एक्सप्लोरर

गजब! यहां शादी से पहले सास पिलाती है दामाद को शराब, फिर दूल्हा-दुल्हन छलकाते हैं जाम

आमतौर पर शादी से पहले लड़की के घरवाले ऐसे लड़के की तलाश में होते हैं जो नशा न करता हो. लेकिन भारत के एक राज्य में शादी से पहले दुल्हन की मां ही दूल्हे को जमकर शराब पिलाती है.

भारत विविधताओं का देश है. यहां हर 100 किलोमीटर पर बोली, भाषा, रहन-सहन और खान-पान बदल जाता है. इसके साथ बदल जाती हैं परंपराएं और रिवाज. भारत के हर राज्य में शादियों को लेकर अलग-अलग रिवाज हैं. कहीं शादी के बाद दुल्हन को छड़ी से मारा जाता है, तो कहीं दुल्हन की मां अपने दामाद की नाक पकड़ती है. हालांकि, कुछ रस्में ऐसी हैं, जिन्हें सुनकर आप चौंक जाएंगे. इनमें कुछ रस्में शादी से पहले तो कुछ शादी होने के बाद तक निभाई जाती हैं. कुछ रिवाज ऐसे हैं जिनपर यकीन करना भी मुश्किल है. 

आमतौर पर शादी से पहले लड़की के घरवाले ऐसे लड़के की तलाश में होते हैं जो नशा न करता हो. सीधा-साधा हो और परिवार का ध्यान रखने वाला हो, लेकिन हम आपसे यह कहें कि भारत के एक राज्य में शादी से पहले दुल्हन की मां ही दूल्हे को जमकर शराब पिलाती है. इसके बाद दूल्हा और दुल्हन के साथ पूरा परिवार बैठकर शराब पीता है. यकीन करना मुश्किल होगा, लेकिन यह परंपरा छत्तीसगढ़ से जुड़ी हुई है. यहां शादी के दौरान दुल्हन की मां अपने होने वाले दामाद को शराब पिलाती है. 

यह भी पढ़ें: कार में हादसे के बाद 2 सेकेंड में कैसे खुल जाता है एयरबैग, आखिर कैसे करता है काम?

 
शादी में होती है शराब पिलाने की रस्म

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के बैगा आदिवासी समाज में यह परंपरा है. यहां शादी के दौरान शराब पिलाने की रस्म निभाई जाती है. शराब पिलाने की शुरुआत दूल्हे की मां करती है और सबसे पहले वह दूल्हे को शराब पिलाकर रस्म अदायगी करती है. बात यहीं नहीं खत्म हो जाती है. परंपरा के अनुसार, सास के बाद खुद दुल्हन अपने पति यानी दूल्हे को शराब पिलाती है. 

फिर दूल्हा-दुल्हन छलकाते हैं जाम

शराब पिलाने की यह रस्म यहीं नहीं खत्म होती है. बैगा आदिवासी समाज में दूल्हा और दुल्हन साथ बैठकर शराब पीते हैं और उनके साथ पूरा परिवार भी बैठता हे और शराब पीता है. इसके बाद ही शादी की अन्य रस्में शुरू होती हैं और जश्न मनाया जाता है. खास बात यह है कि बैग आदिवासी समाज में किसी तरह का लेनदेन नहीं होता. यानी यहां दहेज जैसी कोई प्रथा नहीं है. यहां तक कि कोई गिफ्ट भी नहीं दिए जाते हैं. 

यह भी पढ़ें: क्रैश से पहले Mayday Mayday क्यों चिल्लाते हैं पायलट? जानें क्या होता है इसका मतलब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस टेक्नोलॉजी पर बनी है क्रिस्टोफर नोलेन की ‘द ओडिसी’, जो दुनिया के सिर्फ 36 सिनेमाघरों में हुई फिट
किस टेक्नोलॉजी पर बनी है क्रिस्टोफर नोलेन की ‘द ओडिसी’, जो दुनिया के सिर्फ 36 सिनेमाघरों में हुई फिट
Sonam Wangchuk Hunger Strike: सोनम वांगचुक का बनाया आइस स्तूप क्या है? इससे कैसे बदली लद्दाख की खेती और पानी की तस्वीर
सोनम वांगचुक का बनाया आइस स्तूप क्या है? इससे कैसे बदली लद्दाख की खेती और पानी की तस्वीर
Uniform Civil Code 2026: कितनी पीढ़ी के रिश्तेदारों तक माना जाता है ब्लड रिलेशन, यह कैसे होता है तय
कितनी पीढ़ी के रिश्तेदारों तक माना जाता है ब्लड रिलेशन, यह कैसे होता है तय
Monsoon Session 2026: डीलिमिटेशन बिल के सपोर्ट में कौन-कौन सी पार्टियां, कौन विरोध में... किसने नहीं खोले पत्ते?
डीलिमिटेशन बिल के सपोर्ट में कौन-कौन सी पार्टियां, कौन विरोध में... किसने नहीं खोले पत्ते?

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
Embed widget