एक्सप्लोरर

इस चीज से सबसे ज्यादा डरते हैं सांप! आप जानकर रह जाएंगे हैरान

सांप को दुनिया के सबसे खतरनाक जहरीले जानवरों में से एक माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सांप को भी बहुत सारी चीजों से डर लगता है. आज हम आपको बताएंगे कि सांप को किन-किन चीजों से डर लगता है.

सांप को खतरनाक जहरीले जानवरों में से एक माना जाता है. घर में या आस-पास सांप के दिखने के बाद हम उससे दूरी बना लेते हैं, क्योंकि सांप कभी भी पलट कर हमला कर सकता है. हालांकि इंसान जितना सांप से डरते हैं, उससे कहीं ज्यादा सांप इंसानों से डरते हैं. आज हम आपको बताएंगे कि सांप किन-किन चीजों से ज्यादा डरते हैं. 

सांप को सबसे ज्यादा डर किससे ?

जानकारी के मुताबिक सांप सबसे ज्‍यादा सांपों से ही डरते हैं. खासतौर पर एक सांप दूसरे प्रजाति के सांपों से डरता है. दरअसल सांप क्षेत्रीय जानवर है, इसी कारण सांपों के बीच अक्सर क्षेत्र को लेकर लड़ाई होती है. हालांकि कुछ प्रजातियों के सांप जैसे किंग कोबरा और वाइपर समेत अन्य सांप दूसरे सांपों से नहीं डरते हैं. ये प्रजातियां आमतौर पर दूसरों की तुलना में ज्‍यादा आक्रामक होती हैं और खतरा महसूस होते ही दूसरे सांपों पर हमला कर देते हैं.

शिकारी जानवरों से डरते हैं सांप

सांप अपने से छोटे जानवरों का शिकार करते हैं. लेकिन सांप बड़े शिकारी जानवरों के हमले से डरते हैं. इस परिस्थिति से बचने के लिए सांप दिन के समय गुफाओं या बिलों में छिपे रहते हैं. सांप अक्सर रात में वे भोजन की तलाश में निकलते हैं. बता दें कि जब सांप को खतरा महसूस होता है, तो वह रक्षा तंत्र के तौर पर अपनी ग्रंथियों से बदबूदार तरल पदार्थ छोड़ता है. इसके अलावा सांप हमलावर जानवरों को कुंडली मारकर और फुफकारकर डराने की कोशिश भी करता है. कुछ जानवर और पक्षी सांपों का जमकर शिकार करते हैं. इनमें बाज, चील, लोमड़ी, नेवला और रैकून शामिल हैं.

तेज रोशनी

सांप रोशनी के प्रति काफी संवेदनशील होते हैं. यही कारण है कि सांप रोशनी वाली जगहों से ज्‍यादातर दूर ही रहते हैं. दरअसल उनकी आंखें रात में देखने के लिए बनी होती हैं. इसलिए दिन की रोशनी उनकी आंखों के लिए पीड़ादायक होती है. बता दें कि कई बार ज्‍यादा तेज रोशनी में सांप अंधे भी हो जाते हैं, इसलिए सांप रोशनी से डरते हैं. 

तेज आवाज 

सांपों को तेज आवाज यानी शोर से भी काफी डर लगता है. रिसर्च के मुताबिक सांप अपनी सुनने की क्षमता के जरिये ही खाने की तलाश करते हैं और शिकारियों से दूरी बनाकर रखते हैं. ऐसे में अगर अचानक उनके आसपास तेज शोर होने लगे तो वे सुरक्षित जगह की तलाश में भागने लगते हैं. इतना ही नहीं तेज शोर से उनके कानों को नुकसान भी पहुंचता है. 

तेज गंध

सांप को तेज गंध से बहुत ज्‍यादा डर लगता है. दरअसल ज्‍यादा तेज महक से उनकी दिशा तय करने की क्षमता पर असर पड़ता है. इतना ही नहीं अगर किसी जगह पर तेज गंध आ रही है, तो उन्‍हें भोजन को ढूंढने में भी दिक्‍कत होती है. इसलिए सांप ऐसी जगहों पर नहीं रहते हैं, जहां किसी भी तरह की तेज गंध आती है. लहसुन, नींबू, दालचीनी और मिंट की खुश्‍बू से सांप खासतौर पर घबराते हैं. इसके अलावा सांप तापमान में बदलाव से भी बहुत डरते हैं. 

जानवरों से भी डर

सांप को कुछ खास जानवरों से डर लगता है. जिसमें कुत्‍ते, बिल्‍ली, छिपकली, बाज, चील, लोमड़ी, नेवला और रैकून शामिल हैं. इन सभी जानवरों को सांपों का प्राकृतिक शिकारी माना जाता है. वहीं बिल्लियां भी सांपों का शिकार करने में माहिर मानी जाती हैं. 

आग से डर

सांप आग से बहुत डरते हैं. क्योंकि सांप की केंचुली काफी नाजुक होती है. आग और बढ़ते तापमान से उनकी त्‍वचा को गंभीर नुकसान हो सकता है. यहां तक कि उनकी मौत भी हो सकती है. इसलिए सांप आग और तेज तापमान से दूर रहते हैं. 

ये भी पढ़ें: एयरपोर्ट पर किसी आईडी की जरूरत नहीं, बस फोन में रखिए ये ऐप तुरंत मिलेगी एंट्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Metro Stations Close: कहां खुलेंगे गेट और कहां रहेंगे बंद, जानें किसके इशारे पर चलती है दिल्ली मेट्रो?
कहां खुलेंगे गेट और कहां रहेंगे बंद, जानें किसके इशारे पर चलती है दिल्ली मेट्रो?
Brazil Rope Jumping Accident: ब्राजील का वह पुल जो बन गया 'डेथ ट्रैप', जानें रोप जंपिंग सिस्टम में कहां-कहां हुई चूक?
ब्राजील का वह पुल जो बन गया 'डेथ ट्रैप', जानें रोप जंपिंग सिस्टम में कहां-कहां हुई चूक?
Sikkim Tunnel Blast 2026: पहाड़ों की चट्टानों में कैसे बन जाती है मीथेन गैस, यह कितनी जानलेवा?
पहाड़ों की चट्टानों में कैसे बन जाती है मीथेन गैस, यह कितनी जानलेवा?
जिम्बाब्वे में कितने हो जाएंगे भारत के 10000 रुपये, जानें इतने पैसे से क्या खरीद पाएंगे वहां?
जिम्बाब्वे में कितने हो जाएंगे भारत के 10000 रुपये, जानें इतने पैसे से क्या खरीद पाएंगे वहां?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी के NEET लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रया, जयराम रमेश बोले- 'दबाव का असर...'
पीएम मोदी के NEET लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रया, जयराम रमेश बोले- 'दबाव का असर...'
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
PM मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले ऐलान पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अगर यह मामला…'
PM मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले ऐलान पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अगर यह मामला…'
Cardiac Arrest Survival Case: 40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
Embed widget