एक्सप्लोरर

कई राष्ट्रपतियों के बाल, गेंद, कार... क्या आप जानते हैं अंतरिक्ष में इंसान के अलावा क्या क्या जा चुका है?

वैसे तो अंतरिक्ष में सैटेलाइट और एस्ट्रोनॉट्स ही भेजे जाते हैं, लेकिन स्पेस में कुछ अजीबों-गरीब चीजें भी भेजी जा चुकी हैं. जिसमें कार से लेकर डायनासोर की हड्डियां तक शामिल हैं.

Space: पृथ्वी से 400 किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष में स्पेस स्टेशन इसके चारों ओर चक्कर लगाता रहता है. नासा और इसरो सहित दुनियाभर की स्पेस एजेंसियां लगातार शोध और अध्ययन करती रहती हैं. जिसके लिए समय-समय पर पृथ्वी से रॉकेट और सैटेलाइट अंतरिक्ष में भेजे जाते हैं. सैटेलाइट, एस्ट्रोनॉट्स और मिशन के लिए जरूरी इक्विपमेंट के अलावा अंतरिक्ष में कई ऐसी चीजें भी भेजी जा चुकी हैं, जिनके बारे में जानकर आपको हैरानी होगी. इस लिस्ट में कार, राष्ट्रपति का बाल, डिस्को बॉल सहित डायनासोर की हड्डियां तक शामिल हैं.

राष्ट्रपति का बाल 

टेक्सास की निजी स्पेस कंपनी सेलेस्टिस अंतरिक्ष में कब्रिस्तान बनाना चाहती थी, जिसके लिए उसने 20 फरवरी 2023 को पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन, आइजनहॉवर, रीगन और केनेडी के बाल को अंतरिक्ष में भेजा.

डिस्को बॉल

रॉकेट लैब एक अमेरिकी स्पेस कंपनी है. 21 जनवरी 2018 को कंपनी ने अपनी पहली रॉकेट उड़ान के साथ स्पेस में एक Disco Ball भेज दिया. बॉल को कंपनी ने ह्यूमेनिटी स्टार नाम दिया था.

टेस्ला कार और उसका एस्ट्रोनॉट ड्राइवर

स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क ने 6 फरवरी 2018 को अपने चेरी कलर की टेस्ला रोडस्टर कार को स्पेस में भेजा था. जिसके साथ स्टारमैन नाम के डमी ड्राइवर को भी स्पेससूट पहनाकर भेजा गया था. दरअसल, फॉल्कन हैवी रॉकेट की पहली उड़ान पर कोई पेलोड नहीं था. इसलिए मस्क ने अपनी कार ही भेज दी. आज यह गाड़ी सूर्य की कक्षा में घूम रही है. जो अपना एक चक्कर 557 दिन में पूरा करती है. 

परमाणु बम विस्फोट के ढक्कन 

1957 में अमेरिका के नेवादा में अमेरिकी सेना प्लमबॉब ऑपरेशन के तहत परमाणु बमों की टेस्टिंग कर रही थी. 26 जुलाई को पास्कल-ए नामक बम को जमीन से 500 फीट नीचे दबाकर टेस्ट किया गया. इसके बाद जब पास्कल-बी बम को विस्फोट किया गया तो उसका कवर 2 लाख किमी/घंटा की अत्यधिक तीव्र गति से आसमान में चला गया.

डायनासोर की हड्डियां

20 मई 2021 को जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन ने अपने न्यू शेफर्ड नामक रॉकेट से डायनासोर की करीब 200 हड्डियां अंतरिक्ष में भेजी. ये हड्डियां तकरीबन 7 करोड़ साल पुरानी थीं. हालांकि, इससे पहले नासा ने भी अलग-अलग डायनासोरों की हड्डियों को अंतरिक्ष में भेज चुका है. 

यह भी पढ़ें - क्रिकेट तो कई बार खेला होगा लेकिन ये वीडियो देखिए कैसे बनती है लैदर की बॉल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजराइल की संसद को 'नेसेट' क्यों कहते हैं, इसमें 120 सांसद ही क्यों?
इजराइल की संसद को 'नेसेट' क्यों कहते हैं, इसमें 120 सांसद ही क्यों?
क्या इंसानों की तरह जानवरों को भी होता है डिप्रेशन, जानें क्या होती है इसकी वजह?
क्या इंसानों की तरह जानवरों को भी होता है डिप्रेशन, जानें क्या होती है इसकी वजह?
कौन हैं नेतन्याहू के विरोधी पीएम कैंडिडेट, कितनी बार मिल चुकी हार?
कौन हैं नेतन्याहू के विरोधी पीएम कैंडिडेट, कितनी बार मिल चुकी हार?
Explained: कैबिनेट सचिव प्रधानमंत्री का राइट हैंड, लेकिन 'ताकतवर बाबू' से ज्यादा क्यों कुछ नहीं?
कैबिनेट सचिव PM का दायां हाथ, लेकिन 'ताकतवर बाबू' से ज्यादा क्यों कुछ नहीं?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget