एक्सप्लोरर

आफताब का फिर से होगा पॉलीग्राफ टेस्ट, जानिए आखिर ये कैसे होता है और इससे क्या पता चलेगा?

Shraddha Murder Case: श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब का आज एक बार फिर पॉलीग्राफ टेस्ट होगा. इस टेस्ट के जरिए आफताब से सच उगलवाने की कोशिश की जाएगी. तो जानते हैं आखिर ये टेस्ट होता कैसे है...

Shraddha Murder Case: श्रद्धा मर्डर के मुख्य आरोपी आफताब को एक बार फिर पॉलीग्राफ टेस्ट का सामना करना होगा. मंगलवार को फिर से आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट होगा. ऐसे में सवाल है कि आखिर पॉलीग्राफ टेस्ट कैसे होता है और इस टेस्ट के जरिए क्या पता चलता है, जिस वजह से आफताब का बार-बार पॉलीग्राफ टेस्ट करवाया जा रहा है. इसके साथ ही आफताब केस को लेकर नार्को टेस्ट भी चर्चा में आया था, तो सवाल ये भी है कि पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट में क्या अंतर होता है. तो जानते हैं पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट से जुड़ी हर एक बात और साथ ही जानते हैं कि आखिर इन दोनों में अंतर क्या है. 

क्या होता है पॉलीग्राफ टेस्ट?

बता दें कि आफताब अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा के मर्डर का आरोपी है. कथित तौर पर मर्डर के बाद आफताब ने श्रद्धा के 35 टुकड़े कर दिए थए और उन टुकड़ों को फ्रिज में भी रख दिया था. इसके बाद इन टुकड़ों को अलग अलग जगहों पर फेंका था. जब पुलिस ने मामले की जांच की तो आफताब के कई बयान एक जैसे दिखाई नहीं दिए या उन बयानों में झूठ की आशंका हुई. इसके बाद पुलिस नार्को टेस्ट और पॉलीग्राफ टेस्ट का सहारा ले रही है. 

अगर पॉलीग्राफ टेस्ट की बात करें तो इसे लाइ डिटेक्टर टेस्ट कहा जाता है. इससे पता करने की कोशिश की जाती है कि जिस व्यक्ति का टेस्ट हो रहा है, वो सच बोल रहा है या झूठ. किसी भी व्यक्ति से सच का पता करवाने के लिए 1924 से इस टेस्ट का सहारा लिया जा रहा है. इस टेस्ट में साइकोलॉजिकल तरीके से अंदाजा लगाया जा सकता है. इसमें सांस लेने की रेट, पल्स रेट, ब्लड प्रेशर, पसीने आदि के जरिए अंदाजा लगाया जाता है. 

माना जाता है कि जब इस टेस्ट के दौरान कोई व्यक्ति झूठ बोलता है तो इन सभी टेस्ट में बदलाव दिखता है और उससे एक्सपर्ट समझ जाते हैं कि व्यक्ति सच बोल रहा है या झूठ. इस दौराना बीपी आदि की लगातार जांच होती रहती है. इसमें इन सभी के लाइव ग्राफ होते हैं और इन ग्राफ के जरिए सच और झूठ का पता लगाया जाता है. आफताब के केस में भी कुछ सवालों की लिस्ट होगी, जिनके जरिए मर्डर केस से जुड़ा सच पता करने की कोशिश की जाएगी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आफताब से इन सवालों का पता करने की कोशिश की जा रही है कि श्रद्धा के शव के टुकड़े करने का फैसला क्यों किया और किस हथियार से टुकड़े किए गए? इसके साथ ही अब हथियार कहां है और टुकड़े कहां कहां फेंके गए जैसे रहस्यों से पर्दा उठाने की कोशिश की जा रही है.

कैसे होता है ये टेस्ट?

इस टेस्ट में कई सवाल पूछे जाते हैं और सवाल पूछने से पहले जांच की जाती है और उस वक्त की जांच को बेस मानकर आगे के सवाल जवाब किए जाते हैं. इसमें कंट्रोल क्योशन टेस्ट और गिल्टी नॉलेज टेक्नीक के जरिए पता किया जाता है. इस टेस्ट में कोई दवा नहीं दी जाती है, बल्कि साइकोलॉजिकल तरीके से पता किया जाता है. कई मामलों में यह गलत भी साबित हो सकता है. 

फिर क्या होता है नार्को टेस्ट?

वहीं, अगर नार्को टेस्ट की बात करें तो इसमें कुछ कैमिकल का सहारा भी लिया जाता है. दरअसल, जब भी नार्को टेस्ट होता है, उस वक्त Sodium Pentothal, जिसे ट्रूथ सीरम के नाम से भी जाना जाता है... को शरीर में इंजेक्ट किया जाता है और इसके बाद सवाल पूछे जाते हैं. कहा जाता है कि इससे इंसान करीब बेहोशी की हालत में रहता है और वो जो भी बोलता है, सच बोलता है. इस टेस्ट का इस्तेमाल दूसरे विश्व युद्ध में भी किया गया था. 

यह भी पढ़ें- क्या आप भी 17 मिनट से ज्यादा यूट्यूबर्स के वीडियो देखते हैं? अगर हां तो ये खबर जरूर पढ़िए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत पर 100% का टैरिफ, क्या अमेरिका के खिलाफ WTO जा सकता है भारत?
भारत पर 100% का टैरिफ, क्या अमेरिका के खिलाफ WTO जा सकता है भारत?
किस राज्य में सबसे सख्त है धर्म परिवर्तन कानून, कहां-कितनी सजा?
किस राज्य में सबसे सख्त है धर्म परिवर्तन कानून, कहां-कितनी सजा?
TRAI Channel Selector App: TRAI के इस एप से ऑप्टिमाइज करें टीवी चैनल, आधा हो जाएगा बिल
TRAI के इस एप से ऑप्टिमाइज करें टीवी चैनल, आधा हो जाएगा बिल
भारत में विदेशी चंदे का कानून कब बना, अब तक कितनी बार बदला?
भारत में विदेशी चंदे का कानून कब बना, अब तक कितनी बार बदला?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget