एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में हर साल कितने एनकाउंटर करती है पुलिस? जानें भारत के मुकाबले कितना कम

भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान की हालत हर मामले में काफी खराब है. अभी हाल ही में पाकिस्तान में पुलिस ने एक डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी है. जानिए पाकिस्तान में एनकाउंटर का क्या आंकड़ा है.

भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान की हालत आर्थिक, सामाजिक और कानून व्यवस्था हर मामले में काफी खराब है. अभी हाल ही में ईशनिंदा के आरोपी में एक डॉक्टर का एनकाउंटर इसका सबसे बड़ा उदाहरण है. इतना ही नहीं इस घटना के बाद पाकिस्तान के सिंध प्रांत में भीड़ ने उस डॉक्टर के शव को दफनाने से इनकार कर दिया था. डॉक्टर पर धर्म की आस्था का मजाक उड़ाने का आरोप था. इस आरोप के कारण गांव वालों ने डॉक्टर के क्लिनिक को भी तोड़ किया था, वहीं पुलिस ने डॉक्टर का एनकाउंटर कर दिया. आज हम आपको बताएंगे कि पाकिस्तान में हर साल पुलिस कितने लोगों का एनकाउंटर करती है.

पाकिस्तान

पाकिस्तान की आर्थिक तंगी किसी से छिपी नहीं है. भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान की स्थिति इन दिनों सबसे खराब है. आतंकवाद को पनाह देने के साथ ही पाकिस्तान में हर साल ईशनिंदा के आरोप में कई नागरिकों की हत्या होती है. इतना ही नहीं पुलिस भी हर साल सैकड़ों पाकिस्तानी नागरिकों को एनकाउंटर में मारती है. आज हम आपको बताएंगे कि पाकिस्तान में हर साल पुलिस कितने लोगों को एनकाउंटर में मारती है. 

ये भी पढ़ें:कहां लगा है दुनिया का सबसे बड़ा बल्ब? वजन इतना ज्यादा कि बिना क्रेन नहीं उठेगा

पाकिस्तान एनकाउंटर

पाकिस्तान भारत से एनकाउंटर के मामले में काफी आगे है. लेकिन पाकिस्तान में अक्सर फेक एनकाउंटर और अल्पसंख्यकों को टारगेट करने का मामला सामने आता रहता है. पाकिस्तान की कानून व्यवस्था पूरी दुनियाभर में सबसे खराब कानूनव्यवस्थाओं में एक है. इसके अलावा भी पाकिस्तान पर आतंकियों को पनाह देने का आरोप लगता रहता है. एनकाउंटर के मामले में मलीर इलाक़े के एसएसपी 2018 तक रहे राव अनवार का नाम सुना ही होगा. राव अनवार ने 35 साल के करियर में कितने लोगों को मारा है, इसका सही अंदाज़ा लगाना एक मुश्किल काम है. पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट में जो दस्तावेज़ दाख़िल किए गए हैं उनके मुताबिक़, सिर्फ़ जुलाई 2011 से जनवरी 2018 के बीच, साढ़े छह साल में अनवार की निगरानी में 192 एनकाउंटरों में 444 लोग मारे गये हैं.

ये भी पढ़ें:US जल्द ही भारत को देगा MQ-9B प्रीडेटर ड्रोन, जानिए आतंकियों के खिलाफ कैसे करता है ये काम

भारत में एनकाउंटर

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के रिपोर्ट के मुताबिक कोविड-19 प्रतिबंधों के बीच 2019-20 में एनकाउंटर की संख्या घटकर 135 और 2020-21 में 113 हो गई थी. लेकिन 2021-22 में मौतों की संख्या फिर से बढ़ने लगी थी. इसके अलावा गृह मंत्रालय के आंकड़े बताते हैं कि 2017 से 2022 के बीच पिछले 5 सालों में देश में 655 एनकाउंटर हुए थे. वहीं सबसे ज्यादा 191 एनकाउंटर छत्तीसगढ़ में हुए थे. इसके अलावा दूसरे पायदान पर उत्तर प्रदेश है. यहां पांच साल में 117 मामले एनकाउंटर के आए हैं. ये वो मामले हैं जिनमें मौत हुई है. इसके बाद असम (50), झारखंड (49), ओडिशा (36) और जम्मू-कश्मीर (35) मामले सामने आये थे.

ये भी पढ़ें:फ्रिज के अंदर कितने दिन तक जिंदा रह सकता है इंसान? जानिए क्या कहता है साइंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
कितनी उपजाऊ थी लंका की जमीन, वहां किन चीजों की होती थी खेती?
कितनी उपजाऊ थी लंका की जमीन, वहां किन चीजों की होती थी खेती?
दिल्ली में लागू हुआ ग्रैप-1, जानें किन चीजों पर रहेगी रोक?
दिल्ली में लागू हुआ ग्रैप-1, जानें किन चीजों पर रहेगी रोक?
फ्रांस में किस धर्म के कितने लोग, यहां कितने रहते हैं मुस्लिम?
फ्रांस में किस धर्म के कितने लोग, यहां कितने रहते हैं मुस्लिम?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स

Embed widget