एक्सप्लोरर

इन देशों में वैलेंटाइन डे मनाने पर है रोक, प्रपोज किया तो हो जाती है जेल

Valentine's Day Is Prohibited In These Countries: दुनिया के कुछ देश ऐसे हैं. जहां आप वैलेंटाइन डे नहीं बना सकते. अगर आपने ऐसा किया तो आपको जेल तक हो सकती है. चलिए बताते हैं. इन देशों के बारे में. 

Valentine's Day Is Prohibited In These Countries: फरवरी का महीना शुरू हो चुका है. यह महीना आशिकों के लिए इश्क में डूबे लोगों के लिए बेहद खास होता है. जिस तरह हिंदुओं के लिए नवरात्र पवित्र होते हैं. मुसलमानों के लिए रमजान कुछ-कुछ इसी तरह आशिकों के लिए वैलेंटाइन. 7 फरवरी से हर साल की तरह साल 2025 का भी वेलेंटाइन वीक शुरू हो जाएगा. हर एक दिन हर एक अलग चीज को समर्पित किया जाएगा. और इसके आखिरी दिन यानी 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाएगा.

कई लोग जो अपने दिल में किसी को लेकर कुछ हसरतें पाले हुए होते हैं. वह इस दिन उस शख्स के सामने जाकर अपनी चाहत का इजहार कर देते हैं. इस दिन कई प्रेमी प्रेमिका एक-दूसरे को गुलाब देतें है. तो कोई गिफ्ट देते हैं. लेकिन दुनिया के कुछ देश ऐसे हैं. जहां आप वैलेंटाइन डे नहीं मना सकते. जहां आप किसी को प्रपोज तक नहीं कर सकते. अगर आपने ऐसा किया तो आपको जेल तक हो सकती है. चलिए बताते हैं. इन देशों के बारे में. 

सऊदी अरब में नहीं मनाया जाता वैलेंटाइन डे

अरब देशों में सबसे बड़ा आदेश है सऊदी अरब. इस्लामिक विचारधारा को मानने वाला देश है. और देश के ज्यादातर कानून भी इसी आधार पर बनाए गए हैं. वैलेंटाइन डे पश्चिमी देशों का त्योहार माना जाता है. और सऊदी अरब में से इस्लामिक विचारधारा के खिलाफ माना जाता है. इसीलिए यहां कोई भी वैलेंटाइन डे नहीं मनाता था. हालांकि पिछले कुछ समय से कुछ जगहों पर लोग वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने लगे हैं. लेकिन खुले तौर पर आज भी सऊदी अरब के लोग वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट नहीं करते दिखते.

उज्बेकिस्तान में भी नहीं मनाते लोग

साल 1991 में उज्बेकिस्तान सोवियत संघ यानी यूएसएसआर से अलग होगा एक स्वतंत्र देश बना था. साल 2012 तक उज्बेकिस्तान में वैलेंटाइन डे मनाने को लेकर किसी तरह की कोई पाबंदी नहीं थी. लेकिन देश के शिक्षा मंत्रालय ने 2012 के बाद से वैलेंटाइन डे मनाने पर बैन लगा दिया. इसके पीछे की वजह मानी जाती है कि 14 फरवरी के दिन ही उज्बेकिस्तान के हीरो और मुगल साम्राज्य की नींव रखने वाले बाबर का जन्मदिन होता है. सरकार बाबर के जन्मदिन को मनाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करती है और इसीलिए वैलेंटाइन डे नहीं मनाया जाता. 

यह भी पढ़ें: मधुबनी पेंटिंग में ऐसा क्या है कि दुनिया इसकी दीवानी है, क्यों कहलाती है भारत की शान?

मलेशिया में तो हो जाती है जेल

जहां सऊदी अरब और उज्बेकिस्तान जैसे देशों में वैलेंटाइन डे पारंपरिक तौर पर नहीं मनाया जाता. लेकिन फिर भी कुछ जगह लोग उसे मानते हैं. मगर मलेशिया की सरकार ने तो इसपर अधिकारिक तौर पर बैन लगा दिया है. बता दें मलेशिया एक इस्लामिक देश है. साल 2005 में मलेशिया की सरकार ने फतवा जारी किया था. जिसमें कहा गया था कि वैलेंटाइन डे युवाओं को बर्बाद कर रहा है और उन्हें नैतिक पतन की ओर धकेल रहा है. मलेशिया में अगर कोई  इस दिन सार्वजनिक जगह पर किसी को प्रपोज करता है. तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाता है.

यह भी पढ़ें: भारत में सबसे पहले आई थी ये शराब, जानें किन लोगों को थी पीने की इजाजत

पाकिस्तान समेत इन देशों में भी बैन

इसके अलावा बात की जाए तो भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी वैलेंटाइन डे नहीं मनाया जाता .पाकिस्तान में साल 2018 में एक नागरिक ने इस्लामाबाद हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी. जिसमें कहा गया था कि वैलेंटाइन डे पश्चिमी संस्कृति से आया है. और यह इस्लाम की शिक्षा के खिलाफ है. इसी के आधार पर हाईकोर्ट ने वैलेंटाइन डे मनाने पर बैन लगा दिया था. 

इसके अलावा साल 2010 में ईरान की सरकार ने भी वैलेंटाइन डे मनाने को लेकर आधिकारिक तौर पर बैन लगा दिया है. ईरान सरकार का इसे लेकर कहना था कि यह पश्चिमी संस्कृति है और नाजायज रिश्तों को बढ़ावा देती है. इस दिन अगर कोई गैर शादीशुदा कपल डांस करता हुआ भी दिखता है तो ईरान में उसे जेल भेज दिया जाता है.

यह भी पढ़ें: 12 लाख सालाना तक की इनकम टैक्स फ्री, लेकिन अभी नहीं मिलेगा इसका फायदा, जानें कितना करना पड़ेगा इंतजार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में नशे को लेकर अब तक कितनी हत्याएं, वहां कितना बड़ा है इसका कारोबार?
पंजाब में नशे को लेकर अब तक कितनी हत्याएं, वहां कितना बड़ा है इसका कारोबार?
अपनी सेना पर कितना खर्च करते हैं भारत और चीन? अरुणाचल तनाव के बीच जानें जवाब
अपनी सेना पर कितना खर्च करते हैं भारत और चीन? अरुणाचल तनाव के बीच जानें जवाब
एक भी जंग न हारने वाले बाजीराव पेशवा पर कितना था उधार, कहां से लिया था कर्ज?
एक भी जंग न हारने वाले बाजीराव पेशवा पर कितना था उधार, कहां से लिया था कर्ज?
बंगाल की खाड़ी में क्यों आते हैं भयानक तूफान, अक्टूबर-नवंबर में ही कैसे बढ़ता है खतरा?
बंगाल की खाड़ी में क्यों आते हैं भयानक तूफान, अक्टूबर-नवंबर में ही कैसे बढ़ता है खतरा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
UP MLC Election Results 2026 Live: 'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी MLC चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget