एक्सप्लोरर

Asia Cup: टीम इंडिया ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के मुंह पर बंद किया दरवाजा, क्या इस मामले में भारतीय क्रिकेटरों को मिलेगी सजा?

Ind Vs Pak: क्या ड्रेसिंग रूम का दरवाजा गुस्से में बंद करने को लेकर क्या टीम इंडिया पर एक्शन लिया जा सकता है? इस मामले में क्या हैं नियम?

यूएई में चल रहे एशिया कप में रविवार (14 सितंबर) को भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच खेला गया. इस दौरान जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का असर मैदान पर भी नजर आया. भारतीय खिलाड़ियों ने गुस्से में पाकिस्तानी क्रिकेटरों से हाथ नहीं मिलाया. साथ ही, ड्रेसिंग रूम का दरवाजा भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों के मुंह पर ही बंद कर दिया. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या ड्रेसिंग रूम का दरवाजा गुस्से में बंद करने को लेकर क्या टीम इंडिया पर एक्शन लिया जा सकता है? इस मामले में क्या हैं नियम?

क्या एक साथ हैं दोनों टीमों के ड्रेसिंग रूम?

ड्रेसिंग रूम का दरवाजा गुस्से में बंद करने को लेकर सबसे पहले यह सवाल उठता है कि क्या यूएई में दोनों टीमों के लिए एक ही ड्रेसिंग रूम है? हकीकत में ऐसा नहीं होता है. आमतौर पर हर स्टेडियम में दो मुख्य ड्रेसिंग रूम होते हैं. इनमें एक होम टीम और दूसरा अवे टीम (दौरा करने आई टीम) के लिए होता है. अगर एशिया कप की तरह टूर्नामेंट न्यूट्रल वेन्यू पर हो रहा है तो सभी टीमों को बराबरी से ड्रेसिंग रूम उपलब्ध कराए जाते हैं. इसी तर्ज पर भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमों को अलग-अलग ड्रेसिंग रूम दिए गए हैं. हालांकि, ये ड्रेसिंग रूम आमतौर पर स्टेडियम की पवेलियन बिल्डिंग में एक-दूसरे के पास ही होते हैं, लेकिन पूरी तरह अलग और इंडिपेंडेंट होते हैं. इसका मतलब यह है कि दोनों टीमों के खिलाड़ियों की एंट्री से लेकर अलग सपोर्ट स्टाफ की व्यवस्था और अलग सिक्योरिटी होती है. इसका मतलब यह है कि दोनों टीमों के ड्रेसिंग रूम एक ही बिल्डिंग में हो सकते हैं. 

क्या क्राइम है गुस्से में दरवाजा बंद करना?

एशिया कप में लीग मैच जीतने के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने पाकिस्तानियों के मुंह पर ही अपने ड्रेसिंग रूम का दरवाजा बंद कर दिया. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या ऐसा करना भी क्राइम है और इस तरह के मामलों में क्या सजा मिल सकता है? अगर किसी खिलाड़ी ने गुस्से में दरवाजा जोर से पटका और इससे दरवाजे, शीशे, लॉकर या स्टेडियम की प्रॉपर्टी को नुकसान होता है तो यह ICC Code of Conduct – Article 2.2.2 (abuse of ground equipment/facilities) के दायरे में आ सकता है. ऐसे मामलों में जुर्माना (मैच फीस का कुछ प्रतिशत), चेतावनी, या बहुत ज्यादा गंभीर स्थिति में सस्पेंशन भी लगाया जा सकता है. अगर दरवाजा जोर से बंद किया और कोई नुकसान नहीं हुआ तो मैच रेफरी इसे नजरअंदाज कर देते हैं या टीम मैनेजमेंट को सिर्फ मौखिक चेतावनी दी जाती है.

क्या रहा मैच का नतीजा?

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीम के बीच पहला मुकाबला एशिया कप में खेला गया. इसमें पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 127 रन बनाए. जवाब में भारतीय क्रिकेट टीम ने 15.5 ओवर में 3 विकेट खोकर 131 रन बना दिए और मुकाबला एकतरफा जीत लिया. 

ये भी पढ़ें: प्लीज बायकॉट कर दो अगला मैच... भारत से हारने के बाद घुटनों पर आया पूरा पाकिस्तान, अब लगा रहा यह गुहार

About the author सोनम

जर्नलिज्म की दुनिया में करीब 15 साल बिता चुकीं सोनम की अपनी अलग पहचान है. वह खुद ट्रैवल की शौकीन हैं और यही वजह है कि अपने पाठकों को नई-नई जगहों से रूबरू कराने का माद्दा रखती हैं. लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसी बीट्स में उन्होंने अपनी लेखनी से न केवल रीडर्स का ध्यान खींचा है, बल्कि अपनी विश्वसनीय जगह भी कायम की है. उनकी लेखन शैली में गहराई, संवेदनशीलता और प्रामाणिकता का अनूठा कॉम्बिनेशन नजर आता है, जिससे रीडर्स को नई-नई जानकारी मिलती हैं. 

लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन रहने वाली सोनम ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत भी नवाबों के इसी शहर से की. अमर उजाला में उन्होंने बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद दैनिक जागरण के आईनेक्स्ट में भी उन्होंने काफी वक्त तक काम किया. फिलहाल, वह एबीपी लाइव वेबसाइट में लाइफस्टाइल डेस्क पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं.

ट्रैवल उनका इंटरेस्ट  एरिया है, जिसके चलते वह न केवल लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेसेज के अनछुए पहलुओं से रीडर्स को रूबरू कराती हैं, बल्कि ऑफबीट डेस्टिनेशन्स के बारे में भी जानकारी देती हैं. हेल्थ बीट पर उनके लेख वैज्ञानिक तथ्यों और सामान्य पाठकों की समझ के बीच बैलेंस बनाते हैं. सोशल मीडिया पर भी सोनम काफी एक्टिव रहती हैं और अपने आर्टिकल और ट्रैवल एक्सपीरियंस शेयर करती रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंतरिक्ष में इंसान रो भी नहीं सकता, आंखों से बाहर क्यों नहीं आते आंसू?
अंतरिक्ष में इंसान रो भी नहीं सकता, आंखों से बाहर क्यों नहीं आते आंसू?
कौन है 'विमल पान मसाला' कंपनी का मालिक, कितनी है कमाई?
कौन है 'विमल पान मसाला' कंपनी का मालिक, कितनी है कमाई?
'विमल पान मसाला' एड पर शाहरूख-अजय देवगन को नोटिस, क्या हो सकता है एक्शन?
'विमल पान मसाला' एड पर शाहरूख-अजय देवगन को नोटिस, क्या हो सकता है एक्शन?
पाकिस्तान में कितने हिंदू, 1947 से कितने हुए कम?
पाकिस्तान में कितने हिंदू, 1947 से कितने हुए कम?

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget