एक्सप्लोरर

ईडी की रेड में जो कुछ भी मिलता है, उसका बाद में क्या होता है?

जब सब कुछ जमा करा लिया जाता है तब इन रुपयों और चीजों को अंतिम कुर्की के लिए अदालत के सामने पेश किया जाता है. जब तक इससे संबंधित मुकदमा समाप्त नहीं होता, तब तक सभी चीजें बैंक में जमा होती हैं.

एनफोर्समेंट डिपार्टमेंट (ED) को लेकर जब भी कोई खबर आती है, हमारे दिमाग में पहला सीन रेड का होता है. दरअसल, बीते कुछ वर्षों से ईडी शब्द हमारे कानों को खूब सुनने को मिल रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि बीते कुछ समय से ईडी यानी एनफोर्समेंट डिपार्टमेंट ने देश के भीतर भ्रष्ट नेताओं, नौकरशाहों और व्यापारियों के खिलाफ खूब छापे मारे और अवैध संपत्ति जब्त की. खैर, आज हम इसके छापों और भ्रष्ट नेताओं, नौकरशाहों और व्यापारियों की बात नहीं करेंगे. बल्कि हम बात करेंगे कि इन छापों में बरामद नगदी या जो कुछ भी मिलता है, उसका ईडी करती क्या है.

कैश का क्या होता है?

दरअसल, जब ईडी किसी रेड में कैश, सामान और प्रॉपर्टी जब्त करती है तो सबसे पहले उसकी एक रिपोर्ट तैयार करती है. इसके साथ ही अगर कैश ज्यादा है तो एसबीआई के अधिकारियों को बुलाया जाता है औक नोट गिनने वाली मशीन से पूरे कैश को गिन कर उसका रिपोर्ट तैयार किया जाता है. पूरा रिपोर्ट तैयार होने के बाद ईडी इस कैश को किसी भी सरकारी खाते में जमा कर देती है. लेकिन इसका इस्तेमाल नहीं होता. इसे आखिरी आदेश तक सेफ रखने के लिए जमा कराया जाता है. हालांकि, अगर किसी सामान या कैश पर कोई खास निशान बना हो, जिससे ईडी को भविष्य में कोई और सुबूत मिल सकता है तो उस चीज को एक लिफाफे में रख कर लॉकर में डाल दिया जाता है.

अंत में उस सामान का क्या होता है

अंत में जब सब कुछ जमा करा लिया जाता है तब इन रुपयों और चीजों को अंतिम कुर्की के लिए अदालत के सामने पेश किया जाता है. जब तक इससे संबंधित मुकदमा समाप्त नहीं होता, तब तक सभी चीजें बैंक में जमा होती हैं. मुकदमा का फैसला आने के बाद इसकी कुर्की कर दी जाती है. लेकिन अगर केस के दौरान आरोपी दोषी नहीं ठहराया जाता और सारी संपत्ति लीगल निकलती है तो सूत समेत सब कुछ आरोपी को वापिस कर दिया जाता है और उसे बकायदा कोर्ट की ओर से बाइज्जत बरी कर दिया जाता है.

ये भी पढ़ें: चीन में कैसे बनाया जाता है प्लास्टिक से नकली चावल… अगर किसी ने खा लिया तो क्या होगा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टेडियम से एयरपोर्ट तक, पीएम मोदी के नाम पर किन मशहूर जगहों के नाम?
स्टेडियम से एयरपोर्ट तक, पीएम मोदी के नाम पर किन मशहूर जगहों के नाम?
शराब की दुकानों से एक दिन में कितना कमाती है दिल्ली, कितना होगा नुकसान?
शराब की दुकानों से एक दिन में कितना कमाती है दिल्ली, कितना होगा नुकसान?
कौन हैं शांति का नोबेल पाने वाली नावी पिल्लै, भारत से इनका क्या कनेक्शन?
कौन हैं शांति का नोबेल पाने वाली नावी पिल्लै, भारत से इनका क्या कनेक्शन?
दुनिया के कितने देशों की सत्ता उखाड़ चुके हैं Gen Z, यहां देख लें लिस्ट
दुनिया के कितने देशों की सत्ता उखाड़ चुके हैं Gen Z, यहां देख लें लिस्ट

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
'वो जंग भाजपा के खिलाफ नहीं', उप चुनाव में जीत के बाद राहुल पर भड़कीं ईरानी
'वो जंग भाजपा के खिलाफ नहीं', उप चुनाव में जीत के बाद राहुल पर भड़कीं ईरानी
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget