एक्सप्लोरर

अमेज़न फारेस्ट से जुड़ी ये दिलचस्प बातें नहीं जानते होंगे आप,  इन देशों तक फैला है जंगल

अमेजन जंगल दुनिया का सबसे बड़ा रेन फॉरेस्ट (वर्षावन) है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये जंगल किन-किन देशों तक फैला हुआ है और इस जंगल में कितने प्रजाति के पेड़-पौधे हैं.

अमेजन जंगल दुनिया का सबसे बड़ा रेन फॉरेस्ट (वर्षावन) है. बता दें कि दुनिया का 20% ऑक्सीजन यहीं से आता है. क्या आप जानते हैं कि अमेजन का जंगल किन-किन देशों तक फैला हुआ है. आज हम आपको बताएंगे कि अमेजन जंगल कितने इलाके में फैला हुआ है और इस जंगल की सबसे खास बात क्या है. 

अमेजन का जंगल

बता दें कि अमेजन फारेस्ट को पृथ्वी का फेफड़ा भी कहा जाता है. क्योंकि दुनियाभर को 20 फीसदी ऑक्सीजन यहीं से मिलता है. इतना ही नहीं यह जंगल 2.1 मिलियन वर्गमील में दक्षिणी अमेरिका से ब्राजील तक फैला हुआ है. 

कई प्रजाति के पेड़-पौधे

अमेज़न के जंगल को दुनिया का सबसे खतरनाक और सुदंर जंगल भी कहा जाता है. इसका कारण ये है कि यहां दुनिया के सभी खतरनाक जानवर मौजूद हैं. वहीं जैव-विविधताएं (बायोडायवर्सिटी) का भंडार है. यहां पर लाखों प्रजाति के पेड़-पौधे भी पाए जाते हैं. कुछ पेड़ पौधे तो ऐसे हैं, जो दुनिया के किसी और देश में नहीं पाए जाते हैं. जानकारी के मुताबिक यहां 390 अरब पेड़ हैं, जिसमें 16 हज़ार से ज़्यादा उनकी प्रजातियां हैं. इतना ही नहीं, यहां 400 से ज्यादा आदिम जनजातियां भी रहती हैं. इन जनजातियों का बाहरी दुनिया से किसी तरह का संबंध नहीं है.

खतरनाक जानवर

वैज्ञानिकों के मुताबिक अमेजन के जंगल में कई खतरनाक जानवर पाए जाते हैं. जिसमें जहरीले सांप, चिंटी, बिच्छु जैसे छोटे जानवरों से लेकर टाइगर, बिल्ली प्रजाति के अलग-अलग जानवर शामिल हैं. आम इंसान इस जानवर भी घुसने से भी डरता है, क्योंकि ये इतना घना जंगल है कि आप इस जंगल में अगर एक बार खो जाएंगे, तो बाहर निकलना मुश्किल होगा. इसके अलावा जंगल में खतरनाक जानवरों का भी खतरा बना रहता है. बता दें कि प्रृथ्वी पर जितने जीव हैं, उसके एक तिहाई को एक साथ आप अमेज़न के जंगलों में ही देख सकते है. 

करोड़ों-अरबों कीड़ें

अमेज़न के जंगलों के कीड़ों की दुनियाभर में काफ़ी चर्चा होती है. जानकारी के मुताबिक यहां इतने हज़ार तरह के कीड़े और जंतु मिलते हैं कि उनमें से कुछ ही फ़ीसदी के बारे में अब तक वैज्ञानिकों को पता चला है. यहां की बुलेट चींटिया भी काफ़ी ख़तरनाक होती हैं. इस जंगल में मकड़ियों के 3 हज़ार से ज़्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं,जिनमें ज़्यादातर ज़हरीली होती हैं. इनमें टारान्टुला मकड़ी को सबसे ख़तरनाक माना जाता है. 

कार्बन

बता दें कि लीड्स यूनिवर्सिटी ने साल 2017 में एक रिसर्च की थी. इसमें ये पाया गया था कि अमेज़न बेसिन जितना कार्बन ग्रहण करता है, वो कई देशों द्वारा हुए उत्सर्जन के बराबर है. नेशनल जियोग्राफ़िक की रिपोर्ट के मुताबिक अमेज़न रेनफॉरेस्ट का असर सिर्फ क्षेत्रीय वॉटर साइकल पर नहीं होता, बल्कि इसका असर ग्लोबल स्केल पर होता है. अमेज़न के जंगलों से जिस तरह बारिश होती है, वह क्षेत्रों से होते हुए पहाड़ों के कोने तक पहुंचता है. एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेज़न रेनफॉरेस्ट के पास वह क्षमता है कि वह जितना बारिश पाता है, उसका आधा आगे प्रोड्यूस कर देता है. 

इन देशों तक अमेजन का जंगल

अमेज़न दुनिया का सबसे बड़ा वर्षावन है. ये जंगल 9 देशों से होकर गुज़रते हैं. इन जंगलों का करीब 60 फ़ीसदी ब्राज़ील, 13 फ़ीसदी पेरू, 10 फ़ीसदी कोलंबिया और बाकी का हिस्सा इक्वाडॉर, गुयाना, वेनेजुएला, बोलिविया, सूरीनाम और फ्रेंच गुयान से होकर गुज़रता है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली एयरपोर्ट की करोड़ों में कमाई, लेकिन सुविधाओं में जंग, यात्रियों से वसूला जाता है सर्विस चार्ज

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
कितनी उपजाऊ थी लंका की जमीन, वहां किन चीजों की होती थी खेती?
कितनी उपजाऊ थी लंका की जमीन, वहां किन चीजों की होती थी खेती?
दिल्ली में लागू हुआ ग्रैप-1, जानें किन चीजों पर रहेगी रोक?
दिल्ली में लागू हुआ ग्रैप-1, जानें किन चीजों पर रहेगी रोक?
फ्रांस में किस धर्म के कितने लोग, यहां कितने रहते हैं मुस्लिम?
फ्रांस में किस धर्म के कितने लोग, यहां कितने रहते हैं मुस्लिम?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
Embed widget