एक्सप्लोरर

दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में शुमार थीं गायत्री देवी के परिवार से हैं दीया कुमारी, ये था कनेक्शन

कौन है राजस्थान की नई डिप्टी सीएम दीया कुमारी, राजमाता गायत्री देवी को कहती थी दादी

भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान में बीजेपी के नए सीएम फेस का ऐलान कर दिया है. अब राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा होंगे. जयपुर में मंगलवार को विधायक दल की बैठक में इसे लेकर फैसला लिया गया है. इसके साथ ही दो डिप्टी सीएम दीया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा के नामों का भी ऐलान किया गया है. डिप्टी सीएम के लिए दीया कुमारी का नाम आने के बाद मन में यह सवाल उठना लाजमी है कि आखिरी यह दीया कुमारी कौन हैं, जिन्‍हें राज्‍य में इतनी बड़ी जिम्‍मेदारी दी गई है. आइये हम आपको बताते है कि दीया कुमारी कौन है और उनका राजमाता गायत्री देवी से क्या संबंध है.

कौन हैं दीया कुमारी

दीया कुमारी का सीधा संबंध जयपुर के राजघराने से है. बता दें कि राजमाता गायत्री देवी के सौतेले बेटे महाराज भवानी सिंह थे. महाराजा सवाई भवानी सिंह 24 जून 1970 से 28 दिसम्बर 1971 तक जयपुर के महाराजा रहे. दीया कुमारी भवानी सिंह और पद्मिनी देवी की ही इकलौती संतान हैं. भवानी सिंह का कोई बेटा नहीं था. राजमाता गायत्री देवी और दीया कुमारी के बीच दादी और पोती का संबंध है. 

लंदन से की है पढ़ाई

दीया कुमारी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली और जयपुर से की है. इसके बाद वह पढ़ाई के लिए लंदन चल गई थी. बता दें कि साल 1997 में दीया कुमारी ने गुपचुप तरीके से नरेंद्र सिंह से कोर्ट में शादी की थी. उनके पति का राजपरिवार से कोई नाता नहीं था. 

पति को दिया तलाक

जानकारी के मुताबिक दीया कुमारी के रिश्ते में सब ठीक चल रहा था. लेकिन 21 साल बाद 2018 में दिया कुमारी और उनके पति ने आपसी रजामंदी से तलाक ले लिया था. दीया कुमारी और नरेंद्र सिंह के तीन बच्चे हैं. इसमें बड़ा बेटा पद्मनाभ और छोटा बेटा लक्ष्यराज सिंह है और एक बेटी गौरवी है. बता दें कि दीया कुमारी के पिता भवानी सिंह का वर्ष 2011 में निधन हो गया था. भवानी सिंह का बेटा नहीं होने के कारण गद्दी के वारिस के तौर पर दीया कुमारी के बढ़े बेटे पद्मनाभ सिंह का राजतिलक हुआ था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अब पूरा गाना होगा वंदे मातरम, दो अंतरे गाने पर हो जाएगी जेल?
क्या अब पूरा गाना होगा वंदे मातरम, दो अंतरे गाने पर हो जाएगी जेल?
Moon Land: चांद पर जमीन किसकी, क्या कोई देश वहां अपना इलाका बना सकता है?
चांद पर जमीन किसकी, क्या कोई देश वहां अपना इलाका बना सकता है?
क्या सीबीआई भी किसी को हथकड़ी पहना सकती है, जानें कानून?
क्या सीबीआई भी किसी को हथकड़ी पहना सकती है, जानें कानून?
जनगणना में गलत जवाब दिया तो क्या होगा, क्या हो सकती है जेल?
जनगणना में गलत जवाब दिया तो क्या होगा, क्या हो सकती है जेल?

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget