एक्सप्लोरर

ये है इतिहास का सबसे अमीर आदमी, जिसके पास बिल गेट्स, एलन मस्क तो कुछ भी नहीं हैं!

क्या आप जानते हैं इतिहास में ऐसे लोग भी रहे हैं, जिनकी संपत्ति आज के दुनिया के सबसे अमीर शख्सियतों में से काफी ज्यादा थी. तो जानते हैं उनके पास कितना पैसा था.

अगर कोई आपसे ये पूछे कि दुनिया का सबसे अमीर शख्स कौन है तो आप एलन मस्क, बिलगेस्ट, जुकरबर्ग जैसे लोगों के नाम लेंगे. इन लोगों के पास कई हजार करोड़ रुपये हैं. लेकिन, अगर आपको कहा जाए कि इतिहास में इन लोगों से भी काफी अमीर लोग रहे हैं और वो इन सभी से कई गुना ज्यादा अमीर थे. यानी उनकी संपत्ति इनसे काफी ज्यादा थी. आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर वो कौन लोग थे. तो आज हम आपको बताते हैं कि आखिर इतिहास में सबसे अमीर आदमी कौन रहा है...

आज हम इतिहास के जिस सबसे अमीर शख्स की बात कर रहे हैं, वो अपने दौर का इतना अमीर शख्स था कि अगर आज के हिसाब से उस शख्स की प्रॉपर्टी देखें तो दुनिया की सबसे अमीर शख्स उससे काफी पीछे रहेंगे. इसके अलावा उस शख्स की लग्जरी के काफी चर्चे रहे हैं और उनकी लैविश लाइफ वाकई हैरान कर देने वाली है. 

कौन हैं वो शख्स?

ये शख्स था मनसा मूसा. नेशनल ज्योग्राफिक की एक रिपोर्ट के अनुसार, मनसा मूसा 1312 CE से 1337 CE तक माली राज्य का शासक था. उसके शासनकाल के दौरान, माली अफ्रीका के सबसे अमीर राज्यों में से एक था. खास बात ये है कि मनसा मूसा उस वक्त दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक था. उस दौरान माली का प्राचीन राज्य आधुनिक माली, सेनेगल, गाम्बिया, गिनी, नाइजर, नाइजीरिया, चाड, मॉरिटानिया और बुर्किना फासो के कुछ हिस्सों में फैला हुआ था. मनसा ने उस दौर में वहां आर्किटेक्चर से लेकर शिक्षा में काफी काम किया था. 

अगर उस शख्स की लग्जरी की बात करें तो वो काफी लग्जरी लाइफ जीता था. रिपोर्ट में बताया गया है कि उसके बारे में अरब लिखते हैं कि एक बार मनसा मूसा 1324 CE में मक्का की तीर्थ यात्रा (हज) पर गय था तो मिस्र के रास्ते निकली उसकी यात्रा ने सभी को हैरान कर दिया था. इस यात्रा के बाद से कई देशों में लोग जानने लगे जबकि इससे पहले बहुत कम लोग जानते थे. उस दौरान वो कई हजार लोगों के साथ और सैकड़ों ऊंट के साथ इस यात्रा पर निकला और हर ऊंट में 136 किलो सोना था. उसने इतना सोना बांटा कि मिस्र में सोने का दाम कम हो गया था. 

कितनी थीं प्रोपर्टी?

बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, वैसे तो मूसा की संपत्ति का आंकलन करना ही मुश्किल है. उसकी संपत्ति अकबर आदि से भी ज्यादा थी. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि माना जाता है कि उसके साम्राज्य में दुनिया का आधा सोना था यानी दुनिया का आधा सोना उसके अधिकार में थे. इससे आप अंदाज लगा सकते हैं कि वो एक वक्त में कितने पैसे वाले रहे होंगे. इसके अलावा भी उसके पास कई संपत्ति थीं. कई रिपोर्ट में कई रिसर्चर्स ने यह दावा किया है कि मूसा दुनिया का सबसे अमीर शख्स था. 

यह भी पढ़ें- यहां के लोग नहीं पहनते जूते चप्पल, कभी अस्पताल भी नहीं जाते! भारत के इस राज्य में है ये गांव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI की जांच में कितने आरोपी दोषी साबित होते हैं? जानें Conviction Rate
CBI की जांच में कितने आरोपी दोषी साबित होते हैं? जानें Conviction Rate
Independence Day 2026: महात्मा गांधी ने कहां से कहां तक किया था दांडी मार्च, आज कैसा है वो रूट?
महात्मा गांधी ने कहां से कहां तक किया था दांडी मार्च, आज कैसा है वो रूट?
कांवड़ यात्रा के बाद हरिद्वार में 7 हजार टन कूड़ा, इसे साफ करने में कितना लगेगा पैसा?
कांवड़ यात्रा के बाद हरिद्वार में 7 हजार टन कूड़ा, इसे साफ करने में कितना लगेगा पैसा?
Independence Day 2026: आजादी के समय भारत की आबादी कितनी थी, तब से कितना हुआ इजाफा?
आजादी के समय भारत की आबादी कितनी थी, तब से कितना हुआ इजाफा?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget