एक्सप्लोरर

धरती के अंदर कितना लीटर पानी पीने लायक, वैज्ञानिकों ने बताया सच

धरती के लगभग 70 फीसदी हिस्से में पानी मौजूद है.लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसमें से कितना पानी पीने लायक है.वैज्ञानिकों ने पानी को लेकर अपने रिसर्च में बताया है कि धरती के नीचे कितना पानी पीने लायक है.

बचपन से हमने पढ़ा और सुना है कि धरती के लगभग 70 फीसदी ह‍िस्‍से पर पानी ही पानी है. लेकिन इनमें से अध‍िकांश खारा है, जो पीने लायक नहीं है. हम सभी जमीन के अंदर से पानी निकालकर पीते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि धरती के नीचे कितना पानी पीने लायक है और कितना पानी अभी बचा है. दरअसल वैज्ञानिकों ने धरती के नीचे बचे पानी के बारे में अपने रिसर्च में विस्तार से बताया है. जानिए वैज्ञानिकों ने क्या बताया.

वैज्ञानिकों की रिपोर्ट

लाइव साइंस की रिपोर्ट के मुताबिक सस्केचेवान विश्वविद्यालय के वैज्ञान‍िकों ने 2021 में एक रिसर्च की थी. इस रिसर्च में वह ये जानना चाह रहे थे कि धरती की परत के नीचे मिट्टी या चट्टानों में क‍ितना पानी छिपा हुआ है. इसमें ये पता चला कि महासागर ग्रह पर पानी का सबसे बड़ा भंडार बने हुए हैं, जिनमें लगभग 312 मिलियन क्यूबिक मील पानी भरा हुआ है. लेकिन धरती के अंदर भी पानी कम नहीं है. पृथ्वी की कोर में लगभग 43.9 मिलियन क्यूबिक किलोमीटर पानी है, जो धरती पर मौजूद कुल पानी का लगभग एक चौथाई है. वहीं इससे काफी कम पानी (लगभग 6.5 मिलियन क्यूबिक मील) अंटार्कटिका की बर्फ में छिपा हुआ है. लेकिन खास बात ये है कि धरती के नीचे मौजूद ज्‍यादातर पानी पीने योग्‍य है.

धरती के नीचे कितना पानी मौजूद?

जर्नल जियोफिजिकल रिसर्च लेटर्स में पब्‍ल‍िश रिपोर्ट में बताया गया है कि कि जमीन से ज‍िस पानी को हम खींचते हैं, वह सद‍ियों से धरती के अंदर मौजूद है. हम इससे बहुत सारा पानी हर साल न‍िकालते हैं, लेकिन बार‍िश और अन्‍य स्रोत से यह दोबारा रिचार्ज हो जाता है. नेचर जियोसाइंस जर्नल में 2015 में एक रिपोर्ट पब्‍ल‍िश हुई थी. उसमें अनुमान लगाया गया था क‍ि पृथ्वी की परत के ऊपरी 2 किलोमीटर में 22.6 मिलियन क्यूबिक किलोमीटर पानी भरा हुआ है. लेकिन अब वैज्ञानिकों ने रिसर्च के बाद जो रिपोर्ट लाया है, उसके मुताबिक यह 23.6 मिलियन क्यूबिक किलोमीटर हो गया है.

धरती के नीचे पीने लायक पानी 

रिसर्च के लेखक ग्रांट फर्ग्यूसन ने लाइव साइंस को बताया क‍ि यह अध‍िकतर ताजा पानी है. इसका उपयोग पीने और सिंचाई के ल‍िए किया जा सकता है. वहीं इसके विपरीत जो गहरा भूजल है, वह खारा होता है. कुछ स्थानों पर तो यह काफी नमकीन है. लेकिन उन्होंने बताया कि यह उतना खराब नहीं, ज‍ितना महासागरों का पानी होता है. 

 

ये भी पढ़ें: चुनाव में इस्तेमाल होने वाली स्याही कहां बनती, कितनी है एक बोतल की कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ayatollah Khamenei: कर्नाटक के इस गांव से था खामेनेई का 40 साल पुराना रिश्ता, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
कर्नाटक के इस गांव से था खामेनेई का 40 साल पुराना रिश्ता, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
Lion Vs Tiger : शेर और टाइगर में कौन है ज्यादा खतरनाक? दोनों में हो लड़ाई तो कौन मारेगा बाजी, जान लीजिए
शेर और टाइगर में कौन है ज्यादा खतरनाक? दोनों में हो लड़ाई तो कौन मारेगा बाजी, जान लीजिए
Toilet Flush Law: रात 10 बजे के बाद टॉयलेट फ्लश किया तो हो जाएगी जेल! जानिए किस देश में है यह अजीबोगरीब कानून
रात 10 बजे के बाद टॉयलेट फ्लश किया तो हो जाएगी जेल! जानिए किस देश में है यह अजीबोगरीब कानून
Employee Rights in India : अगर अचानक कंपनी नौकरी छीन ले तो आपके पास होते हैं ये अधिकार, यहां जानिए अपने हक की बात
अगर अचानक कंपनी नौकरी छीन ले तो आपके पास होते हैं ये अधिकार, यहां जानिए अपने हक की बात

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget