एक्सप्लोरर

हर खाने की चीज पर बने होते हैं ये दो निशान, आज जान लें कहीं आपके चॉकलेट में नॉनवेज तो नहीं

अगर किसी खाने पीने वाली चीज के पैकेट पर हरे रंग के डॉट का निशान बना है तो इसका मतलब यह है कि यह चीज पूरी तरह से शाकाहारी है. यानी इसमें किसी भी प्रकार के मांस का अंश नहीं है.

खाने पीने की हर पैकेट बंद चीज पर एक खास तरह का कोड होता है, जिससे पता चलता है कि पैकेट के अंदर बंद खाने वाली चीज में नॉनवेज का अंश मिला है या नहीं. इसके साथ पैकेट वाले फूड में किस तरह का केमिकल और कितना केमिकल मिला है, यह भी इसी निशान से पता चलता है. यह निशान आपको ज्यादातर हरे और भूरे रंग में दिखाई देता है, लेकिन कुछ खाने पीने की चीजों में यह लाल नीले और काले रंग में भी दिखाई देता है. तो चलिए जानते हैं क्या है इनका मतलब और कैसे पहचानेंगे कि किस खाने वाली चीज में क्या मिला है.

अगर भूरे रंग का डॉट बना है तो क्या मतलब है

अगर आपके घर में आने वाली खाने पीने की चीज के पैकेट पर भूरे रंग का डॉट बना है तो इसका मतलब है कि इस चीज में मांसाहार का तत्व मौजूद है. इसलिए अगर आप वेजिटेरियन है और मांस नहीं खाते हैं, तो जब भी कोई खाने पीने की चीज खरीदें... उस पर बने इस निशान को जरूर से चेक कर लें. खासतौर से चॉकलेट, नूडल्स या फिर किसी भी ऐसे प्रोडक्ट पर इस निशान को जरूर चेक करें जो विदेश से आयात होता हो.

हरे रंग के डॉट का क्या मतलब है

अगर किसी खाने पीने वाली चीज के पैकेट पर हरे रंग के डॉट का निशान बना है तो इसका मतलब यह है कि यह चीज पूरी तरह से शाकाहारी है. यानी इसमें किसी भी प्रकार के मांस का अंश नहीं है. इसका मतलब यह भी है कि इसमें केमिकल की मात्रा बिल्कुल ना के बराबर है. यह आपके स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर होता है. इसलिए कोई भी खाने पीने की चीज खरीदें तो उस पर बने इस निशान को जरूर देख लें और उसके बाद ही तय करें कि आपको इसे खरीदना है या नहीं.

काले रंग का निशान बना है तो क्या मतलब है

अगर किसी प्रोडक्ट पर काले रंग का निशान बना है तो इसका मतलब है कि यह पूरी तरह से केमिकल युक्त है. यानी इसे बनाने में ढेर सारे केमिकल का प्रयोग किया गया है. इस तरह की चीज आपके स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक हो सकती है.

अगर लाल और नीले रंग का निशान बना है तो

अगर किसी प्रोडक्ट के पैकेट के ऊपर लाल रंग का निशान बना है तो इसका मतलब यह है कि इस चीज को बनाने के लिए नेचुरल और केमिकल दोनों तत्वों का प्रयोग किया गया है. वहीं अगर किसी प्रोडक्ट पर नीले रंग का निशान बना है तो इसका मतलब है कि इसे बनाने में नेचुरल और ऐसे केमिकल का प्रयोग किया गया है जिसका इस्तेमाल ज्यादातर दवा बनाने में किया जाता है. लाल और नीले रंग का निशान आपको ज्यादातर टूथपेस्ट या फिर किसी क्रीम के निचले हिस्से पर दिखाई देता है.

ये भी पढ़ें: ये हैं वो काम की ट्रिक, जिससे पता चलता है कि शोरूम से निकली कार डिफेक्टेड है या नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SSR और SIR में क्या अंतर है, जानें नागरिकों पर क्या पड़ेगा असर?
SSR और SIR में क्या अंतर है, जानें नागरिकों पर क्या पड़ेगा असर?
खैबर पख्तूनख्वा क्यों है इतना संवेदनशील, अफगानिस्तान से क्या है कनेक्शन?
खैबर पख्तूनख्वा क्यों है इतना संवेदनशील, अफगानिस्तान से क्या है कनेक्शन?
किस भगवान का है US का वह मंदिर, जहां गन जाम होने से टला नरसंहार?
किस भगवान का है US का वह मंदिर, जहां गन जाम होने से टला नरसंहार?
क्या केंद्र सरकार की इजाजत के बिना विदेश नहीं जा सकते सीएम? जानें नियम
क्या केंद्र सरकार की इजाजत के बिना विदेश नहीं जा सकते सीएम? जानें नियम

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget