एक्सप्लोरर

दुनिया के हर इंसान को 'अंबानी' बना देगा ये एस्टेरॉयड, जानें अंतरिक्ष में मौजूद इस खजाने का राज 

16 साइकी एस्टेरॉयड की खोज इटली के वैज्ञानिक एनीबेस डी गैस्पारिस ने की थी. यह एस्टेरॉयड मंगल और बहस्पति ग्रह के पास स्थित है. दावा किया जा रहा है कि यह एस्टेरॉयड कई तरह के खनिज से भरा हुआ है.

16 Psyche Asteroid: अंतरिक्ष की दुनिया तमाम रहस्यों से भरी हुई है. वैज्ञानिकों ने कुछ रहस्यों से तो पर्दा उठा दिया है, लेकिन कई गुत्थियां अब तक उलझी हैं. इनमें से एक हैं एस्टेरॉयड. ब्रह्मांड में लाखों एस्टेरॉयड तैर रहे हैं. वैज्ञानिकों का मानना है कि यही एस्टेरॉयड सौरमंडल की उत्पत्ति का राज खोल सकते हैं. इस पर अध्ययन लगातार जारी है. 

लेकिन हम यहां एस्टेरॉयड की गहराईयों में नहीं जाएंगे. हम ऐसे एस्टेरॉयड की बात करेंगे, जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि वह कई तरह के खनिज पदार्थों से भरा हुआ है. इस एस्टेरॉयड का नाम 16 साइकी (16 Psyche Asteroid) है. कहा जा रहा है कि अगर धरती के लोगों को यह एस्टेरॉयड मिल जाए तो यहां रहने वाला हर एक शख्स अरबपति बन जाए.

एस्टेरॉयड में ऐसा क्या खास है?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 16 साइकी एस्टेरॉयड की खोज इटली के वैज्ञानिक एनीबेस डी गैस्पारिस ने 1852 में की थी. यह एस्टेरॉयड मंगल और बहस्पति ग्रह के पास स्थित है. वैज्ञानिकों के अनुसार, इस एस्टेरॉयड पर काफी कीमती खनिज पदार्थ हैं, जिसमें गोल्ड, प्लैटिनम, निकेल और लोहे का भंडार है. एक अनुमान के मुताबिक, इस एस्टेरॉयड की कीमत दुनिया की अर्थव्यवस्था से काफी ज्यादा है. यानी एस्टेरॉयड के टुकड़ों को बराबर मात्रा में बांटा जाए, तो धरती का हर इंसान अरबपति बन सकता है. 

कितनी है कीमत?

अनुमान के मुताबिक, कई तरह के खनिज पदार्थों से भरा होने के कारण 16 साइकी एस्टेरॉयड की कीमत 10,000 क्वाड्रिलियन डॉलर आंकी गई है. यह कीमत इतनी ज्यादा है कि भारतीय रुपयों में गिनना नामुमकिन लगता है. वैज्ञानिकों का कहना है कि 16 साइकी एस्टेरायड पांच साल में सूर्य का एक चक्कर पूरा करता है. जितनी दूर पृथ्वी से सूर्य है, ये एस्टेरॉयड उससे तीन गुना ज्यादा है. 

टकराया तो कितना होगा नुकसान?

वैज्ञानिकों के अनुसार, 16 साइकी एस्टेरॉयड आकार में काफी बड़ा है, ऐसे में अगर यह पृथ्वी से टकराता है तो भयंकर तबाही मच सकती है. यहां तक कि पृथ्वी का एक हिस्सा पूरी तरह से खत्म हो सकता है. बता दें, 2023 में नासा ने इस एस्टेरॉयड पर रिसर्च करने के लिए मिशन भी लॉन्च किया था. हालांकि, इस एस्टेरॉयड पर कभी खनन का प्लान बनता है, तो यह काफी महंगा होगा. 

यह भी पढ़ें: क्रिसमस से ठीक पहले धरती पर मचेगी तबाही! जानें क्या है पृथ्वी के पास से गुजर रहा ये बड़ा खतरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक दिन के लिए गायब हो जाएं चींटियां तो क्या होगा, धरती पर क्या असर पड़ेगा?
एक दिन के लिए गायब हो जाएं चींटियां तो क्या होगा, धरती पर क्या असर पड़ेगा?
नल से बूंद-बूंद टपक रहा पानी, एक महीने में कितने लीटर हो जाता है बर्बाद?
नल से बूंद-बूंद टपक रहा पानी, एक महीने में कितने लीटर हो जाता है बर्बाद?
समुद्र में गिर जाए तेल तो उसे कैसे निकाला जाता है, इसमें कितना आता है खर्च?
समुद्र में गिर जाए तेल तो उसे कैसे निकाला जाता है, इसमें कितना आता है खर्च?
स्पेस में पेट्रोल पंप खोलने जा रहा है चीन, जानिए कैसे होगा यह संभव
स्पेस में पेट्रोल पंप खोलने जा रहा है चीन, जानिए कैसे होगा यह संभव

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget