एक्सप्लोरर

कानून की किस धारा के तहत शादी कराते हैं आर्य समाज मंदिर, ये कितने मान्य?

Arya Samaj Temple Marriages: हिंदू धर्म में कई लोग आर्य समाज मंदिर से सीधे और सरल अंदाज में शादी करना पसंद करते हैं. चलिए जानें कि आर्य समाज मंदिर कानून की किस धारा के तहत शादी कराते हैं.

हिंदू धर्म में शादी एक पवित्र संस्कार माना जाता है, जो कि सोलह संस्कारों में से एक होता है. यह एक ऐसा बंधन होता है, जिसमें कि दो लोगों को सात जन्म तक साथ निभाने के वचन लेने होते हैं. विवाह महत्वपूर्ण अनुष्ठानों में शामिल होने की वजह से वैदिक मंत्रों और रीति-रिवाजों के द्वारा पूर्ण किया जाता है. 

लेकिन कुछ लोग शादी में तमाम तरह का दिखावा करने की बजाय सीधे और सिंपल अंजाद में शादी करना पसंद करते हैं. ऐसे में वे आर्य समाज मंदिर से शादी कर लेते हैं. चलिए जानें कि कानून की किस धारा के तहत आर्य समाज मंदिर शादी कराते हैं. 

क्या है आर्य समाज वैलिडेशन एक्ट

स्वामी दयानंद सरस्वती के द्वारा आर्य समाज की स्थापना की गई थी. इस समाज के मंदिर होते हैं, जहां पर हिंदू रीति-रिवाज के जरिए शादी संपन्न कराई जाती है. भारत में आर्य समाज की शादी के लिए एक एक्ट भी बनाया गया है, जिसे कि आर्य समाज वैलिडेशन एक्ट 1937 कहा जाता है. यह एक्ट आर्य समाज की शादी की वैधता के संबंध में बताता है. इस अधिनियिम से ही स्पष्ट हो जाता है कि आर्य समाज में की गईं शादियां वैध होती हैं. बस कानून में बताए गए नियम का ठीक से पालन करना चाहिए. 

क्या कहता है नियम

आर्य समाज मूर्ति पूजा में भरोसा नहीं करता है, लेकिन आर्य समाज को हिंदू धर्म का ही अंग माना जाता है. यहां पर शादियां हिंदू वैदिक रिवाज के तहत ही होती हैं. यहां पर पति-पत्नी अग्नि के सात फेरे लेते हैं. जो शर्त हिंदू मैरिज एक्ट 1955 के अंतर्गत दी गई होती है, वही शर्त आर्य समाज मंदिर में शादी करने पर लागू होती है. 

हिंदू मैरिज एक्ट में किसी भी शादी को करने के लिए पक्षकारों को स्वस्थ चित्त का होना चाहिए, साथ ही साथ उनकी आयु वैध होनी चाहिए, व उनको एक दूसरे का सपिंड (एक ही पूर्वज से संबंधित) नहीं होना चाहिए. आर्य समाज मंदिर में यही शर्त लागू होती है. अमूमन लोग आर्य समाज की शादी जाति प्रथा से बचने के लिए, त्वरित और सादगी पूर्वक अंदाज में करते हैं. 

यह भी पढ़ें: बुलेट से लेकर बुलडोजर तक, जानें दुनिया के दूसरे देशों को क्या-क्या बेचता है भारत?

About the author निधि पाल

निधि पाल एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. ये यहां पर जीके सेक्शन की जिम्मेदारियां संभाल रही हैं. पिछले 7 साल से पत्रकारिता की दुनिया में कार्यरत निधि पाल ने इससे पहले अमर उजाला डिजिटल, न्यूज 24, ईटीवी भारत हैदराबाद जैसे बड़े संस्थानों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है.

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो उन्होंने आईआईएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन लखनऊ से जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Blue Tsunami: क्या है ब्लू सुनामी, अमेरिका में कैसे ट्रंप की ताकत को खा गया ये टर्म?
क्या है ब्लू सुनामी, अमेरिका में कैसे ट्रंप की ताकत को खा गया ये टर्म?
Qeshm Island: केशम द्वीप में क्या है खास, क्यों इसे ही निशाना बना रहा अमेरिका?
केशम द्वीप में क्या है खास, क्यों इसे ही निशाना बना रहा अमेरिका?
US Midterm Elections: देश के किन हिस्सों से ताल्लुक रखते हैं US में जीतने वाले 6 भारतवंशी? जानें डिटेल्स
देश के किन हिस्सों से ताल्लुक रखते हैं US में जीतने वाले 6 भारतवंशी? जानें डिटेल्स
Crime vs Apradh: क्या सच में अलग होते हैं क्राइम और अपराध, इसे लेकर क्या कहता है कानून?
क्या सच में अलग होते हैं क्राइम और अपराध, इसे लेकर क्या कहता है कानून?

वीडियोज

Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs
तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?
Salman Khan के ‘Teri Sexy Beauty’ पर मचा बवाल, Matrubhumi के गाने को लेकर भड़के लोग
Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरोप में 12 विमान को उड़ाने की धमकी, हवा में अटकी लोगों की सांसें, पेरिस से रोम तक हड़कंप
यूरोप में 12 विमान को उड़ाने की धमकी, हवा में अटकी लोगों की सांसें, पेरिस से रोम तक हड़कंप
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
US मिडटर्म इलेक्शन से सबक! डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप में बड़े बदलाव की आहट
US मिडटर्म इलेक्शन से सबक! डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप में बड़े बदलाव की आहट
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Sugar Free Mishti Doi: शुगर के डर से नहीं खा पा रहे मिष्टी दोई? बिना चीनी घर पर ऐसे बनाएं
शुगर के डर से नहीं खा पा रहे मिष्टी दोई? बिना चीनी घर पर ऐसे बनाएं
Embed widget