एक्सप्लोरर

क्या होता है एयर टर्बुलेंस, फ्लाइट में सफर करने से पहले ये जानना जरूरी

आज लंदन से सिंगापुर जाने वाली फ्लाइट में एयर टर्बुलेंस के कारण एक महिला यात्री की मौत हो गई है और 30 अन्य यात्री घायल हुए हैं. क्या आप जानते हैं कि एयर टर्बुलेंस क्या होता है और ये कब आता है?

फ्लाइट में ज्यादा सफर करने वाले यात्री टर्बुलेंस शब्द से परिचित होंगे. आज यानी 21 मई के दिन सिंगापुर एयरलाइन्स की फ्लाइट म्यांमार के आसमान में एयर टर्बुलेंस में फंस गई. टर्बुलेंस में लगे झटकों के कारण 73 साल के ब्रिटिश पैसेंजर की मौत हो गई है, वहीं 30 अन्य यात्री घायल हैं. बता दें ये फ्लाइट लंदन से सिंगापुर जा रही थी. इस घटना के बाद से ही सोशल मीडिया पर लोग टर्बुलेंस से जुड़े वीडियो देख रहे हैं और सवाल पूछ रहे हैं. आज हम आपको बताएंगे कि टर्बुलेंस क्या होता है और ये कितने प्रकार का होता है. 

क्या होता टर्बुलेंस ?

सबसे पहले ये जानते हैं कि टर्बुलेंस क्या होता है? बता दें कि जब उड़ान के दौरान विमान के पंखों से हवा अनियंत्रित होकर टकराती है तो प्‍लेन में एयर टर्बुलेंस पैदा होता है. इस टर्बुलेंस के कारण विमान ऊपर नीचे होने लगता है. इससे यात्रियों को झटके लगने शुरू हो जाते हैं. अब दूसरा सवाल है कि टर्बुलेंस कितने प्रकार के होते हैं? जानकारी के मुताबिक विमानों को कम से कम सात तरह के टर्बुलेंस का सामना करना पड़ता है. वहीं ज्‍यादातर बार टर्बुलेंस मौसम से जुड़ा होता है. खराब मौसम में बिजली कड़कने और भारी बादल होने से भी विमान में टर्बुलेंस पैदा होता है. विशेषज्ञों के मुताबिक में क्लियर एयर टर्बुलेंस, थर्मल टर्बुलेंस, टेम्पेरेचर इंवर्जन टर्बुलेंस, मेकनिकल टर्बुलेंस, फ्रंटल टर्बुलेंस, माउंटेन वेब टर्बुलेंस और थंडरस्टॉर्म टर्बुलेंस होते हैं. 

तापमान भी एक कारण

दुनियाभर में तापमान बढ़ने के साथ ही बहुत सारे बदलाव हो रहे हैं. टर्बुलेंस को लेकर भी विशेषज्ञों का कहना है कि  धरती का तापमान बढ़ने के साथ ही विमानों में टर्बुलेंस की घटनाएं भी बढ़ रही हैं. जियोफिजिकल रिसर्च लेटर्स पत्रिका में प्रकाशित शोधपत्र में ब्रिटेन की रीडिंग यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने इस विषय पर रिसर्च किया है. उनके मुताबिक साफ हवा में होने वाले टर्बुलेंस के मामले बीते दशकों में ज्‍यादा बढ़े हैं. शोध में पाया गया है कि एक नॉर्थ अटलांटिक विमान मार्ग पर 1979 से 2020 के बीच के 41 साल में टर्बुलेंस के मामलों में 55 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. 

यात्री खुद को कैसे रखें सुरक्षित 

एयर टर्बुलेंस आना एक बहुत सामान्य सी प्रकिया है. लेकिन इस दौरान यात्री खुद को सुरक्षित कैसे रख सकते हैं. फ्लाइट में सफर के दौरान आपने गौर किया होगा कि कई बार फ्लाइट टेकऑफ के बाद यात्री सीट बेल्ट खोल देते हैं. वहीं जब अचानक टर्बुलेंस आता है तो यात्री इस दौरान अनियंत्रित होकर ऊपर की तरफ जाने लगते हैं. जिससे उन्हें चोट लगती है. बता दें कि पायलट सफर के दौरान हमेशा अपनी सीट बेल्ट लगाकर रखते हैं. इसलिए एयर टर्बलेंस में खुद को सुरक्षित रखने के लिए सीट बेल्ट लगाना एक अच्छा और सुरक्षित विकल्प है. 

ये भी पढ़ें: Pakistan: हर देश में हिंदुस्तानी बसे हुए हैं, लेकिन क्या पाकिस्तान में भी रहते हैं भारतीय

गिरिजांश गोपालन को मीडिया इंडस्ट्री में चार साल से ज्यादा का अनुभव है. फिलहाल वह डिजिटल में सक्रिय हैं, लेकिन इनके पास प्रिंट मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है. दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद गिरिजांश ने नवभारत टाइम्स अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. उन्हें घूमना बेहद पसंद है. पहाड़ों पर चढ़ना, कैंपिंग-हाइकिंग करना और नई जगहों को एक्सप्लोर करना उनकी हॉबी में शुमार है। यही कारण है कि वह तीन साल से पहाड़ों में ज्यादा वक्त बिता रहे हैं. अपने अनुभव और दुनियाभर की खूबसूरत जगहों को अपने लेखन-फोटो के जरिए सोशल मीडिया के रास्ते लोगों तक पहुंचाते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या CEC से कोई भी कर सकता है मुलाकात, कैसे मिलती है परमिशन?
क्या CEC से कोई भी कर सकता है मुलाकात, कैसे मिलती है परमिशन?
कैसे मापी जाती है भूकंप की तीव्रता, किन उपकरणों का होता है इस्तेमाल?
कैसे मापी जाती है भूकंप की तीव्रता, किन उपकरणों का होता है इस्तेमाल?
क्या है राज्यसभा का फॉर्मूला, कैसे होती है इसकी वोटिंग?
क्या है राज्यसभा का फॉर्मूला, कैसे होती है इसकी वोटिंग?
शिमला में पहाड़ों पर बने घर कितने सुरक्षित, कितनी होती है इनकी उम्र?
शिमला में पहाड़ों पर बने घर कितने सुरक्षित, कितनी होती है इनकी उम्र?

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
गाली देने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की पिटाई, फहीम नजीर बोला- 'बांग्लादेश नहीं बनने दूंगा'
गाली देने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की पिटाई, फहीम नजीर बोला- 'बांग्लादेश नहीं बनने दूंगा'
'इस बुरे इंसान की मौत पर...', नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने ये क्या कह दिया
'इस बुरे इंसान की मौत पर...', नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने ये क्या कह दिया
विराट कोहली ने यूं दी नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि, 2 लाइन में दिया आखिरी सलाम
विराट कोहली ने यूं दी नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि, 2 लाइन में दिया आखिरी सलाम
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
TMC के बागियों को किस बात का डर? स्पीकर से कहा- 'दो हफ्ते दे दीजिए'
TMC के बागियों को किस बात का डर? स्पीकर से कहा- 'दो हफ्ते दे दीजिए'
लालू के बाल संवारते हुए रोहिणी का वीडियो वायरल, लिखा- ‘बेटी होने का फर्ज...'
लालू के बाल संवारते हुए रोहिणी का वीडियो वायरल, लिखा- ‘बेटी होने का फर्ज...'
Embed widget