एक्सप्लोरर

टेक-ऑफ से पहले सबके फोन का Flight Mode क्यों ऑन करवा देता है पायलट, ऐसा न करें तो क्या होगा?

आमतौर पर मोबाइल में हवाई यात्रा के दौरान इस्तेमाल किया जाने वाल फ्लाइट मोड रोजमर्रा की जिंदगी में भी बड़ा काम आता है. चलिए जानते हैं कि इसका इस्तेमाल कहां होता है और यूज ना करने पर क्या होता है?

आज के समय में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जो स्मार्टफोन का इस्तेमाल नहीं करता होगा. लेकिन स्मार्टफोन्स में कई ऐसे फीचर्स होते हैं जिनसे हम अंजान रह जाते हैं जबकि वो हमारे बड़े काम के होते हैं. इन्हीं में से एक है फ्लाइट मोड जिसे एयरप्लेन मोड भी कहा जाता है. फ्लाइट में सफर करने वाले यात्रियों को अक्सर टेक-ऑफ से पहले फोन में फ्लाइट मोड ऑन करने के लिए कहा जाता है. चलिए जानते हैं इसके पीछे क्या कारण है और अगर इसका इस्तेमाल नहीं करते हैं तो क्या होता है.

क्या है फ्लाइट मोड

सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि फ्लाइट मोड क्या है तो फ्लाइट मोड एक सेटिंग है जो आपके फोन के वायरलेस सिग्नल्स जैसे सेलुलर नेटवर्क, वाई-फाई और ब्लूटूथ को बंद कर देता है. यानि फ्लाइट मोड ऑन करते ही हमारे सिम कार्ड के नेटवर्क चले जाते हैं. इसका उद्देश्य हवाई जहाज के संचार और नेविगेशन सिस्टम के साथ किसी भी संभावित हस्तक्षेप को रोकना है. 

फ्लाइट में क्यों जरूरी है एयरप्लेन मोड

हवाई यात्रा के दौरान अगर एयरप्लेन मोड का इस्तेमाल नहीं होता तो ये नेविगेशन और संचार सिस्टम में रुकावट पैदा कर सकते हैं. फ्लाइट मोड ऑन नहीं होने पर पायलट और एयर ट्रैफिक कंट्रोल के बीच बातचीत में परेशानी हो सकती है. ये उड़ान की सुरक्षा के लिए लिहाज से खतरा पैदा कर सकता है. भारत में डीजीसीए के निर्देशों के अनुसार सवारियों को मोबाइल के साथ-साथ लैपटॉप और टैब समेत हर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को फ्लाइट मोड में रखना जरूरी है. दरअसल उड़ान के दौरान पायलट हमेशा राडार और कंट्रोल रूम के संपर्क में रहते हैं अगर फोन ऑन रहता है तो मोबाइल के सिग्नल विमान के सूचना तंत्र को प्रभावित करते हैं. इससे पायलट को मिलने वाली रेडियो फ्रिक्वेंसी में बाधा पहुंचती है उन्हें निर्देश साफ नहीं मिल पाता है.

फ्लाइट मोड के दूसरे फायदे

फ्लाइट मोड केवल हवाई यात्रा के दौरान ही नहीं बल्कि हमारे रोजमर्रा की जिंदगी में भी कई तरह से उपयोगी होता है. इसके रोजमर्रा के उपयोग को समझते हैं.

  1. बैटरी की बचत- फ्लाइट मोड का सबसे आम उपयोग है बैटरी की खपत को कम करना. जब आपका फोन नेटवर्क सिग्नल्स की खोज करता है. खासकर कम सिग्नल वाले क्षेत्रों में, तो यह अधिक ऊर्जा खर्च करता है. फ्लाइट मोड चालू करने से यह प्रक्रिया रुक जाती है, जिससे बैटरी लंबे समय तक चलती है. उदाहरण के लिए, यदि आप ऐसी जगह हैं जहां नेटवर्क कवरेज कमज़ोर है, जैसे कि ग्रामीण क्षेत्र या मेट्रो में, फ्लाइट मोड आपके फोन की बैटरी को तेज़ी से खत्म होने से बचा सकता है.

  2. अनचाहे फोन कॉल्स से बचाव- कई बार आपको कॉल्स, मैसेज या नोटिफिकेशन्स से बचना होता है. फ्लाइट मोड चालू करने से आप बिना फोन बंद किए इन सबसे छुटकारा पा सकते हैं. यह तब उपयोगी होता है जब आप मीटिंग, पढ़ाई या नींद के दौरान डिस्टर्ब नहीं होना चाहते. 

  3. डेटा उपयोग में कमी- फ्लाइट मोड आपके मोबाइल डेटा और वाई-फाई को बंद कर देता है, जिससे अनावश्यक डेटा खपत रुकती है. यह तब हेल्पफुल होता है जब आप डेटा बचाना चाहते हैं या अनजाने में बैकग्राउंड ऐप्स द्वारा डेटा उपयोग को रोकना चाहते हैं.

  4. ऑफलाइन गतिविधियों के लिए- फ्लाइट मोड उन स्थितियों में उपयोगी है जब आप फोन को केवल ऑफलाइन कार्यों के लिए उपयोग करना चाहते हैं, जैसे कि संगीत सुनना, फोटो देखना या ऑफलाइन गेम खेलना. 

  5. यात्रा के दौरान सुविधा- विदेश यात्रा के दौरान, फ्लाइट मोड रोमिंग चार्जेस से बचाने में मदद करता है. आप जरूरत पड़ने पर केवल वाई-फाई चालू कर सकते हैं और महंगे डेटा रोमिंग से बच सकते हैं.

  6. तकनीकी समस्याओं का समाधान- कभी-कभी फोन में नेटवर्क या कनेक्टिविटी की समस्या हो सकती है. फ्लाइट मोड को चालू और बंद करने से नेटवर्क रीफ्रेश होता है, जो अक्सर इन समस्याओं को ठीक कर सकता है.

इसे भी पढ़़ें- क्या होती है सेमीकंडक्टर चिप, जिसे देश में बनाना है पीएम मोदी का बड़ा सपना?

About the author नेहा सिंह

नेहा सिंह बीते 6 साल से डिजिटल मीडिया की दुनिया से जुड़ी हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से ताल्लुक रखती हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद स्थित ईटीवी भारत से साल 2019 में अपने करियर की शुरुआत की. यहां पर दो साल तक बतौर कंटेट एडिटर के पद पर काम किया इस दौरान उन्हें एंकरिंग का भी मौका मिला जिसमें उन्होंने बेहतरीन काम किया.

फिर देश की राजधानी दिल्ली का रुख किया, यहां प्रतिष्ठित चैनलों में काम कर कलम को धार दी. पहले इंडिया अहेड के साथ जुड़ीं और कंटेंट के साथ-साथ वीडियो सेक्शन में काम किया. 

इसके बाद नेहा ने मेनस्ट्रीम चैनल जी न्यूज में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के पद पर अपनी सेवाएं दीं. जी न्यूज में रहते हुए नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर एक्सप्लेनर वीडियो क्रिएट किए.

इसी बीच प्रयागराज महाकुंभ के दौरान कुलवृक्ष संस्थान से जुड़कर महाकुंभ भी कवर किया, साधु-संतों का इंटरव्यू किया. लोगों से बातचीत करके उनके कुंभ के अनुभव और समस्याओं को जाना.

वर्तमान में नेहा एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां पर नॉलेज सेक्शन में ऐसी खबरों को एक्सप्लेन करती हैं, जिनके बारे में आम पाठक को रुचि होती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में क्यों बैन हुआ अलजजीरा? क्या येलो जर्नलिज्म का भुगतना पड़ा खामियाजा
पाकिस्तान में क्यों बैन हुआ अलजजीरा? क्या येलो जर्नलिज्म का भुगतना पड़ा खामियाजा
क्या है स्ट्रेट ऑफ जिब्राल्टर, यहां से यूरोप में कैसे करते हैं घुसपैठ?
क्या है स्ट्रेट ऑफ जिब्राल्टर, यहां से यूरोप में कैसे करते हैं घुसपैठ?
यह पक्षी न होता तो नहीं बन पाती बुलेट ट्रेन, जानें सच
यह पक्षी न होता तो नहीं बन पाती बुलेट ट्रेन, जानें सच
LIC में पार्टनर बनने के लिए कितने रुपये लगेंगे? एक क्लिक में समझें हिसाब
LIC में पार्टनर बनने के लिए कितने रुपये लगेंगे? एक क्लिक में समझें हिसाब

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
Embed widget