एक्सप्लोरर

कभी सोचा है हवाई जहाज में पैसेंजर्स को हमेशा बाईं ओर से ही क्यों चढ़ाया जाता है? जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

अगर आपने गौर किया हो तो हवाई जहाज में यात्रियों को हमेशा बाईं ओर से ही चढ़ाया जाता है. हवाई जहाज में यात्रियों की बोर्डिंग बाईं ओर से कराने के कुछ अहम वजन होती हैं, आइए जानते हैं वो क्या वजहें हैं.

कई देशों में गाडियां दाईं लेन में चलती हैं, लेकिन भारत की बात करें तो यहां गाड़ियां सड़क पर बाईं और चलती हैं. इसी वजह से पब्लिक व्हीकल, जैसे बस में सवारियों के उतरने और चढ़ने के लिए दरवाजा भी बाई ओर होता है. अगर आपने गौर किया हो तो हवाई जहाज में भी यात्रियों को हमेशा बाईं ओर से ही चढ़ाया जाता है. अब सवाल यह बनता है कि प्लेन के लिए तो ऐसा कोई नियम भी नहीं होता कि उसे बाईं लेन में चलना है, तो फिर उसमें यात्रियों को हमेशा बाईं ओर से ही क्यों चढ़ाया जाता है?

कभी-कभी दाईं ओर से भी होती है बोर्डिंग

ऐसा भी नहीं है कि हवाई जहाज में हर बार ही यात्रियों को बाईं ओर से ही चढ़ाया जाता है. कई बार कुछ एयरलाइंस इस काम के लिए दाईं ओर के दरवाजे का इस्तेमाल भी कर लेती हैं, लेकिन आमतौर पर ऐसा कम ही होता है. दरअसल, हवाई जहाज में यात्रियों की बोर्डिंग बाईं ओर से कराने के कुछ अहम वजन होती हैं, जिनमें से सबसे मुख्य ग्राउंड क्रू के काम और उसकी रफ्तार से जुड़ी हुई है. 

क्या है वजह?

प्लेन में ईंधन भरने और यात्रियों का सामान चढ़ाने का काम भी दायीं ओर से किया जाता है. ऐसी में इन कामों में कोई रुकावट न हो, इसके लिए यात्रियों को चढ़ाने का काम बाईं ओर से किया जाता है. इससे फायदा ये होता है कि सभी काम तेजी से और बिना रुकावट के हो जाते हैं, जिस वजह से फ्लाइट में देरी भी नहीं होती हैं. इसके अलावा, बाईं ओर से बोर्डिंग के लिए पारंपरिक कारण भी जिम्‍मेदार हैं. यह परंपरा समुद्री प्रथाओं से आई बताई जाती है.

समुद्री जहाजों से चली आ रही ये परंपरा

समुद्री जहाज में बायीं ओर को बंदरगाह के तौर पर और दाहिनी ओर को ‘स्टारबोर्ड’ के तौर पर जाना जाता है. ज्‍यादातर लोगों के सीधे हाथ से काम करने के कारण इसे ‘स्टीयरबोर्ड’ नाम भी दिया गया. उसमें चप्पू और स्टीयरिंग को दाईं ओर रखा गया, वहीं चढ़ना और उतरना बायीं ओर, यानी बंदरगाह की ओर से किया गया. यही परंपरा एविएशन सेक्‍टर में भी लागू हुई. इसीलिए आज भी हवाई यात्री बायीं ओर से ही विमान में चढ़ते हैं.

आगे से क्यों होती है बोर्डिंग?

इसकी एक वजह पायलट के लिए सहूलियत से भी जुड़ी है. कॉकपिट में पायलट बायीं सीट पर बैठता है. पहले समय में हवाई जहाज एयरपोर्ट पर यात्रियों को लेने या छोड़ने के लिए टर्मिनल के करीब आ जाते थे. ऐसे में बोर्डिंग बाईं ओर से होने के कारण पायलट के लिए टर्मिनल बिल्डिंग से विंगटिप क्लीयरेंस का अनुमान लगाना आसान हो जाता था. इसके अलावा, आगे से बोर्डिंग कराना भी समय की बचत से जुड़ी है.

यह भी पढ़ें - धरती के लिए बड़ी मुसीबत बन सकता है रूस का ये गड्ढा, इसमें से मिला 8000 साल पुराने भैंसे का मांस!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लंदन की सड़कों पर लगी रेलिंग का क्या है द्वितीय विश्व युद्ध से संबंध, जानें यहां?
लंदन की सड़कों पर लगी रेलिंग का क्या है द्वितीय विश्व युद्ध से संबंध, जानें यहां?
किस कार का इस्तेमाल करती हैं ममता बनर्जी? ये कितनी सुरक्षित
किस कार का इस्तेमाल करती हैं ममता बनर्जी? ये कितनी सुरक्षित
बिना इजाजत किसी का बना लिया वीडियो, इस पर कितनी हो सकती है सजा?
बिना इजाजत किसी का बना लिया वीडियो, इस पर कितनी हो सकती है सजा?
किन राज्यों में बाहरी नहीं खरीद सकते जमीन, क्यों लिया गया ऐसा फैसला?
किन राज्यों में बाहरी नहीं खरीद सकते जमीन, क्यों लिया गया ऐसा फैसला?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget