एक्सप्लोरर

अभिनंदन के साथ टक्कर लेने वाले पाकिस्तानी पायलट का क्या हुआ? जान लीजिए जवाब

F16 Pakistan Pilot: साल 2019 में भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान गलती से पाकिस्तान पहुंच गए थे. उस वक्त उन्होंने जिस पाकिस्तानी पायलट को तगड़ा जवाब दिया था आखिर उसका क्या हुआ.

भारत पाकिस्तान के बीच इस वक्त चल रहे गर्म माहौल के बीच दोनों देशों की खूब अलग-अलग जानकारियां सामने आ रही हैं और कई पुराने किस्से भी सामने आ रहे हैं. भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को तो सभी जानते होंगे. वही अभिनंदन जिन्होंने बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तानी एफ-16 जेट को मिग-21 बाइसन लड़ाकू विमान से मार गिराया था.

हालांकि इस दौरान उनका जेट भी क्षतिग्रस्त हो गया था और वो गलती से दुश्मन की जमीन पर जा गिरे थे. पाकिस्तानी सेना ने उनको पकड़ लिया था, लेकिन 60 घंटे के बाद पाक को उनको सही सलामत भारत को लौटाना पड़ा था. दरअसल उस वक्त पाकिस्तान खौफ के साए में जी रहा था कि कहीं भारत उन पर सीधा हमला न कर दे.

भारत के डर से अभिनंदन को छोड़ा था 

रिपोर्ट्स की मानें तो पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आशिफ ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि अभिनंदन को पाकिस्तान ने भारत के डर के कारण छोड़ा था. इतना ही नहीं पाक असेंबली के पूर्व स्पीकर अयाज सादिक ने भी यह बात कबूली थी कि अभिनंदन को पकड़ने के बाद पाक को यह डर था कि कहीं भारत ने उन पर आक्रमण कर दिया तो देश तहस-नहस हो जाएगा. लेकिन क्या आप यह बात जानते हैं कि आखिर उस वक्त पाकिस्तानी एफ-16 जेट को कौन पायलट चला रहा था और उसका क्या हुआ? चलिए जानें.

कौन उड़ा था एफ-16

लंदन में रह रहे वकील खालिद उमर ने आज से करीब छह साल पहले अपनी फेसबुक पोस्ट में इस बात का दावा किया था कि जम्मू कश्मीर में हमला करने के बाद पीओके में गिरे पाकिस्तान के विमान एफ-16 के पायलट को भीड़ ने भारतीय समझकर पीट-पीटकर मार डाला था. उनके अनुसार एफ-16 को पाकिस्तानी वायुसेना की 19वीं स्क्वाड्रन का पायलट शहजाजुद्दीन उड़ा रहा था. 

उस पाकिस्तानी पायलट का क्या हुआ

उमर की पोस्ट की मानें तो उन्होंने लिखा था कि “दुखद है कि पीओके में इजेक्ट करने के बाद पाकिस्तानी पायलट जिंदा था, लेकिन भीड़ ने उसको भारतीय समझा और जमकर पीटा. जब बाद में उनको इस बात की खबर मिली वो उनका ही आदमी है तब लोग शहजाज को अस्पताल लेकर गए जहां पर उसकी मौत हो गई थी. वह एक रिटायर्ड एयर मार्शल का बेटा था. अभिनंदन और शहजाज दोनों ने आसमान में लड़ाई लड़ी, लेकिन दोनों में से एक जिंदा नहीं बचा.”

यह भी पढ़ें: युद्ध के दौरान पाकिस्तान में कौन दबा सकता है परमाणु मिसाइल वाला बटन? जानें कौन लेता है आखिरी फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या विदेशी नागरिकों को भी मौत की सजा दे सकता है सऊदी? जानें नियम
क्या विदेशी नागरिकों को भी मौत की सजा दे सकता है सऊदी? जानें नियम
भारत में कितने बचे हैं जल्लाद, आजादी के बाद से कितनी घट गई संख्या?
भारत में कितने बचे हैं जल्लाद, आजादी के बाद से कितनी घट गई संख्या?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
ग्रीस में डेस्टिनेशन वेडिंग कितनी महंगी, काव्या मारन रचाने जा रहीं शादी
ग्रीस में डेस्टिनेशन वेडिंग कितनी महंगी, काव्या मारन रचाने जा रहीं शादी

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget