एक्सप्लोरर

Video: क्रिकेट तो कई बार खेला होगा लेकिन ये वीडियो देखिए कैसे बनती है लैदर की बॉल

Cricket: गेंद को बनाने में मशीन से लेकर हाथों की कलाकारी तक का इस्तेमाल होता है. इस दौरान गेंद के मानकों को कई बार चेक किया जाता है. नीचे वीडियो में दिखाया गया है कि क्रिकेट की गेंद कैसे बनती है.

Cricket Ball Making Process: क्रिकेट को दुनियाभर के देशों में पसंद किया जाता है. भारत में तो इस खेल के चाहने वालो की भरमार है. शहरों और गांवों की गली-मोहल्लों तक में यह खेल अपनी जगह बना चुका है. क्रिकेट शुरुआत से ऐसा नहीं था जैसा आज हम सबके सामने है. समय के साथ इसमें भी काफी बदलाव हुए हैं. आज से लगभग 300 साल पहले क्रिकेट में कपड़े या ऊन से बनी गेंद इस्तेमाल होती थी. वहीं, आज कॉर्क या लेदर की बॉल का इस्तेमाल होता है. आपने न जाने कितने क्रिकेट मैच देखे होंगे, लेकिन क्या कभी सोचा है मैच में इस्तेमाल होने वाली लेदर की बॉल बनती कैसे है? 

मशीन से लेकर कलाकारी का होता है इस्तेमाल

फिलहाल क्रिकेट मैच में जिस गेंद का इस्तेमाल किया जाता है, वो लेदर की बनी होती है. आमतौर पर यह लगभग 160 ग्राम वजनी होती है. देश में क्रिकेट की गेंद अधिकतर उत्तरप्रदेश के मेरठ और पंजाब के जालंधर में बनाई जाती हैं. गेंद को बनाने में मशीन से लेकर हाथों की कलाकारी तक का इस्तेमाल होता है. 

क्रिकेट की गेंद में किस मैटेरियल का होता है इस्तेमाल?

क्रिकेट की गेंद बनाने से के लिए सबसे पहले कॉर्क को गेंद के आकार के सांचे में रखकर गोल आकार में ढाल लिया जाता है. कॉर्क (Cork) एक प्रकार से पेड़ों की छाल होती है. इसके लिए ज्यादातर ओक (Oak) के पेड़ों का इस्तेमाल किया जाता है. कॉर्क को सांचे में ढालकर गेंद बनाने के बाद इस पर लेदर की परत चढ़ाने का काम होता है. इसके लिए पहले लेदर को सुखा लिया जाता है, जिसके बाद गेंद के साइज के मुताबिक लेदर के छोटे-छोटे टुकड़े किए जाते हैं. 

ऐसे होता है सही गेंद का सिलेक्शन

गेंद को पूरी तरह से तैयार होने के लिए कई चरणों से गुजरना होता है, जिसमें नापतौल से लेकर कई तरह के परीक्षण शामिल होते हैं. लेदर चढ़ जाने के बाद उसकी हाथों से सिलाई की जाती है. गेंद का सिलेक्शन और रिजेक्शन उसकी बाहरी सिलाई पर ही निर्भर करता है. अगर बॉल 1400 पाउंड तक के वजन को झेल जाती है, तो इसे सही की श्रेणी में रखा जाता है. अगर बॉल इसे पहले या इतने वजन पर आकर बदल देती है तो उसे रिजेक्ट कर दिया जाता है.

सबसे आखिर में चुनी गई सही गेंदों पर चमक के लिए पॉलिश और स्टैम्प का काम किया जाता है. उसके बाद इसे मार्केट में बिक्री के लिए भेज दिया जाता है. 

यह भी पढ़ें - लाइट पॉल्यूशन क्या होता है? आखिर इससे कैसे होता है प्रदूषण और कैसे करता है नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Carnivorous Animals Eating Grass: मांसाहारी जानवर कब खाने लगते हैं घास? वजह उड़ा देगी आपके होश
मांसाहारी जानवर कब खाने लगते हैं घास? वजह उड़ा देगी आपके होश
Runway Construction Cost: हवाई जहाज का रनवे बनाने में कितनी आती है लागत? जानें एक किमी का खर्च
हवाई जहाज का रनवे बनाने में कितनी आती है लागत? जानें एक किमी का खर्च
भारत ही नहीं ये देश भी 15 अगस्त को सेलिब्रेट करते हैं आजादी, देख लें लिस्ट
भारत ही नहीं ये देश भी 15 अगस्त को सेलिब्रेट करते हैं आजादी, देख लें लिस्ट
Parachute in Airplane: हवाई जहाज में पैराशूट क्यों नहीं दिया जाता, क्या है इसके पीछे की वजह?
हवाई जहाज में पैराशूट क्यों नहीं दिया जाता, क्या है इसके पीछे की वजह?

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget