एक्सप्लोरर

क्या ऑनलाइन मिल रहा है राम मंदिर का प्रसाद? घर पर डिब्बा मंगवाने से पहले ये पढ़ लें

Ram Mandir Prasad: अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है और अब लोग वहां जाना चाहते हैं और वहां का प्रसाद लाना चाहते हैं. लेकिन, अब प्रसाद के नाम पर स्कैम भी किए जा रहे हैं.

राम मंदिर में रामलला प्राण प्रतिष्ठा हो गई है. मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम देखने के बाद अब हर कोई मंदिर में जाना चाहता है और वहां भगवान को अर्पित प्रसाद खाना चाहता है. जिस तरह आपने अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम देखा, उसी तरह कई प्लेटफॉर्म ये भी दावा कर रहे हैं कि वो अब घर पर रामलला का प्रसाद घर पर भेज देंगे. लेकिन, इस बहाने कई स्कैम भी किए जा रहे हैं और लोगों से पैसे ठगे जा रहे हैं. या फिर राम मंदिर के प्रसाद के नाम पर कुछ भी होम डिलिवरी के जरिए भेजा रहा है. तो आज आपको बताते हैं कि आखिर क्या सच्चाई है?

आपको बताते हैं कि क्या सही में राम मंदिर का प्रसाद ऑनलाइन मंगाया जा सकता है? या फिर किस जगह से प्रसाद मंगाया जा सकता है? तो जानते हैं प्रसाद को लेकर अभी किस बात का ध्यान रखना चाहिए?

क्या है प्रसाद को लेकर सच्चाई?

बता दें कि प्रसाद को लेकर कई वेबसाइट के जरिए 51 या उससे ज्यादा पैसे लेकर प्रसाद भेजने की बात की जा रही है. कई वेबसाइटों पर तीर्थ ट्रस्ट से मिलते जुलते नाम के जरिए प्रसाद बेचा जा रहा है. हालांकि, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने यह स्पष्ट किया कि उन्होंने अयोध्या राम मंदिर के राम लला का प्रसाद भेजने के लिए कोई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म नहीं बनाया है. 

साथ ही ट्रस्ट ने बताया कि कई लोग प्रसाद घर पर पहुंचाने के नाम पर ठगी कर रहे हैं और इन साइबर फ्रॉड के जरिए ठगने का प्रयास है. ऐसे में अगर आप किसी भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से प्रसाद मंगाने को सोच रहे हैं तो ऐसा ना करें और ध्यान रखें कि आपके पैसे व्यर्थ ना चले जाए. अभी प्रसाद के नाम पर लोगों से हो रही ठगी से बचें. 

किस को मिल रहा है प्रसाद?

अभी सिर्फ उन्हीं लोगों को प्रसाद दिया जा रहा है, जो वहां  गए हैं. वहां जाने वाले लोगों को ट्रस्ट की ओर से प्रसाद दिया गया है. ट्रस्ट की ओर से स्पेशल डिब्बे तैयार किए गए हैं और ये प्रसाद उन्हीं लोगों को दिया जा रहा है. प्रसाद के इस खास डिब्बे में चार लड्डू, सरयू का पानी, अक्षत और रक्षा सूत्र भी हैं. ये सभी मेहमानों को दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- भगवान श्रीराम के आभूषणों में इन रत्नों का इस्तेमाल हुआ है, जानिए कितने महंगे होते हैं ये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आंध्र प्रदेश में आ रहा अर्नब तूफान, किसने रखा इसका नाम?
आंध्र प्रदेश में आ रहा अर्नब तूफान, किसने रखा इसका नाम?
दुनिया के कितने मुस्लिम देशों में मनाई जाती है दीपावली, कहां-कहां रहती है छुट्टी?
दुनिया के कितने मुस्लिम देशों में मनाई जाती है दीपावली, कहां-कहां रहती है छुट्टी?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
MLC को कितनी मिलती है सैलरी, किस राज्य में मिलते हैं सबसे ज्यादा पैसे?
MLC को कितनी मिलती है सैलरी, किस राज्य में मिलते हैं सबसे ज्यादा पैसे?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget