एक्सप्लोरर

खौलते पानी में भी जिंदा रहते हैं ये वाले 'भालू', जानिए ऐसा कैसे होता है

वॉटर बियर उस पानी में भी जिंदा रह लेते हैं जो खौलते हुए 100°C तक पहुंच जाता है. इस जीव के ऐसी परिस्थिति में जिंदा रहने के पीछे जो कारण है उसे क्रिप्टोबायोसिस कहते हैं.

पृथ्वी पर कई ऐसे जीव हैं जो हमें समय-समय पर चौंकाते रहते हैं. आज हम जिस जीव की बात कर रहे हैं उसे वॉटर बियर कहा जाता है. हालांकि, विज्ञान की भाषा में इसे टार्डिग्रेड कहते हैं. इस जीव की खासियत ये है कि ये उबलते पानी में भी जिंदा रहता है. चलिए आज आपको इस जीव के बारे में विस्तार से बताते हैं. इसके साथ ही आपको ये भी बताते हैं कि आखिर ये जीव ऐसा कर कैसे कर लेते हैं.

कैसे होते हैं ये जीव

वॉटर बियर दुनिया के सबसे अद्भुत और रहस्यमयी जीवों में से एक हैं. ये एक तरह के सूक्ष्म जीव हैं जो पानी में रहते हैं. इस जीव की सबसे खास बात ये है कि यह कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी जीवित रह सकते हैं. यानी खौलते पानी, बर्फीले पानी, रेडिएशन वाले पानी और वैक्यूम जैसी स्थिति में भी ये जीव जिंदा रह सकते हैं. इन जीवों के आकार की बात करें तो ये लगभग 0.3 से 0.5 मिलीमीटर आकार के होते हैं.

100°C पर भी जिंदा रहते हैं

वॉटर बियर उस पानी में भी जिंदा रह लेते हैं जो खौलते हुए 100°C तक पहुंच जाता है. इस जीव के ऐसी परिस्थिति में जिंदा रहने के पीछे जो कारण है उसे क्रिप्टोबायोसिस कहते हैं. दरअसल, क्रिप्टोबायोसिस एक ऐसी शारीरिक स्थिति है, जिसमें जीव अपने शरीर की क्रियाशीलता को लगभग पूरी तरह से खत्म कर देता है और मेटाबोलिज्म पूरी तरह से रुक जाता है. इस प्रक्रिया के दौरान वॉटर बियर अपनी कोशिकाओं में एक तरह का ग्लिसेरॉल नामक रासायनिक पदार्थ जमा करते हैं, जो उन्हें गर्मी या फिर बहुत ज्यादा सर्दी से बचाता है.

टनिंग प्रक्रिया के जरिए भी ऐसा होता है

क्रिप्टोबायोसिस के अलावा ये जीव टनिंग कर के भी अपने आप को बचा लेते हैं. दरअसल, इस अवस्था में वॉटर बियर अपनी कोशिकाओं का पानी निकालकर अपने शारीरिक अंगों को सिकोड़ लेते हैं और अपने बाहर एक प्रकार का कड़ा खोल बना लेते हैं, जो उन्हें आत्यधिक गर्मी और सर्दी से बचाता है. सबसे बड़ी बात कि ये जीव इस स्थिति में महीनों, सालों या कभी-कभी तो दशकों तक जीवित रह सकते हैं.

ये भी पढ़ें: भारतीयों के लिए कई देशों में वीजा फ्री एंट्री, क्या इसके बाद फ्लाइट टिकट के अलावा नहीं होता कोई भी खर्च?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: कैबिनेट सचिव प्रधानमंत्री का राइट हैंड, लेकिन 'ताकतवर बाबू' से ज्यादा क्यों कुछ नहीं?
कैबिनेट सचिव PM का दायां हाथ, लेकिन 'ताकतवर बाबू' से ज्यादा क्यों कुछ नहीं?
कैसे हुआ था J&K का भारत में विलय, 26 अक्टूबर 1947 को क्या हुआ था?
कैसे हुआ था J&K का भारत में विलय, 26 अक्टूबर 1947 को क्या हुआ था?
येलहांका पैलेस का असली मालिक कौन, जिसको लेकर आंध्र प्रदेश में छिड़ा सियासी विवाद?
येलहांका पैलेस का असली मालिक कौन, जिसको लेकर आंध्र प्रदेश में छिड़ा सियासी विवाद?
कितना पुराना है दिल्ली का रामलीला मैदान, कौन है इसका असली मालिक?
कितना पुराना है दिल्ली का रामलीला मैदान, कौन है इसका असली मालिक?

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
Embed widget