एक्सप्लोरर

अंतरिक्ष में कैसे गुजारा कर रही हैं सुनीता विलियम्स, जानें स्पेस स्टेशन में कैसे होता है पानी और खाने का जुगाड़

सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर 8 दिनों के लिए स्पेस स्टेशन में गए थे. ऐसे में उनके लिए लगभग 27 किलो खाने का इंतजाम किया गया था. लेकिन अब उनको वहां फंसे हुए 2 महीने होने को आए हैं.

नासा (NASA) की एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) अपने साथी बुच विल्मोर के साथ लगभग दो महीने से अंतरिक्ष में फंसी हुई हैं. धरती पर उनकी वापसी अब मुश्किल लग रही है. हाल ही में एक पूर्व अमेरिकी सैन्य अंतरिक्ष प्रणाली कमांडर, रूडी रिडोल्फी ने भी इसी तरह की आशंका जताई है.

उनका मानना है कि आने वाला समय सुनीता विलियम्स और उनके साथी के लिए बेहद अहम है, कुछ दिनों में अगर उनकी वापसी का रास्ता सुनिश्चित नहीं हुआ तो उनकी मौत भी हो सकती है. चलिए आज इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर स्पेस स्टेशन में अपना दिन कैसे काट रहे हैं और उनके खाने-पीने की व्यवस्था कैसे हो रही है.

स्पेस स्टेशन में खाने-पीने का जुगाड़

जब किसी एस्ट्रोनॉट को स्पेस स्टेशन में भेजा जाता है तो उसके साथ उसके खाने-पीने की चीजें भी भेजी जाती हैं. खाने-पीने की चीजों की क्वांटिटी इस बात पर निर्भर करती है कि एस्ट्रोनॉट स्पेस स्टेशन में कितने दिनों के लिए जा रहा है. दरअसल, एक एस्ट्रोनॉट के लिए एक दिन के खाने का वजन 1.7 किलोग्राम होता है.

यानी अगर किसी एस्ट्रोनॉट को 30 दिन स्पेस स्टेशन में बिताना है तो उसके लिए 51 किलो खाने का इंतजाम किया जाएगा. वहीं पीने के लिए पानी की बात करें तो स्पेस स्टेशन में इस तरह की मशीन लगी होती है कि वह एस्ट्रोनॉट के बाथरूम और पसीने को भी फिल्टर कर के पीने लायक पानी में बदल सकती है.

सुनीता विलियम्स कैसे गुजारा कर रही हैं

सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर 8 दिनों के लिए स्पेस स्टेशन में गए थे. ऐसे में उनके लिए लगभग 27 किलो खाने का इंतजाम किया गया था. लेकिन अब उनको 2 महीने होने को आए हैं, ऐसे में वहां उनके खाने पीने का जुगाड़ बड़ी मुश्किल से हो रहा है. हालांकि, किसी भी स्पेस शटल में और स्पेस स्टेशन में आपातकालीन स्थिति के लिए ढेर सारे खाने-पीने की चीजों का भंडार रहता है. यानी अगर सुनिता विलियम्स और उनके साथी कुछ और महीनों तक भी अंतरिक्ष में फंसे रहे तब भी उनके लिए खाने-पीने की कमी नहीं होगी.

लेकिन शायद ऐसी स्थिति ना बने, क्योंकि नासा और बोइंग दोनों एस्ट्रोनॉट्स को वापस पृथ्वी पर लाने के लिए स्टारलाइनर को मंजूरी देने का फैसला कर सकते हैं. लेकिन अगर नासा और बोइंग के अधिकारी स्टारलाइनर की वापसी के खिलाफ फैसला करते हैं तो सुनीता विलियम्स और उनके साथी को कम से कम 6 और महीनों के लिए स्पेस में वक्त गुजारना होगा.

ये भी पढ़ें: क्यों ओडिशा सरकार लगा रही ताड़ के पेड़? जान लीजिए इंसानों की जान बचाने का ये अनोखा प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Sansad March: प्रदर्शन के दौरान कौन देता है लाठी चार्ज का ऑर्डर, क्या जवान खुद लेते हैं फैसला?
प्रदर्शन के दौरान कौन देता है लाठी चार्ज का ऑर्डर, क्या जवान खुद लेते हैं फैसला?
कार-जीप छोड़ भैंसों पर गश्त करती है यहां की पुलिस, हाईटेक व्यवस्था छोड़ क्यों अपनाया यह तरीका?
कार-जीप छोड़ भैंसों पर गश्त करती है यहां की पुलिस, हाईटेक व्यवस्था छोड़ क्यों अपनाया यह तरीका?
Iran US Conflict: अभी किस फेज में है ईरान और अमेरिका की जंग, कब कहलाने लगेगी वर्ल्ड वॉर?
अभी किस फेज में है ईरान और अमेरिका की जंग, कब कहलाने लगेगी वर्ल्ड वॉर?
CJP Protest: भारत में क्यों नामुमकिन है नेपाल-बांग्लादेश जैसा सत्ता परिवर्तन, जानें संविधान में कितनी मजबूत व्यवस्था?
भारत में क्यों नामुमकिन है नेपाल-बांग्लादेश जैसा सत्ता परिवर्तन, जानें संविधान में कितनी मजबूत व्यवस्था?

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
Embed widget