एक्सप्लोरर

ये है धरती की सबसे गहरी खाई, जानिए क्यों इसे पाताल लोक का द्वार कहा जाता है?

मैरियाना ट्रेंच की सबसे गहरी जगह ट्रेंच के दक्षिणी छोर पर स्थित चैलेंजर डीप नामक एक घाटी में है. यहां गहराई इतनी है कि पूरा का पूरा एवरेस्ट भी इसमें डूब सकता है.

इस धरती पर कई ऐसे अजूबे हैं जिन्हें देखने के बाद लगता है कि आखिर ये बने कैसे होंगे. आज ऐसी ही एक जगह के बारे में हम आपको बताने वाले हैं. कुछ लोग इसकी गहराई की वजह से इसे पाताल लोक का दरवाजा भी कहते हैं. इसकी गहराई इतनी है कि कोई अब तक इसकी सतह तक नहीं पहुंचा है. हालांकि, चीन का दावा है कि वो ऐसी दो पनडुब्बियां बना रहा है जो इस खाई की सतह तक पहुंच सकेंगी. हम जिस खाई की बात कर रहे हैं, वो कहीं और नहीं बल्कि समुद्र के बीचों बीच है.

कितनी गहरी है ये खाई

आपको बता दें हम जिस खाई की बात कर रहे हैं उसे मैरियाना ट्रेंच के नाम से जाना जाता है. वाशिंगटन यूनिवर्सिटी की एक रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक, मैरियाना ट्रेंच 2550 किलोमीटर लंबा है और मैरियाना द्वीप समूह के पूर्व हिस्स में स्थित है. नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) के अनुसार, मैरियाना ट्रेंच की सबसे गहरी जगह ट्रेंच के दक्षिणी छोर पर स्थित चैलेंजर डीप नामक एक घाटी में है. यहां गहराई इतनी है कि पूरा का पूरा एवरेस्ट भी इसमें डूब सकता है. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी गहराई 11 किलोमीटर तक है.

खाई की गहराई नापते कैसे हैं?

आपको बता दें समुद्र में किसी खाई की गहराई का पता लगाने के लिए वैज्ञानिक अक्सर सोनार बीम का इस्तेमाल करते हैं. वहीं NOAA कॉर्प्स के मुताबिक, समुद्र की गहराई पता करने का दो तरीका है. सबसे पहले एक जहाज जो सोनार की मदद से गहराई का पता लगाता है और दूसरा तरीका है समुद्र तल पर तैनात एक प्रेशर सेंसर की मदद से ऐसा करना. जिससे ये पता चलता है कि इसके ऊपर कितना पानी है. आपको जानकर हैरानी होगी की जब मैरियाना ट्रेंच में सोनार बीम को छोड़ा गया तो उनकी तरंगो को तल से टकरा कर वापस आने में 14 सेकंड लगें, जो बहुत बड़ी बात है.

ये भी पढ़ें: कभी सोचा है हवाई जहाज में पैसेंजर्स को हमेशा बाईं ओर से ही क्यों चढ़ाया जाता है? जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके-सौरभ दास और आशुतोष रांका में कौन ज्यादा रईस? जान लें सच
अभिजीत दीपके-सौरभ दास और आशुतोष रांका में कौन ज्यादा रईस? जान लें सच
देश की किन जेलों में दी जाती है फांसी की सजा, कहां बनाई जाती है इसकी रस्सी?
देश की किन जेलों में दी जाती है फांसी की सजा, कहां बनाई जाती है इसकी रस्सी?
लोगों को करोड़ों रुपये बांटने के बाद भी कैसे पैसा कमाता है KBC?
लोगों को करोड़ों रुपये बांटने के बाद भी कैसे पैसा कमाता है KBC?
कौन है आरामको का मालिक, हमलों से कितना उठा रहे नुकसान?
कौन है आरामको का मालिक, हमलों से कितना उठा रहे नुकसान?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget