एक्सप्लोरर

Solar Eclipse 2023: सूर्य ग्रहण पर क्या कहता है इस्लाम? जानिए इस दिन क्या खास करते हैं मुसलमान

Solar Eclipse 2023: सूर्य ग्रहण के समय पढ़ी जाने वाली नमाज को नमाज़-ए-खुसूफ कहा जाता है. सूर्य ग्रहण के दौरान सभी लोगों को यह नमाज पढ़ने की हिदायत दी जाती है.

Solar Eclipse 2023: साल का पहला सूर्य ग्रहण कल यानी 20 अप्रैल को लगने वाला है. 20 अप्रैल 2023 को सुबह 7:04 मिनट से यह सूर्य ग्रहण शुरू हो जाएगा और दोपहर 12:29 मिनट तक चलेगा. यानी पूरे 5 घंटे 24 मिनट तक सूर्य ग्रहण लगा रहेगा. हिंदू धर्म में सूर्यग्रहण को लेकर कई तरह की मान्यताएं है और लोग इसका पालन भी करते हैं. लेकिन हिंदू धर्म के अलावा इस्लाम में भी सूर्यग्रहण को लेकर कई तरह की मान्यताएं हैं. आज हम आपको उन्हीं मान्यताओं के बारे में बताएंगे. इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आखिरकार इस्लाम सूर्यग्रहण को लेकर क्या कहता है.

सूर्यग्रहण को लेकर इस्लाम क्या कहता है

सूर्य ग्रहण को इस्लाम में शुभ नहीं माना जाता. ऐसा इसलिए क्योंकि इसी दिन पैगंबर साहब के बेटे की मौत हुई थी. मुफ्ती तारिक मसूद अपनी एक स्पीच में कहते हैं कि, 'यह सच है कि जिस दिन पैगंबर साहब के बेटे की मौत हुई उस दिन सूर्य ग्रहण था, लेकिन पैगंबर साहब के बेटे की मौत का सीधा ताल्लुक सूर्य ग्रहण से बिल्कुल नहीं है.' इस्लाम के अनुसार, जब सूर्य ग्रहण लगे तो लोगों को मस्जिद में जाकर नमाज पढ़नी चाहिए और अल्लाह के सामने अपने गुनाहों की माफी मांगनी चाहिए.

सूर्य ग्रहण के दौरान पढ़ी जाती है खास नमाज

इस्लाम में नमाज पढ़ना सभी के लिए जरूरी है. इस्लाम को मानने वाले ज्यादातर लोग हर रोज पांच वक्त की नमाज पढ़ते हैं. लेकिन सूर्य ग्रहण या फिर चंद्रग्रहण जैसे विशेष दिनों पर कुछ विशेष प्रकार की नमाज भी पढ़ी जाती है. द क्विंट में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, सूर्य ग्रहण के समय पढ़ी जाने वाली नमाज को नमाज़-ए-खुसूफ कहा जाता है. सूर्य ग्रहण के दौरान सभी लोगों को यह नमाज पढ़ने की हिदायत दी जाती है. वहीं चंद्र ग्रहण के दौरान इस्लाम को मानने वाले लोग नमाज़-ए-कुसूफ पढ़ते हैं. ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि ग्रहण का बुरा प्रभाव उन पर ना पड़े.

हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण के क्या हैं नियम

हिंदू धर्म के अनुसार, सूर्य ग्रहण के दौरान लोगों को पूजा पाठ नहीं करनी चाहिए और ना ही भगवान की मूर्ति को स्पर्श करना चाहिए. यहां तक की नंगी आंखों से सूरज की तरफ देखना भी सूर्य ग्रहण के दौरान मना है. गर्भवती महिलाओं के लिए कहा जाता है कि उन्हें सूर्य ग्रहण के दौरान नहीं सोना चाहिए, ऐसा करने से उनके बच्चे पर बुरा असर पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें: हर खाने की चीज पर बने होते हैं ये दो निशान, आज जान लें कहीं आपके चॉकलेट में नॉनवेज तो नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सबसे कम उम्र में किस देश की लड़कियां मां बन जाती हैं, देखें फर्टिलिटी रेट
सबसे कम उम्र में किस देश की लड़कियां मां बन जाती हैं, देखें फर्टिलिटी रेट
ट्रेन में साइकिल और स्कूटर कैसे ले जा सकते हैं, कैसे होती है बुकिंग?
ट्रेन में साइकिल और स्कूटर कैसे ले जा सकते हैं, कैसे होती है बुकिंग?
ममता या बागी गुट, किसे वापस मिलेगा TMC का असली नाम और निशान? जानें नियम
ममता या बागी गुट, किसे वापस मिलेगा TMC का असली नाम और निशान? जानें नियम
यूपी में IPS अफसरों का ट्रांसफर, जानें कितने दिन में छोड़ना होगा बंगला
यूपी में IPS अफसरों का ट्रांसफर, जानें कितने दिन में छोड़ना होगा बंगला

वीडियोज

Middle East Conflict: Iran-Houthis पर America बड़ा हमला होने वाला है! | Donald Trump | Tehran
Romana Isar Khan: 'मां' पर मजाक..टूटी सियासी मर्यादा? | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | Indore
Ukraine Attack on Russia: यूक्रेन ने दागे ताबड़तोड़ ड्रोन, मची भारी तबाही | Putin | Breaking News
Salman Khan ने Trollers को दिया जवाब, T-Shirt उतारी और Katrina Kaif के Body-Shaming पर की बात
Sunny Kaushal और Isabelle Kaif की Turkey Photos से फिर उठीं Dating Rumours, क्या है कनेक्शन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय के कामकाज पर प्रकाश राज का रिएक्शन - 'अगर एक साल बाद भी...'
CM विजय के कामकाज पर प्रकाश राज का रिएक्शन - 'अगर एक साल बाद भी...'
'सपा की सरकार में...', बाबा साहब की प्रतिमा पर ब्रजेश पाठक का अखिलेश पर पलटवार
'सपा की सरकार में...', बाबा साहब की प्रतिमा पर ब्रजेश पाठक का अखिलेश पर पलटवार
बॉडी शेमिंग को लेकर सलमान खान पर 'बिग बॉस 7' की Ex कंटेस्टेंट ने साधा निशाना, कहा- 'पाखंडी'
बॉडी शेमिंग को लेकर सलमान खान पर 'बिग बॉस 7' की Ex कंटेस्टेंट ने साधा निशाना, कहा- 'पाखंडी'
'आप चने बेचने गए थे...' बाबर आजम के बयान पर भड़के वसीम अकरम
'आप चने बेचने गए थे...' बाबर आजम के बयान पर भड़के वसीम अकरम
इमरान खान की बहन अलीमा गिरफ्तार, 27 सितंबर के लॉन्ग मार्च से पहले एक्शन
इमरान खान की बहन अलीमा गिरफ्तार, 27 सितंबर के लॉन्ग मार्च से पहले एक्शन
दिल्ली SIR नोटिस की लिस्ट में आडवाणी का भी नाम, चुनाव आयोग ने क्या कहा?
दिल्ली SIR नोटिस की लिस्ट में आडवाणी का भी नाम, चुनाव आयोग ने क्या कहा?
दिल्ली में 3 दिनों की बैंक हड़ताल! SBI ने ग्राहकों को कहा- निपटा लें जरूरी काम
दिल्ली में 3 दिनों की बैंक हड़ताल! SBI ने ग्राहकों को कहा- निपटा लें जरूरी काम
जंगल में अचानक बंद पड़ जाए EV कार तो क्या करें, ऐसे मिलेगी राहत
जंगल में अचानक बंद पड़ जाए EV कार तो क्या करें, ऐसे मिलेगी राहत
Embed widget