एक्सप्लोरर

Room Temperature: कमरे में हर वक्त एसी चलाना नुकसानदायक, एक्सपर्ट ने बताया कितना तापमान होना सही 

पूरे देशभर में भीषण गर्मी पड़ रही है. गर्मी से बचने के लिए लोग हर संभव उपाय कर रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कमरे का तापमान कितना होना चाहिए, जिससे शरीर को आराम मिल सकता है.

राजधानी दिल्ली समेत पूरे देशभर में भीषण गर्मी पड़ रही है. गर्मी से बचने के लिए लोग हर उपाय करने को तैयार है. अधिकांश लोग घरों में एसी लगवा रहे हैं, जिससे उनके कमरे का तापमान कम बना रहे. लेकिन सवाल ये है कि कमरे में हर वक्त एसी चलाना कितना नुकसानदायक है. किसी भी इंसान के लिए कमरे का कितना तापमान होना सही है? आज हम आपको बताएंगे कि सोने के लिए कमरे का कितना तापमान होना ठीक है. 

घरों में एसी

गर्मी बढ़ने के साथ ही लोगों ने घरों में एसी लगवाना शुरू कर दिया है. गर्मी इतनी पड़ रही है कि कुछ लोगों के घरों में तो हर वक्त एसी चल रहा है. लेकिन सवाल ये है कि किसी भी कमरे का तापमान इंसानी शरीर के लिए कितना होना ठीक है. हालांकि ये सच है कि अच्‍छी नींद के लिए कमरे का तापमान बाहर के तापमान से कम होना जरूरी होता है. 

एक्सपर्ट के मुताबिक सुकून भरी गहरी नींद के लिए कमरे का तामान 18.3 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए. इसे अपनी सुविधा के मुताबिक आप कुछ कम या कुछ ज्‍यादा रख सकते हैं. कमरे का तापमान 15.6 से लेकर 19.4 डिग्री सेल्सियस तक रखना गहरी नींद के लिए सबसे अच्‍छा है. इससे आपके शरीर को आरामदायक अनुभव मिलेगा. दरअसल हमारे शरीर को शाम के बाद सामान्‍य तापमान में गिरावट की आदत होती है. 

बच्‍चों के लिए कितना तापमान 

एक्सपर्ट के मुताबिक छोटे बच्‍चों को ठंड का अहसास ज्‍यादा होता है. इस वजह से हमेशा गर्मियों में उनके कमरे का तापमान एक से दो डिग्री सेल्सियस ज्‍यादा रखना चाहिए. बच्चों के कमरे का तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रखा जाएगा, तो उन्‍हें सुकून की नींद आएगी और जागने पर वे बेहतर महसूस करेंगे. दरअसल बच्चों का शरीर छोटा होता है और वो विकास के दौर में होता है. वहीं अगर बच्‍चों के कमरे का तापमान बहुत ज्‍यादा गर्म होगा तो उन्हें सडेन इंफेंट डेथ सिंड्रोम का जोखिम बढ़ जाता है. 

शरीर का तापमान?

बता दें कि सोते समय शरीर का तापमान लगातार कम होता जाता है. ये अपने सबसे निचले स्‍तर पर अलसुबह पहुंच जाता है. इसके बाद धीरे-धीरे बढ़ना शुरू होता है. जानकारी के मुताबिक शरीर गहरी नींद के लिए खुद को ठंडा करता जाता है. वहीं जागने के लिए अपना तापमान बढ़ाना शुरू कर देता है. हालांकि गर्म कमरा किसी भी व्यक्ति के लिए बेचैनी का कारण बन सकता है. तापमान ज्यादा रहने से डिहाइड्रेशन की शिकायत हो सकती है. 

ये भी पढ़ें: Who Invented this lift: ऊंची बिल्डिंग में सबसे जरूरी होता है लिफ्ट, आखिर इस लिफ्ट का किसने और कब किया आविष्कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Qeshm Island: केशम द्वीप में क्या है खास, क्यों इसे ही निशाना बना रहा अमेरिका?
केशम द्वीप में क्या है खास, क्यों इसे ही निशाना बना रहा अमेरिका?
US Midterm Elections: देश के किन हिस्सों से ताल्लुक रखते हैं US में जीतने वाले 6 भारतवंशी? जानें डिटेल्स
देश के किन हिस्सों से ताल्लुक रखते हैं US में जीतने वाले 6 भारतवंशी? जानें डिटेल्स
Blue Tsunami: क्या है ब्लू सुनामी, अमेरिका में कैसे ट्रंप की ताकत को खा गया ये टर्म?
क्या है ब्लू सुनामी, अमेरिका में कैसे ट्रंप की ताकत को खा गया ये टर्म?
Crime vs Apradh: क्या सच में अलग होते हैं क्राइम और अपराध, इसे लेकर क्या कहता है कानून?
क्या सच में अलग होते हैं क्राइम और अपराध, इसे लेकर क्या कहता है कानून?

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, 'पूरे देश में आपने BJP की...'
AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत, 'अपने अंदर झांक कर देखिए'
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget