एक्सप्लोरर

ट्रेन के इंजन में चढ़ने या सफर करने पर कितनी मिलती है सजा, क्या कहता है रेलवे का कानून?

भारतीय रेलवे के जरिए हर दिन लाखों यात्री सफर करते हैं. लेकिन सवाल ये है कि क्या ट्रेन में अत्यधिक भीड़ होने की स्थिति में कोई भी यात्री इंजन में सफर कर सकता है. आज हम आपको इससे जुड़ा नियम बताएंगे.

भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है. रेलवे के जरिए हर दिन लाखों लोग एक जगह से दूसरी जगह पहुंचते हैं. लेकिन कई बार आपने देखा होगा कि महाकुंभ समेत कई बड़े धार्मिक आयोजन होने पर ट्रेनों में पैर रखने भर का जगह नहीं मिलता है. आज हम आपको बताएंगे कि अगर कोई व्यक्ति ट्रेन के इंजन पर चढ़कर सफर करता है, तो उसके खिलाफ क्या कार्रवाई हो सकती है. 

भारतीय रेलवे 

भारतीय रेलवे को लाइफलाइन भी कहा जाता है. क्योंकि रेलवे के जरिए बहुत कम पैसों में यात्री लंबी दूरी का सफर कर पाते हैं. आज के वक्त रेलवे 13 हजार से अधिक ट्रेनों का संचालन कर रही है. आपने देखा होगा कि रेलवे की ट्रेनों में एसी कोच,स्लीपर कोच और जनरल कोच भी लगे होते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि रेलवे में सफर करने के दौरान कुछ नियमों का पालन करना होता है. अगर आप उन नियमों का पालन नहीं करते हैं, तो आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है.

इंजन और ट्रेन की छत पर नहीं कर सकते हैं सफर

कई बार त्योहार और धार्मिक आयोजनों के कारण ट्रेनों में भीड़ बहुत अधिक बढ़ जाती है. ट्रेनों में भीड़ बढ़ने पर यात्री कई बार किसी भी क्लास के कोच में घुसने का प्रयास करते हैं. इतना ही नहीं कुछ यात्री तो ट्रेन के इंजन पर भी चढ़ने का प्रयास करते हैं. आज हम आपको बताएंगे कि ऐसा करने वाले यात्रियों के खिलाफ रेलवे क्या कार्रवाई करता है. 

इंजन में सफर करने पर हो सकती है जेल

बता दें कि ट्रेन के इंजन में सफर करना रेलवे के कानून के मुताबिक जुर्म है. कोई भी यात्री किसी भी स्थिति में रेलवे के इंजन में सफर नहीं कर सकता है. लेकिन इसके बावजूद अगर कोई यात्री ट्रेन के इंजन में सफर करने की कोशिश करता है. तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है. रेलवे के नियमों के मुताबिक ऐसा करने पर उसे 3 महीने की जेल की सजा सुनाई जा सकती है. इसके साथ ही उस पर 500 रुपये का जुर्माना भी लगाया जाता है या फिर दोनों की सजा एक साथ सुनाई जा सकती है. 

दूसरे कोच में कर सकते हैं सफर

कई बार यात्री स्लीपर क्लास का टिकट लेकर एसी कोच में घुस जाते हैं. लेकिन ऐसा करना भी ठंडनीय अपराध है. अगर कोई व्यक्ति अपने क्लास के टिकट से ऊपर किसी क्लास में सफर करता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है. इस स्थिति में टीटी जुर्माने के साथ उस क्लास के टिकट के बराबर चार्ज ले सकता है. इतना ही नहीं टीटी के पास अधिकार है कि ऐसी यात्रियों को अगले स्टेशन पर उतार दे.  

ये भी पढ़ें:जब नहीं थे इलेक्ट्रिक सिग्नल कैसे रूकती थी ट्रेन, जानिए किस तकनीक का होता था इस्तेमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tyson Army Dog: आतंकियों से लड़ा आर्मी डॉग टाइसन, 15 अगस्त पर मिला बड़ा सम्मान
आतंकियों से लड़ा आर्मी डॉग टाइसन, 15 अगस्त पर मिला बड़ा सम्मान
ताजमहल पर क्यों नहीं फहरा सकते तिरंगा, क्या है नियम?
ताजमहल पर क्यों नहीं फहरा सकते तिरंगा, क्या है नियम?
जनगणना में गलत जवाब दिया तो क्या होगा, क्या हो सकती है जेल?
जनगणना में गलत जवाब दिया तो क्या होगा, क्या हो सकती है जेल?
Lizard Tail: कटने के बाद भी हिलती क्यों रहती है छिपकली की पूंछ, जानें साइंस?
कटने के बाद भी हिलती क्यों रहती है छिपकली की पूंछ, जानें साइंस?

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget