एक्सप्लोरर

असम में हीटवेव के चलते बदली स्कूल की टाइमिंग, जानें कौन सा राज्य झेलता है सबसे ज्यादा गर्मी की मार

मानसून के मौसम में कई राज्यों में एक बार फिर से मौसम बदला है. असम में भी तापमान बढ़ा है और हीटवेव के कारण प्रशासन अलर्ट पर है. जानिए किस राज्य में सबसे अधिक हीटवेव पड़ता है.

देशभर के कई राज्यों में मानसून के मौसम के बीच गर्मी का प्रकोप दोबारा बढ़ा है. इसी क्रम में असम में भी मौसम बदला है. वहां अभी बारिश का मौसम है और राज्य के 13 जिलों के 17 इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है. इतना ही नहीं वहां हालत यह है कि शुक्रवार को गुवाहाटी में गर्मी ने पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इस समय वहां पर भीषण गर्मी और हीटवेव के कारण प्रशासन ने स्कूली बच्चों की स्कूली समय में बदलाव किया है. अब सवाल ये है कि भारत का कौन सा राज्य सबसे अधिक हीटवेव झेलता है. 

हीटवेव

ग्लोबल वार्मिंग की वजह से देश और दुनियाभर में तापमान में काफी बदलाव देखने को मिलता है. इसका सबसे बड़ा उदाहरण मानसून के मौसम में कई राज्यों में तापमान का बढ़ना और असम जैसे राज्य में हीटवेव का आना है. 

बता दें कि आईएमडी की ओर से संचालित स्वचालित मौसम स्टेशन  ने गुवाहाटी विश्वविद्यालय में तामपान 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है. वहीं शहर के भीतर टेंपरेचर 40.7 डिग्री सेल्सियस है. 1951 के बाद से गुवाहाटी में सबसे अधिक गर्मी 24 अप्रैल 2014 को दर्ज की गई थी, जब टेंपरेचर 40.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था.

ये भी पढ़ें:फ्रिज के अंदर कितने दिन तक जिंदा रह सकता है इंसान? जानिए क्या कहता है साइंस

स्कूलों का समय बदला

असम में भीषण गर्मी के कारण स्कूलों के समय में कटौती कर दी गई है. गर्मी के मद्देनजर प्रशासन ने कामरूप महानगर जिले के स्कूलों को शनिवार से सुबह 7:30 बजे खोलने और दोपहर 12:30 बजे बंद करने का आदेश दिया है. भारतीय मौसम विभाग  के मुताबिक असामान्य मानसून और कम बारिश की वजह से असम में लू जैसे हालात हो गए हैं. अब मानसून के मौसम में तापमान बढ़ना मौसम वैज्ञानिकों के लिए चिंता का विषय है. हालांकि प्रशासन ने बच्चों को इससे बचाने के लिए स्कूली समय में बदलाव किया है. 

ये भी पढ़ें:पाकिस्तान में हर साल कितने एनकाउंटर करती है पुलिस? जानें भारत के मुकाबले कितना कम

इस राज्य में सबसे अधिक गर्मी

भारत के कई राज्य भीषण गर्मी की चपेट में रहते हैं. लेकिन सबसे अधिक गर्मी भारत राजस्थान राज्य में पड़ती है. राजस्थान के कुछ जिलों का तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच जाता है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों का तापमान 48 डिग्री तक पहुंचता है. हालांकि बीते कुछ सालों से ग्लोबल वार्मिंग के कारण भारत के कई राज्यों के तापमान में भारी बढ़ोत्तरी देखने मिला है. आसान भाषा में समझिए कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण मौसम में बदलाव हुआ है और गर्मी-हीटवेव में बढ़ोत्तरी हुई है. 

ये भी पढ़ें:कितने साल में घिस जाते हैं हवाई जहाज के टायर? जवाब नहीं जानते होंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Iran Conflict: कितने दिन चल सकता है अमेरिका-ईरान युद्ध का दूसरा दौर, जानें ट्रंप के पास कितना वक्त?
कितने दिन चल सकता है अमेरिका-ईरान युद्ध का दूसरा दौर, जानें ट्रंप के पास कितना वक्त?
Bengal Rajya Sabha Bypolls 2026: TMC के बागी लोकसभा सांसदों ने बदली पार्टी, लेकिन राज्यसभा सांसदों ने पहले दिया इस्तीफा; क्या है कानूनी पेंच?
TMC के बागी लोकसभा सांसदों ने बदली पार्टी, लेकिन राज्यसभा सांसदों ने पहले दिया इस्तीफा; क्या है कानूनी पेंच?
Property Documents: मुनाफे पर जमीन देते वक्त इन कागजों पर जरूर कराएं साइन, वरना हाथ चली जाएगी बाप दादा की मेहनत
मुनाफे पर जमीन देते वक्त इन कागजों पर जरूर कराएं साइन, वरना हाथ चली जाएगी बाप दादा की मेहनत
Australia Uranium: ऑस्ट्रेलिया किन-किन देशों को बेचता है यूरेनियम, जानें क्या है इसकी कीमत?
ऑस्ट्रेलिया किन-किन देशों को बेचता है यूरेनियम, जानें क्या है इसकी कीमत?

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget