एक्सप्लोरर

क्या रोबोट अब किडनी ट्रांसप्लांट करेंगे, जानिए अमेरिका में कैसे हुई इसकी शुरुआत

इंसानों के शरीर में कई ऐसी जगहें होती हैं, जहां इंसान के जरिए सर्जरी करने वाले औजार आसानी से नहीं पहुंच पाते. लेकिन रोबोट ऐसा चुटकियों में कर लेता है.

दुनिया तेजी से बदल रही है. तकनीक इतनी तेजी से विकसित हो रही है कि अब रोबोट कई क्षेत्र में इंसानों की जगह ले रहे हैं. हाल ही में ऐसा मेडिकल क्षेत्र में हुआ. दरअसल, अमेरिका के एक हॉस्पिटल में एक मरीज के दोनों किडनी का ट्रांसप्लांट रोबोट समर्थित प्रक्रिया के जरिए हुआ. यानी इस ट्रांसप्लांट में रोबोट और डॉक्टर्स दोनों ने मिल कर काम किया. अब ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल उठना लाजमी है कि क्या आने वाले समय में डॉक्टरों की जगह रोबोट ही लोगों के ऑपरेशन करेंगे.

अमेरिका में कहां हुआ ये

ये कारनामा अमेरिका के राज्य ओहियो के शहर क्लीवलैंड में हुआ. यहां की रहने वाली 70 साल की जोआन कुकुला की दोनों किडनी खराब हो चुकी थीं. उनका ट्रांसप्लांट होना था. कुकुला सर्जरी के लिए जब क्लीवलैंड क्लिनिक में डॉक्टर मोहम्मद एल्टेमामी और उनकी टीम से मिलीं तो उन्हें बताया गया कि उनकी सर्जरी के दौरान ये टीम कुछ ऐसा करने वाली है जो मानव इतिहास के लिए एक मिसाल बन जाएगा.

रोबोटिक सर्जरी क्यों जरूरी

इंसानों के शरीर में कई ऐसी जगहें होती हैं, जहां इंसान के जरिए सर्जरी करने वाले औजार आसानी से नहीं पहुंच पाते. लेकिन रोबोट ऐसा चुटकियों में कर लेता है. इसके अलावा रोबोटिक सर्जरी पूरी तरह से प्लान होती है और वह सब कुछ डाटा के आधार पर करता है तो उसमें गलती होने के चांस ना के बराबर रहते हैं. इसके अलावा रोबोटिक सर्जरी में मरीज का खून भी कम बहता है और चीर फाड़ भी बेहद कम होती है.

दिल्ली में भी हुई थी ऐसी सर्जरी

ऐसा नहीं है कि इस तरह की सर्जरी सिर्फ अमेरिका में ही हुई है. पिछले साल देश की राजधानी दिल्ली के एक हॉस्पिटल में भी इस तरह की रोबोट समर्थित सर्जरी हुई थी. सबसे बड़ी बात की ये सफल सर्जरी थी और इसके द्वारा दिल्ली के ही रहने वाले एक 32 साल के लड़के को बचाया गया था. दरअसल, इस मरीज को ब्लॉक्ड यूरेटर की दिक्कत थी और इस वजह से इस लड़के कि किडनी संक्रमित होने लगी थी. तीन घंटों तक चली इस सर्जरी में मरीज का खून भी बेहद कम बहा और शरीर में चीर फाड़ भी कम हुई.

भविष्य के लिए बेहतर

डॉक्टरों का मानना है कि इस तरह की सर्जरी अगर सफल रहीं तो आने वाले कई सर्जरी में रोबोट का इस्तेमाल किया जा सकेगा. इससे ना सिर्फ लोगों की जल्दी सर्जरी होगी, बल्कि उनकी जिंदगी भी कम रिस्क में होगी. वहीं अगर आने वाले समय में टेक्नोलॉजी इतनी हाई हो जाए कि बिना डॉक्टरों के सिर्फ रोबोट सर्जरी करने में सफल रहे तो उन जगहों पर भी लोगों की सर्जरी आसानी से हो जाएगी जहां अच्छे सर्जन नहीं हैं. वहीं समय के साथ-साथ रोबोट समर्थित सर्जरी लोगों के लिए सस्ती भी होती जाएगी.

ये भी पढ़ें: जब इस शासक ने अकबर के सबसे ताकतवर सेनापति के घोड़े सहित कर दिए थे दो टुकड़े, ऐसा था रणभूमि का मंजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस देश में बिल्ली को मारने पर दी जाती थी मौत की सजा, जानें क्यों बना ऐसा कानून ?
इस देश में बिल्ली को मारने पर दी जाती थी मौत की सजा, जानें क्यों बना ऐसा कानून ?
ठंड में शराब पीने से भाग जाती है सर्दी, कितनी सच है ये बात?
ठंड में शराब पीने से भाग जाती है सर्दी, कितनी सच है ये बात?
जीरो एफआईआर क्या होती है, केरल में दिल्ली पुलिस के खिलाफ हुई दर्ज?
जीरो एफआईआर क्या होती है, केरल में दिल्ली पुलिस के खिलाफ हुई दर्ज?
क्या दूसरे देशों में भी होता है SIR, जानें कहां-किसके पास ये जिम्मेदारी?
क्या दूसरे देशों में भी होता है SIR, जानें कहां-किसके पास ये जिम्मेदारी?

वीडियोज

YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget