एक्सप्लोरर

लाल तरबूज तो बहुत खाया होगा आपने, कभी पीला खाया है? जानिए स्वाद और खूबियों में कैसा है

Yellow Watermelon: अभी तक आपने लाल रंग के तरबूज ही सुने और खाए होंगे. आज जानिए पीले रंग के तरबूज के बारे में. यह लाल से कितना अलग है और इसके क्या फायदे हैं.

Watermelon: तरबूज गर्मियों में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला फल है. इसे देखते ही कुछ लोगों के मुंह में पानी आ जाता है. तरबूज को खाने के अपने फायदे भी हैं. समय बीतने के साथ तरबूज की अलग-अलग प्रजातियां विकसित की गई. यूं तो आज तक आपने बहुत तरबूज खाएं होंगे. कुछ हद से ज्यादा मीठे होंगे तो कुछ लाल सुर्ख, लेकिन क्या कभी पीला तरबूज खाया है? पिछले कुछ सालों से मार्केट में लाल के अलावा पीला तरबूज भी दिखाई देने लगा है. इसे देखकर आपके मन में यही सवाल आएगा कि आखिर इस तरबूज का रंग पीला क्‍यों है?

डेजर्ट किंग है पीला तरबूज

बताया जाता है कि लाल तरबूज के बीज 5 हजार साल पहले पाए गए थे और 1,000 साल बाद पीले तरबूज के बीज मिले. इसे डेजर्ट किंग के नाम से भी जाना जाता है, क्‍योंकि ये अधिकतर रेगिस्‍तानी क्षेत्रों में में उगते हैं, जहां पानी की कमी होती है.

दोनों में है अंतर

तरबूज के नाम सुनते ही हर किसी के जेहन में लाल रंग के एक रसीले और मीठे फल की तस्‍वीर उभरती है. लेकिन बड़ी दिलचस्‍प बात है कि मार्केट में अब पीले रंग के तरबूज भी दिखने लगे हैं. ये अंदर से पीले रंग के होते हैं. खाने में ये लाल तरबूज की तरह ही मीठे होते हैं, लेकिन कुछ मामलों में ये उनसे अलग हैं. 

रंग का अंतर

दोनों के बीच अंतर की सबसे बड़ी वजह इसमें मौजूद एक केमिकल है. इनमें एक केमिकल ऐसा ऐसा है, जो तय करता है कि तरबूज का रंग कैसा होगा... लाल या पीला? विज्ञान के मुताबिक, वह लायकोपीन नाम का केमिकल ही है, जो इन तरबूजों में अंतर पैदा करता है. लाल तरबूज में तो यह केमिकल उपस्थित होता है, लेकिन पीले तरबूज में नहीं. 

अन्य अंतर

आइए अब समझते हैं कि दोनों में रंग के अलावा और क्या अंतर हैं. लाल के मुकाबले पीला तरबूज थोड़ा अधिक मीठा होता है और इसमें विटामिन ए और सी पर्याप्‍त मात्रा में होते हैं. दोनों में से पीले तरबूज को ज्‍यादा बेहतर माना जाता है, क्‍योंकि इसमें लाल की तुलना में ज्‍यादा एंटीऑक्‍सीडेंट्स और बीटा कैरोटीन पाया जाता है. बीटा कैरोटीन कैंसर व आंखों से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करता है.

यह भी पढ़ें - जब मच्छर काटता है तो खुजली क्यों होने लगती है? जानिए वो स्किन पर ऐसा क्या कर जाता है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वोट चोरी सही निकली तो क्या चुनावों को रद्द कर सकता है सुप्रीम कोर्ट?
वोट चोरी सही निकली तो क्या चुनावों को रद्द कर सकता है सुप्रीम कोर्ट?
अगर सरकार सुप्रीम कोर्ट का आदेश न माने तो क्या होगा,क्या है प्रावधान?
अगर सरकार सुप्रीम कोर्ट का आदेश न माने तो क्या होगा,क्या है प्रावधान?
एलन मस्क के पास कितना पैसा, उससे क्या-क्या खरीद सकते हैं?
एलन मस्क के पास कितना पैसा, उससे क्या-क्या खरीद सकते हैं?
क्या गोद लिए बच्चे की वापस की जा सकती है कस्टडी, जानें नियम?
क्या गोद लिए बच्चे की वापस की जा सकती है कस्टडी, जानें नियम?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget