एक्सप्लोरर

विराट कोहली को हर साल इतना पैसा देती है RCB, जानें जीतने के बाद कितनी बढ़ गई क्रिकेटर की कमाई

18 साल का सूखा आरसीबी के लिए खत्म हुआ. 3 जून को नरेंद्र मोदी स्टेडिएम में आरसीबी ने इतिहास रचते हुए साल 2025 आईपीएल का कप अपने नाम किया. चलिए आपको बताते हैं कि आरसीबी से विराट को कितनी सैलरी मिलती है.

18 साल बाद आरसीबी और विराट का ट्रॉफी जीतने का सपना आखिरकार पूरा हुआ. इस सपने को पूरा करने में 18 साल का समय लग गया और जब जीत मिली तो विराट के आंखों के आंसू बता रहे थे कि साल 2008 से जो इंतजार का सिलसिला शुरू हुआ था, फिलहाल वह अब आईपीएल 2025 में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब को 6 रनों से हराकर पूरा हुआ.

मैच के आखिरी कुछ ओवरों में जब आरसीबी जीत की दलहीज पर खड़ी थी. उस समय कोहली की नम आंखें उस सपने को बयां कर रही थीं, जिसका करोड़ों फैंस और खुद विराट को पिछले 18 सालों से इंतजार था. चलिए, आपको बताते हैं कि विराट को आरसीबी से कितनी सैलरी मिलती है. 

20 लाख से शुरू हुआ था सिलसिला

पंजाब के खिलाफ मिली जीत के बाद विराट कोहली घुटनों बल मैदान पर बैठ गए और अपने चेहरे को हाथों से ढंक लिया. यह दृश्य हर क्रिकेट प्रेमी के लिए भावुकता भरा पल था. दरअसल इस पल की कहानी साल 2008 से शुरू हुई जब विराट की अगुवाई में 2008 में टीम इंडिया ने अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था. उस वक्त विराट कोहली के नाम के चर्चे हर तरफ थे. हालांकि उनके पास इंटरनेशनल मैच का एक्सपीरियंस नहीं था, फिर भी आरसीबी ने उनको 20 लाख रुपये में खरीदा था और इस तरह विराट कोहली का आरसीबी के साथ का सफर  शुरू हुआ था. साल 2011 से लेकर 2023 तक कोहली ने इस टीम की कप्तानी का जिम्मा अपने कंधों पर संभाला था. 

हर साल कितनी सैलरी मिलती है

विराट कोहली आरसीबी के लिए सबसे महंगे खिलाड़ी हैं. टीम ने उन्हें साल 2025 में 21  करोड़ रुपये में रिटेन किया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2008 से 2010 तक विराट कोहली की सैलरी 12 लाख रुपये थी, वहीं साल 2011-13 के बीच उनकी सैलरी बढ़कर 8.8 करोड़ रुपये हो गई. साल 2014 से 2017 के बीच उन्होंने आरसीबी से हर साल 12.5 करोड़ रुपये की कमाई की.

साल 2018 से 2021 के बीच उनकी कमाई 17 करोड़ पहुंच गई, हालांकि 2022 से 2024 के बीच उनकी सैलरी घटकर 15 करोड़ रुपये हो गई थी, लेकिन फिर 2025 में उनकी सैलरी 21 करोड़ रुपये हो गई. आरसीबी ने विराट को कभी रिलीज नहीं किया हर साल टीम ने उनको रिटेन किया. ऐसा अनुमान है कि ट्रॉफी जीतने के बाद उनकी सैलरी में और बढ़ोतरी हो सकती है. साथ ही विराट को इस जीत के बाद तमाम तरह की पार्टनशिप और स्पॉन्सरशिप से भी खूब पैसा मिल सकता है.

इसे भी पढ़ें- क्या RCB की खिताबी जीत से विजय माल्या को भी मिलेगा पैसा? जानें शराब कारोबारी का इस टीम से कनेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Pm Modi Australia Visit: समंदर पार से आ रहा है भारत का नया 'पावरहाउस'! यूरेनियम भंडार वाले इस देश से क्या है PM मोदी की महा-डील?
समंदर पार से आ रहा है भारत का नया 'पावरहाउस'! यूरेनियम भंडार वाले इस देश से क्या है PM मोदी की महा-डील?
अपने शासन काल में कितनी तनख्वाह लेता था बादशाह अकबर? क्या उस वक्त भी होते थे बैंक खाते
अपने शासन काल में कितनी तनख्वाह लेता था बादशाह अकबर? क्या उस वक्त भी होते थे बैंक खाते
तिजोरी में बंद है इस कोल्ड ड्रिंक का सीक्रेट फॉर्मूला! सिर्फ दो लोगों को है पता, साथ सफर करने पर भी बैन
तिजोरी में बंद है इस कोल्ड ड्रिंक का सीक्रेट फॉर्मूला! सिर्फ दो लोगों को है पता, साथ सफर करने पर भी बैन

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget