एक्सप्लोरर

जब मच्छर काटता है तो खुजली क्यों होने लगती है? जानिए वो स्किन पर ऐसा क्या कर जाता है?

सिर्फ मादा मच्छर ही इंसानों और जानवरों को काटते हैं. नर मच्‍छर काटते नहीं हैं और ना ही बीमारियां फैलाते हैं. आइए जानते हैं मादा मच्छर क्यों काटते हैं और इनके काटने पर खुजली क्यों होती है.

Mosquitoe Bite: गर्मी के मौसम में दिन में लोग पसीने से परेशान रहते हैं, तो रात को मच्छरों के आतंक से. रात में सोते समय ये कान के पास भिन-भिनाकर परेशान तो करते ही हैं, साथ ही मच्छर जहां काट लेते हैं, इंसान उस जगह खुजली से भी परेशान हो जाता है. जब आप मच्छर के काटने की जगह खुजला लेते हैं, तो वहां लाल निशान बन जाता है. आइए आज जानते हैं कि आखिर मच्छर के काटने पर खुजली क्यों होती है.

सिर्फ मादा मच्छर काटते हैं

दरअसल, सिर्फ मादा मच्छर ही इंसानों और जानवरों को काटते हैं. नर मच्‍छर काटते नहीं हैं और ना ही बीमारियां फैलाते. दरअसल, काटकर खून चूसना मादा मच्‍छर की मजबूरी है. बिना खून पिये ये अंडे नहीं दे सकती हैं. इसीलिए प्रजनन प्रक्रिया के लिए ही मादा मच्‍छर इंसानों और जानवरों को काटते हैं. इसके साथ ही ये कई तरह की बीमारियां भी फैलाते हैं.

क्यों होती है खुजली?

मच्छर खून चूसने के लिए अपनी सुई जैसी तेज सूंड से त्वचा को छेद देता है और आपकी त्वचा में लार इंजेक्ट करता है. हमारा शरीर इस लार के प्रति प्रतिक्रिया करता है. जिससे उस जगह पर गांठ पड़ जाती है और खुजली होने लगती है. कुछ लोगों को काटने पर मामूली प्रतिक्रिया होती है, लेकिन कुछ लोगों पर इसका ज्‍यादा बुरा असर होता है.

मच्‍छर के काटने पर क्या होता है?

मच्‍छर ने काटने पर सबसे पहले काटी गई जगह पर लाल रंग की गांठ पड़ जाती है. ये गांठ तुरंत न पड़कर थोड़े समय बाद बनती है. इसके बाद यह थोड़ी कठोर हो जाती है और इसमें खुजली शुरू हो जाती है. ये गांठ लाल के अलावा भूरे रंग की भी हो सकती हैं.

बीमारियां फैलाते हैं मच्‍छर

आपका खून चूसने के अलावा ये कई तरह की बीमारियां भी फैलाते हैं. जिनमें सबसे ज्यादा कॉमन मलेरिया की बीमारी है. इसके अलावा डेंगू या चिकनगुनिया जैसी बीमारियां भी मच्‍छर ही फैलाते हैं. मच्‍छर किसी संक्रमित इंसान को काटने के बाद दूसरे लोगों और जानवरों को काटकर संक्रमण फैला देते हैं. 

यह भी पढ़ें - 6 साल 90 दिन...! शुरू हो गई महाविनाश की उल्टी गिनती? जानिए क्या है ये 'क्लाइमेट क्लॉक', जिसमें उल्टा चल रहा समय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिंधु समझौता रद्द, फिर भी भारत ने क्यों नहीं रोका पाक का पानी? क्या है वजह
सिंधु समझौता रद्द, फिर भी भारत ने क्यों नहीं रोका पाक का पानी? क्या है वजह
किन देशों को बिजली सप्लाई करता है भारत, नेपाल को किस भाव बेचेगा?
किन देशों को बिजली सप्लाई करता है भारत, नेपाल को किस भाव बेचेगा?
भारत को क्यों है चीन के होटन एयर रूट की जरूरत, क्या होगा इससे फायदा?
भारत को क्यों है चीन के होटन एयर रूट की जरूरत, क्या होगा इससे फायदा?
दिरहम या रुपया, किस करेंसी में मिलती है पायलट मच्छार को सैलरी?
दिरहम या रुपया, किस करेंसी में मिलती है पायलट मच्छार को सैलरी?

वीडियोज

कॉकपिट में 'कसाई' पायलट...प्लेन क्रैश का 'टेरर प्लान' !
बिहार में बाढ़ का तांडव! बेघर हुए लाखों लोग...
SIR में 'गड़बड़' सॉफ्टवेयर का 'डेवलपर' कौन?
कैप्टन स्मिथ की पूरी कहानी!
फॉर्म 6 को लेकर विवाद क्यों? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाईदुबई विमान के हीरो स्मित मच्छार की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
फ्लाईदुबई विमान के हीरो स्मित मच्छार की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
JDU-अनंत सिंह में भिड़ंत करवाकर PK पहुंचे दरभंगा, अनुज सिंह की रैली से क्यों रहे गायब?
JDU-अनंत सिंह में भिड़ंत करवाकर PK पहुंचे दरभंगा, अनुज सिंह की रैली से क्यों रहे गायब?
2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख
2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
गांधीजी के आश्रम में खाने से सामान रखने तक के नियम, क्यों जरूरी थे 11 व्रत?
गांधीजी के आश्रम में 11 व्रत क्यों जरूरी थे? खाने से सामान रखने तक के थे नियम
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
Embed widget