एक्सप्लोरर

क्या हैं वो वजहें, जिन कारणों से फिर से चर्चा में है नीट की परीक्षा?

नीट परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद से ही ये खासी चर्चाओं में है. इस साल लगभग 24 लाख अभ्यर्थियों ने नीट की परीक्षा दी थी, अब इस परीक्षा पर सवाल उठ रहे हैं.

देश की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक नीट परीक्षा भी है. इस मेडिकल एग्जाम के सेंटर भारत के अलावा दूसरे देशों में भी बनाए जाते हैं. 5 मई को लगभग 24 लाख विद्यार्थियों ने नीट की परीक्षा दी थी. ऐसे में राजस्थान के सवाई माधोपुर से नीट के पेपर लीक होने की खबर सामने आई थी, इसके अलावाा हाल ही में नीट की परीक्षा में एक छात्रा के रिजल्ट की पीडीएफ भी लगातार वायरल हो रही है, जिसमें छात्रा को 720 में से 719 अंक मिले हैं. जबकि प्रश्नपत्रों की मार्किंग के हिसाब से देखें तो ये मुमकिन नहीं है. इसे लेकर परीक्षा एजेंसी एनटीए सवालों के घेरे में है. दरअसल सवाल इसलिए भी उठ रहे हैं क्योंकि नीट में कुल 200 प्रश्न होते हैं, जिनमें से 180 प्रश्नों को सॉल्व करना होता है.

क्या है नीयम?

नीट की पेपर में एक प्रश्न गलत करने पर एक अंक माइनस मार्किंग का कटता है. इसे देखते हुए छात्रा को 716 अंक मिलने थे लेकिन फिर भी छात्रा को 719 अंग मिले. रिजल्ट देखते ही भिलाई के कोचिंग संस्थानों और नीट एस्पेरेंट के बीच एनटीए में हुई इस गड़बड़ी पर चर्चाएं  जोर पकड़ती नजर आ रही हैं. ये बस एक छात्रा की बात नहीं है, बल्कि इस परीक्षा में लोग सोशल मीडिया पर 67 विद्यार्थियों के 720 में से 720 अंक लाने पर सवाल उठा रहे हैं. इनमें से छह विद्यार्थी ऐसे हैं जिनका सेंटर और सिक्वेंस भी एक ही था.

वहीं बालोद में भी भारी गड़बड़ी सामने आई. यहां नीट की परीक्षा के लिए बनाए गए एग्जाम सेंटर स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल में पहले विद्यार्थियों के गलत पेपर का वितरण कर दिया गया. इसके 35 मिनट बाद सभी से पेपर वापस मांगकर 10 मिनट बाद दूसरा पेपर दिया गया, लेकिन परीक्षा के समय पर ही उनसे कॉपियां वापस ले ली गईं. इसके बाद छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने परीक्षा केंद्र पर हंगामा करना शुरू कर दिया. यहां दोनों परीक्षा केंद्र में कुल 391 परिक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी.

पेपर लीक की खबर आई सामने

इसके अलावा राजस्थान के सवाई माधोपुर में स्थित एक परीक्षा केंद्र से नीट यूजी पेपर लीक होने की खबर आई थी. इसके तार बिहार से जुड़े हुए बताए जा रहे थे. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा ये भी किया गया कि नीट यूजी परीक्षा से पहले ही 20 परीक्षार्थियों को पेपर मिल गया था. इस खबर ने सभी को हैरान परेशान कर दिया है. इसे लेकर जांच की बात कही गई थी लेकिन अब जैसे ही रिजल्ट सामने आया तो लोग हैरान रह गए. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नीट पेपर रद्द करो ट्रेंड कर रहा है. वहीं टॉप 100 में राजस्थान के 14 विद्यार्थियों का होना भी बड़े सवाल खड़े कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई याचिका

सोशल मीडिया पर चल रहे विरोध के बीच NEET UG Exam को रद्द करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर हो चुकी है. पेपर रद्द करने के पीछे याचिकाकर्ता ने संविधान के अनुच्छेद 14 (समानता का अधिकार) का उल्लंघन बताया है. इस याचिका को शिवांगी मिश्रा और अन्य छात्र-छात्राओं की तरफ से दायर किया गया है, जिसमे एनटीए को भी एक पक्ष बनाया गया है

यह भी पढ़ें: क्या है वो तरीका, जिससे कंप्यूटर देखकर एक्सपर्ट बताते हैं कि मॉनसून कहां पहुंचा और बारिश कब आएगी?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Parliament March: जंतर-मंतर से कितनी दूर है संसद भवन, पैदल पहुंचने में कितना वक्त लगता है?
जंतर-मंतर से कितनी दूर है संसद भवन, पैदल पहुंचने में कितना वक्त लगता है?
Sonam Wangchuk Hunger Strike: नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
Iran Fattah Missile: कितनी खतरनाक हैं ईरान की फतह-1 और फतह-2 मिसाइल, जानें क्या है इनकी खासियत?
कितनी खतरनाक हैं ईरान की फतह-1 और फतह-2 मिसाइल, जानें क्या है इनकी खासियत?
नासा का रेड अलर्ट, तेजी से बढ़ समंदर का जलस्तर; 2050 तक डूबने की कगार पर कई मशहूर शहर
नासा का रेड अलर्ट, तेजी से बढ़ समंदर का जलस्तर; 2050 तक डूबने की कगार पर कई मशहूर शहर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Season Live: संसद का मानसून सत्र शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिरला बोले- 'शांति बनाए रखें'
LIVE: संसद का मानसून सत्र शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिरला बोले- 'शांति बनाए रखें'
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होंगे हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होंगे हालात?
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
Embed widget