एक्सप्लोरर

इन देशों के पास है दुनिया का सबसे बड़ा तेल भंडार, जानिए टॉप 10 में कौन-कौन?

भारत दुनिया के सबसे ज्यादा तेल आयात करने वालों की लिस्ट में शामिल है. लेकिन दुनिया में कई ऐसे देश हैं जिनके पास तेल का सबसे बड़ा भंडार. तो चलिए आज हम टॉप 10 तेल भंडार वाले देश के बारे में बताते हैं.

अमेरिका ने पाकिस्तान के साथ एक बड़ी व्यापारिक डील कर भारत को बड़ा झटका दिया है. गुरुवार 31 जुलाई को ट्रंप ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि अमेरिका पाकिस्तान के साथ मिलकर विशाल तेल भंडाल को विकसित करेगा.  इसके साथ ही उन्होंने ये भी दावा किया कि पाकिस्तान भविष्य में भारत को तेल बेच सकता है. अमेरिका ने भारत को बड़ा झटका देकर पाकिस्तान से हाथ मिलाया जिसकी खूब चर्चा हो रही है. ऐसे में आइये जानते हैं दुनिया के वो कौन से देश हैं जिनके पास है तेल का सबसे बड़ा भंडार. आइये ऐसे ही 10 देशों के बारे में जानते हैं. 

इन देशों के पास सबसे अधिक तेल भंडार

वेनेजुएला 

तेल भंडार के मामले में पहला स्थान वेनेजुएला का आता है. जिसके पास 303 अरब बैरल से अधिक के तेल भंडार हैं. यह दुनिया का सबसे बड़ा तेल भंडार है, लेकिन भारी तेल होने के बावजूद यहां राजनीतिक अस्थिरता, अमेरिकी प्रतिबंधों और खराब बुनियादी ढांचे के कारण वेनेजुएला इसका पूरा लाभ नहीं उठा पा रहा.

सऊदी अरब 

दूसरे नंबर पर है सऊदी अरब, जिसके पास 267 अरब बैरल तेल भंडार हैं. जो दुनिया के कुल भंडाल का लगभर 16 से 17 प्रतिशत है. 

ईरान 

तेल भंडारण के मामले में तीसरे नंबर पर ईरान आता है जिसके पास 209 अरब बैरल तेल भंडार हैं. वेनेजुएला और ईरान उन देशों में शामिल हैं जहां पेट्रोल की कीमत सबसे कम है.

कनाडा 

चौथे नंबर पर आता है कनाडा. जिसके पास 163 अरब बैरल तेल भंडार हैं, जो दुनिया का 9.3 फीसदी है.

इराक 

सबसे ज्यादा तेल भंडार के मामले में इराक पांचवें स्थान पर आता है. जिसके पास 145 अरब बैरल तेल भंडार हैं. 

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) 

तेल भंडार में छठे नंबर पर है UAE. जिसके पास 113 अरब बैरल तेल भंडार हैं, खासकर अबू धाबी में. 

कुवैत 

खाड़ी देश कुवैत सबसे अधिक तेल रिजर्व के मामले में सातवें स्थान पर है. जिसके पास 101.5 अरब बैरल तेल भंडार हैं. 

 रूस 

आठवें नंबर पर है रूस. जिसके पास 80 अरब बैरल तेल भंडार हैं.

अमेरिका

अमेरिका के पास भी बड़ी मात्रा में तेल रिजर्व है. अमेरिका दुनिया का नौवां सबसे अधिक तेल रिजर्व देश है जिसके पास 55.25 अरब बैरल तेल रिजर्व है.

लीबिया 

तेल रिजर्व के मामले में दसवें स्थान पर है लीबिया. जिसके पास 48.36 अरब बैरल तेल भंडार हैं.

ये हैं सबसे बड़े तेल आयातक देश

अगर दुनिया के सबसे बड़े तेल आयातकों की बात की जाए तो तेल के मामले में समृद्ध होने के बाद भी अमेरिका इस लिस्ट में पहले स्थान पर आता है. अमेरिका और चीन तेल आयातकों में पहले स्थान पर हैं जबकि भारत तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक देश है. भारत अपनी जरूरत का 85 फीसदी तेल आयात करता है.

इसे भी पढ़ें- आजादी के समय डॉलर के मुकाबले कितना मजबूत था रुपया, कब-कब गिरी इसकी कीमत

About the author नेहा सिंह

नेहा सिंह बीते 6 साल से डिजिटल मीडिया की दुनिया से जुड़ी हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से ताल्लुक रखती हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद स्थित ईटीवी भारत से साल 2019 में अपने करियर की शुरुआत की. यहां पर दो साल तक बतौर कंटेट एडिटर के पद पर काम किया इस दौरान उन्हें एंकरिंग का भी मौका मिला जिसमें उन्होंने बेहतरीन काम किया.

फिर देश की राजधानी दिल्ली का रुख किया, यहां प्रतिष्ठित चैनलों में काम कर कलम को धार दी. पहले इंडिया अहेड के साथ जुड़ीं और कंटेंट के साथ-साथ वीडियो सेक्शन में काम किया. 

इसके बाद नेहा ने मेनस्ट्रीम चैनल जी न्यूज में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के पद पर अपनी सेवाएं दीं. जी न्यूज में रहते हुए नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर एक्सप्लेनर वीडियो क्रिएट किए.

इसी बीच प्रयागराज महाकुंभ के दौरान कुलवृक्ष संस्थान से जुड़कर महाकुंभ भी कवर किया, साधु-संतों का इंटरव्यू किया. लोगों से बातचीत करके उनके कुंभ के अनुभव और समस्याओं को जाना.

वर्तमान में नेहा एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां पर नॉलेज सेक्शन में ऐसी खबरों को एक्सप्लेन करती हैं, जिनके बारे में आम पाठक को रुचि होती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यह है 440 करोड़ की ब्रा, जानें क्या है इसकी खासियत?
यह है 440 करोड़ की ब्रा, जानें क्या है इसकी खासियत?
क्या होता है पीस बॉन्ड, जानें इस पर साइन न करने पर क्या होता है?
क्या होता है पीस बॉन्ड, जानें इस पर साइन न करने पर क्या होता है?
दशहरा सेलिब्रेशन के बाद कितनी प्रदूषित हुई दिल्ली, यह कितना खतरनाक?
दशहरा सेलिब्रेशन के बाद कितनी प्रदूषित हुई दिल्ली, यह कितना खतरनाक?
कैसे स्टेटस सिंबल बना सिनेमा हॉल में पॉपकॉर्न खाना, इससे कितनी होती है कमाई?
कैसे स्टेटस सिंबल बना सिनेमा हॉल में पॉपकॉर्न खाना, इससे कितनी होती है कमाई?

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget