एक्सप्लोरर

तहव्वुर राणा की तरह क्या दाऊद इब्राहिम को भी वापस ला सकता है भारत? जान लीजिए जवाब 

माना यही जाता है कि दाऊद इब्राहिम को पाकिस्तान ने शरण दे रखी है और वह किसी खास लोकेशन में छिपा हुआ है. हालांकि, पाकिस्तान की सरकार ने कभी यह माना ही नहीं कि दाऊद इब्राहिम उसकी सरजमीं पर है.

Tahawwur Rana Extradition: मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमलों में आरोपी तहव्वुर राणा भारत लाया जा चुका है. पालम एयरपोर्ट पर उतरते ही NIA ने यूएपीए के तहत उसे गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद उसे पटियाला हाउस कोर्ट ले जाया गया. तहव्वुर राणा को इसके बाद NIA मुख्यालय ले जाए जाने की संभावना है. इस दौरान पुलिस से लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं. बता दें, भारत सरकार के लंबे संघर्ष के बाद अमेरिकी अदालत ने तहव्वुर राणा के भारत को प्रत्यर्पण की अनुमति दी थी. 

अब सवाल यह है कि जिस तरह भारत सरकार तहव्वुर राणा को भारत प्रत्यर्पण करवाने में कामयाब रही, क्या उसी तरह अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को भारत लाया जा सकता है? दरअसल, दाऊद इब्राहिम भारत में कई मामलों में आरोपी है. कहा जाता है कि वह पाकिस्तान में कहीं छिपा बैठा है. ऐसे में आइए जानते हैं कि दाऊद इब्राहिम को भारत लाने और उस पर केस चलाने में क्या चुनौतियां हैं? 

दाऊद जिंदा भी है या नहीं?

सबसे पहली बात तो यह है कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है. कई बार ऐसी खबरें सामने आ चुकी हैं कि दाऊद इब्राहिम की मौत हो चुकी है. 2023 में भी उसे जहर दिए जाने की खबरें सामने आई थीं, हालांकि इन खबरों की कभी पुष्टि नहीं हुई. ऐसे में यह स्पष्ट नहीं है कि दाऊद इब्राहिम इस समय जिंदा है या नहीं, क्योंकि न तो उसके बारे में कोई जानकारी सामने आती है और न ही उसकी कोई तस्वीर. 

कहां है दाऊद ये सिर्फ कयासों की बात

दाऊद इब्राहिम कहां है और इस समय क्या कर रहा है, इसकी भी सटीक जानकारी सुरक्षा एजेंसियों के पास नहीं है. हालांकि, माना यही जाता है कि दाऊद इब्राहिम को पाकिस्तान ने शरण दे रखी है और वह किसी खास लोकेशन में छिपा हुआ है. हालांकि, पाकिस्तान की सरकार ने कभी यह माना ही नहीं कि दाऊद इब्राहिम उसकी सरजमीं पर है. पाकिस्तान यह जानता है कि दाऊद इब्राहिम अगर उसकी धरती पर पकड़ा जाता है तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसकी किरकिरी होगी. कुछ साल पहले भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में कहा था कि भारत को जानकारी है कि दाऊद पाकिस्तान में रहता है, लेकिन वहां की सरकार ने उसे सुरक्षा दे रखी है. अगर कोई राज्य दूसरे राज्य के खिलाफ किसी को प्रोटेक्शन देता है तो उस पर कार्रवाई करना आसान नहीं होता है. हालांकि, डोभाल ने यह भी कहा था कि दाऊद पाकिस्तान में जिन ठिकानों पर पहले रहता था, अब वहां नहीं है. अब वह अपने ठिकाने बदलते रहता है. 

पाकिस्तान के साथ प्रत्यपर्ण संधि नहीं...

दाऊद इब्राहिम के प्रत्यपर्ण में सबसे बड़ी बाधा यह भी है कि भारत और पाकिस्तान के बीच कोई प्रत्यर्पण संधि नहीं है. अगर पाकिस्तान यह मान भी लेता है कि दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में तो भारत के साथ प्रत्यर्पण संधि न होने पर वह उसे भारत के हवाले करने से इनकार कर सकता है. बता दें, भारत ने जब लश्कर-एक तैयबा  के संस्थापक हाफिज सईद के प्रत्यर्पण की मांग की थी, तब भी पाकिस्तान ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय प्रत्यर्पण संधि न होने का हवाला दिया था. हालांकि, अगर वह पाकिस्तान की सीमा के बाहर गिरफ्तार किया जाता है तो उसे भारत प्रत्यर्पित किया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें: तहव्वुर राणा ही नहीं, ये खूंखार अपराधी भी विदेश से लाए गए भारत- देख लीजिए पूरी लिस्ट

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस देश में कैसे दी जाती है मौत की सजा? SC में याचिका के बीच जानें
किस देश में कैसे दी जाती है मौत की सजा? SC में याचिका के बीच जानें
Electric Shock: कुछ लोगों को क्यों नहीं लगता बिजली का झटका, क्या है वजह?
कुछ लोगों को क्यों नहीं लगता बिजली का झटका, क्या है वजह?
मौत के कितने दिन बाद तक हो सकता है पोस्टमॉर्टम, बॉडी कैसे करते हैं प्रिजर्व?
मौत के कितने दिन बाद तक हो सकता है पोस्टमॉर्टम, बॉडी कैसे करते हैं प्रिजर्व?
इंसान की आंख क्या-क्या देख सकती है, कितने Megapixel के बराबर?
इंसान की आंख क्या-क्या देख सकती है, कितने Megapixel के बराबर?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget