से तय की ईस्ट-टू-वेस्ट यात्रा
भारत के तटीय सफर में बना नया रिकॉर्ड, श्रेयांश मित्तल ने अकेले बाइक से तय की ईस्ट-टू-वेस्ट यात्रा
पारंपरिक फसलों को छोड़ें, इस खेती में लगाएं पैसा और महज 4 महीने के अंदर कमाएं 12 गुना तक का बंपर मुनाफा
पारंपरिक फसलों को छोड़ें, इस खेती में लगाएं पैसा और महज 4 महीने के अंदर कमाएं 12 गुना तक का बंपर मुनाफा
Embed widget