एक्सप्लोरर

पाकिस्तान के नूर खान एयरबेस पर थे अमेरिका के परमाणु बम? जानें कौन से देश हैं US की न्यूक्लियर होस्टिंग कंट्री

Pakistan Nur Khan Air Base: पाकिस्तान की तरफ से कुछ लोगों का दावा है कि जिस नूर खान एयरबेस पर भारतीय सेना ने हमला किया, उसमें अमेरिकी सेना तैनात थी और परमाणु बम भी रखे गए थे.

Pakistan Nur Khan Air Base: अमेरिका एक सुपर पावर है, यानी हर तरीके से समृद्ध देश है. यही वजह है कि अमेरिका के साथ पंगा लेने की जुर्रत दुनिया के काफी कम देश कर पाते हैं. अमेरिका के पास सैन्य ताकत भी काफी ज्यादा है, फिर चाहे वो फाइटर जेट हों या फिर बाकी एडवांस हथियार, हर मामले में ये देश सबसे आगे है. रूस के बाद अमेरिका के पास दुनिया में सबसे ज्यादा परमाणु हथियार हैं, जिन्हें अमेरिका ने कई जगहों पर तैनात किया है. अब एक खबर सामने आ रही है कि अमेरिका ने पाकिस्तान के नूर खान एयरबेस पर अपना अड्डा बनाया था और यहां उसने अपने परमाणु हथियार भी रखे थे. ऐसे में आइए जानते हैं कि अमेरिका की न्यूक्लियर होस्टिंग कंट्रीज कौन-कौन सी हैं. 

पाकिस्तान के नूर खान एयरबेस पर भारत का हमला
पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत की तरफ से इसका जवाब दिया गया, भारत ने पाकिस्तान में मौजूद कई आतंकी ठिकानों को एक साथ निशाना बनाया और इन्हें पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया. इस हमले के बाद पाकिस्तान की तरफ से भारत के कई सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश हुई, लेकिन एयर डिफेंस सिस्टम ने सभी मिसाइलों और ड्रोन को मार गिराया. इसके बाद भारत की तरफ से पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर जोरदार एक्शन हुआ, जिसमें नूर खान एयरबेस भी शामिल था. 

परमाणु हथियार रखे होने का दावा
अब पाकिस्तान के कुछ अधिकारियों की तरफ से कहा जा रहा है कि नूर खान एयरबेस पर अमेरिकी सेना तैनात थी और यहां पाकिस्तान की सेना को एंट्री भी नहीं दी जाती थी. अब पाकिस्तान के एक डिफेंस एक्सपर्ट का कहना है कि नूर खान एयर बेस पर अमेरिका के परमाणु हथियारों को स्टोर करके रखा गया है. जब भारत का हमला हुआ तब ये हथियार यहीं मौजूद थे. 

अब इस बात में कितनी सच्चाई है, ये तभी पता लग पाएगा जब किसी पुख्ता सोर्स से जानकारी सामने आएगी, लेकिन ये बात बिल्कुल सच है कि अमेरिका कई देशों में अपने परमाणु हथियार रखता है. 

इन देशों में परमाणु बम रखता है अमेरिका
अमेरिका ने पाकिस्तान में परमाणु बम रखे हैं या नहीं, इसकी पूरी तरह से पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है, लेकिन कुछ ऐसे देशों का नाम जरूर सामने आ चुका है, जहां अमेरिका अपने परमाणु हथियारों को छिपाकर रखता है. ऐसे देशों को न्यूक्लियर होस्टिंग कंट्री कहा जाता है. बताया जाता है कि अमेरिका ने इटली, जर्मनी, तुर्किए, बेल्जियम और नीदरलैंड में अपने परमाणु हथियार रखे हैं. वहीं रूस ने भी कुछ ऐसा ही किया है और उसकी भी न्यूक्लियर होस्टिंग कंट्रीज हैं. 

ये भी पढ़ें - कबाड़ वाली ट्रेन में सफर करने का वीडियो पोस्ट करने वाले BSF जवान की जाएगी नौकरी? जानें क्या है नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पृथ्वी के अलावा किस ग्रह पर है पानी, कहां तक पहुंची इंसानी खोज?
पृथ्वी के अलावा किस ग्रह पर है पानी, कहां तक पहुंची इंसानी खोज?
सऊदी अरब में कितनी महिला वर्कर, काम करने को लेकर क्या हैं वहां नियम?
सऊदी अरब में कितनी महिला वर्कर, काम करने को लेकर क्या हैं वहां नियम?
ब्रिटेन के लोगों के लिए वरदान बी रेडी कैंपेन, क्यों की गई इसकी शुरुआत?
ब्रिटेन के लोगों के लिए वरदान बी रेडी कैंपेन, क्यों की गई इसकी शुरुआत?
क्या है जामिया मिल्लिया इस्लामिया का मतलब, किसने रखा यह नाम
क्या है जामिया मिल्लिया इस्लामिया का मतलब, किसने रखा यह नाम

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
'ईमानदार हैं तो मुस्लिम CM बनाने का ऐलान करें', अखिलेश यादव को AIMIM की चुनौती
'ईमानदार हैं तो मुस्लिम CM बनाने का ऐलान करें', अखिलेश यादव को AIMIM की चुनौती
Bigg Boss 20: 'मुझे घिन आती है...' लव गिल संग स्काउट की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी
'मुझे घिन आती है...' लव गिल संग स्काउट की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल; भारत ने जीते 114
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
Bed Sheet Tips: बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक
बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक
STET उम्मीदवार ध्यान दें, परीक्षा में जूता-मौजे पहनकर पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री 
STET उम्मीदवार ध्यान दें, परीक्षा में जूता-मौजे पहनकर पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री 
Embed widget