एक्सप्लोरर

ये हैं दुनिया की सबसे अजीबोगरीब चाय, कहीं गोबर तो कहीं टमाटर से बन रही है चाय

दुनियाभर में चाय के शौकीन बहुत लोग हैं. कई लोग तो दिनभर में कई कप चाय पी जाते हैं. लेकिन आज हम आपको दुनियाभर के सबसे अजीबोगरीब चाय के बारे में बताएंगे. इन चाय को अलग-अलग तरीके से बनाया जाता है.

चाय के शौकीन भारत समेत दुनियाभर में पाए जाते हैं. कुछ लोगों की सुबह भी चाय से ही होती है. गर्मी हो या ठंडी चाय के शौकीन लोग दिनभर में कई कप चाय पी जाते हैं. लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी अजीबोगरीब चाय के बारे में बताऊंगा, जिसके बारे में आपने पहले कभी नहीं सुना होगा. जी हां आप जिन चाय को पीते हैं, ये चाय उससे बिल्कुल अलग है. जानिए आखिर ये अजीबोगरीब चाय किन-किन चीजों से बनाई जाती हैं.

अजीबोगरीब चाय

भारत में चाय के शौकीन लोगों की कमी नहीं है. चाय के शौकीन दूर-दूर तक अच्छी चाय की तलाश में जाते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि गोबर,टमाटर,याक के दूध की चाय भी कोई पिता होगा? आज हम आपको बताएंगे कि भारत में ये चाय कहां पर बनाई जाती है.  

पांगा गोबर चाय 

ये सच है कि भारत में चाय को पेय पदार्थ से ज्यादा एक भावना के रूप में देखा जाता है. दुनिया में चाय प्रेमियों की कमी नहीं है. देशभर में कई तरह की चाय पी जाती हैं, जिनमें काहवा समेत कई चाय मौजूद है. लेकिन आज हम आपको अरुणाचल प्रदेश की एक ऐसी चाय के बारे में बताएंगे, जिसके बारे में आपने पहले नहीं सुना होगा. इस चाय को पांगा गोबर चाय कहते हैं. इसे बनाने के लिए चाय की पत्तियों को पानी और भैंस के गोबर में पकाया जाता है. जानकारी के मुताबिक इस चाय में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं.

इसके अलावा तिब्बत और नेपाल के पहाड़ी इलाकों में फर्मेंटेड याक मक्खन के साथ चाय को एक नया स्वाद दिया जाता है. बता दें कि इस पारंपरिक पेय को 'पो चा' या 'बटर टी' के नाम से भी जाना जाता है. इस अनोखी चाय को बनाने के लिए नमक, याक के दूध से बने मक्खन और चाय की पत्तियों को एक साथ मथा जाता है. ऐसा करने से एक मलाईदार मिश्रण तैयार होता है, जो पहाड़ों की कठोर ठंड में शरीर को गर्मी पहुंचाता है.

इसके अलावा इंडोनेशिया में भी एक अजीबो-गरीब चाय बनाया जाता है. इस चाय को 'बग-पूप टी', 'कोपी-लूवक' और 'सिविट-कॉफी' भी कहते हैं. इस चाय को बिल्लियों की एक प्रजाति सिविट के मल से बनाया जाता है. यह बिल्ली कॉफी बीन्स को खाती है और मलत्याग के बाद इन बीन्स को जमा करके सुखाया और पीसा जाता है. हालांकि ये कॉफी है, लेकिन लोग इसे चाय की तरह बनाकर पीते हैं. ये बेहद दुर्लभ और महंगी चाय होती है.

हम सभी लोग जानते हैं कि टमाटर एक सब्जी है. भारतीय किचनों में इसका खूब इस्तेमला होता है. लेकिन मोरक्को में टमाटर की चाय बनाई जाती है. इस देश में टमाटर के खट्टे-मीठे स्वाद को पुदीने के ताजगी देने वाले स्वाद के साथ मिलाकर चाय तैयार की जाती है. टमाटर मोरक्को के खान-पान में इस्तेमाल होने वाली एक जरूरी सामग्री है, जिसके चलते ही इसे यहां की चाय में भी शामिल किया गया है. 

ये भी पढ़ें: अमेज़न फारेस्ट से जुड़ी ये दिलचस्प बातें नहीं जानते होंगे आप,  इन देशों तक फैला है जंगल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में उठी CBI जांच की मांग, जानें क्या हैं CBI जांच के नियम और कैसे होती है यह?
झारखंड में उठी CBI जांच की मांग, जानें क्या हैं CBI जांच के नियम और कैसे होती है यह?
कितने बच्चों तक मिलती है मैटरनिटी लीव, क्या तीसरे बच्चे पर बदल जाता है नियम?
कितने बच्चों तक मिलती है मैटरनिटी लीव, क्या तीसरे बच्चे पर बदल जाता है नियम?
McMahon Line से Map War तक, भारत-चीन सीमा विवाद के 10 बड़े सवाल और जवाब
McMahon Line से Map War तक, भारत-चीन सीमा विवाद के 10 बड़े सवाल और जवाब
हर सेकंड कितना पानी फेंकती है वॉटर कैनन, जानें ये कितने खतरनाक
हर सेकंड कितना पानी फेंकती है वॉटर कैनन, जानें ये कितने खतरनाक

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget