एक्सप्लोरर

रेलवे में क्या होती हैं मेन, ट्रंक और ब्रांच लाइन? इनके हिसाब से तय होती है ट्रेन की रफ्तार

रेलवे में मेन लाइन के अलावा लाइन की 2 कैटेगरी और हैं. जिनमें पहली है ब्रांच लाइन और दूसरी है ट्रंक लाइन. वैसे इनके अलावा भी एक लूप लाइन होती है, लेकिन इसका काम सिर्फ रेलवे स्टेशन के आसपास होता है.

Railway Knowledge: जब से ओडिशा के बालासोर में रेल हादसा हुआ है. तब से रेलवे से जुड़े कई शब्द बार-बार सुनने में आ रहे हैं. इनमें मेन लाइन और लूप लाइन जैसे शब्द भी बार-बार आंखों के आगे आ रहे हैं. बालासोर में दुर्घटनाग्रस्त हुई कोरोमंडल एक्सप्रेस मेन लाइन पर न जाकर लूप लाइन खड़ी मालगाड़ी से जा भिड़ी थी, जिसके बाद वो त्रासदी हुई. ऐसे आइए आज रेलवे की लाइनों के बारे में ही जानते हैं.

कितनी तरह की होती हैं रेलवे लाइनें 

मेन लाइन शब्द सुनकर तो शायद आपको भी थोड़ा आइडिया हो गया होगा कि ये मुख्य लाइन होती है. लेकिन इसके अलावा भी लाइन की 2 कैटेगरी और होती हैं. जिनमें पहली है ब्रांच लाइन और दूसरी है ट्रंक लाइन. वैसे इनके अलावा भी एक लूप लाइन होती है, लेकिन इसका काम सिर्फ रेलवे स्टेशन के आसपास होता है. दरअसल, लाइनों के आधार पर रेलगाड़ियों की स्पीड की लिमिट तय होती है. आइए एक-एक करके इनको समझते हैं.

ट्रंक लाइन क्या है?

अगर भारत के 4 बड़े शहरों दिल्ली मुंबई कोलकाता (हावड़ा) और चेन्नई को मिलाएं तो एक स्वर्णिम चतुर्भुज बनता है. इस प्रकार जब इन चारों महानगरों से रूट निकलते हैं तो बीच में 2 लाइनें एक दूसरे को काटती हैं. एक लाइन इटारसी के रास्ते होकर जाने वाली दिल्ली से चेन्नई को जाती है और दूसरी नागपुर से होकर मुंबई से कोलकाता. इस प्रकार इन 6 लाइनों से मिलकर ट्रंक रूट बनता है. हालांकि, साल 2000 के इनमें एक ट्रंक रूट और शामिल हुआ जो दिल्ली से गुवाहाटी के लिए है. इस प्रकार इन सात रूट की लाइनों को ट्रंक लाइन कहा जाता है. इनपर ट्रेनें अपनी अधिकतम स्पीड से दौड़ती हैं.

क्या होती है मेन लाइन?

इनके अलावा, बची हुई सभी मुख्य लाइनों को मेन लाइन कहा जाता है. गौरतलब है कि मेन लाइन, ट्रंक लाइन से अलग होती हैं. इनमें ट्रंक लाइन नहीं आती है. इनपर गाड़ी की स्पीड 100 से 130 किमी/घंटा तक होती है.

क्या होती है ब्रांच लाइन?

छोटे शहरों के स्टेशनों को मेन लाइन से जोड़ने का काम ब्रांच लाइन का होता है. इसलिए एक ही राज्य के किसी जिले से उसी राज्य की राजधानी तक आने वाली लाइन ब्रांच लाइन हो सकती है. इसपर ट्रेन की रफ्तार 100 किमी/घंटे से कम ही रखी जाती है.

मेन लाइन और लूप लाइन

स्टेशन के हिसाब से देखें तो मेन लाइन का मतलब थोड़ा बदल जाता है. सीधे तौर पर कहा जाए तो स्टेशन पर ट्रेन जिस ट्रैक से बिना रुके अपनी रफ्तार से गुजर जाए, वो मेन लाइन होती है. इससे अलग, जब ट्रेन स्टेशन पर रुकती है और ट्रैक चेंज करके प्लेटफार्म पर आती है तो उसे लूप लाइन कहा जाता है. लूप लाइन सिर्फ स्टेशनों पर होती है और इसकी लंबाई आमतौर पर 750 मीटर रखी जाती है.

यह भी पढ़ें - पाकिस्तान में सबसे ज्यादा कौनसी बाइक्स बिकती हैं? 1 लाख से सस्ती कोई भी नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब अकेले फैसला नहीं ले सकता CEC, तो क्यों कहा जाता है उन्हें चीफ?
जब अकेले फैसला नहीं ले सकता CEC, तो क्यों कहा जाता है उन्हें चीफ?
ये है EVM का वह सीक्रेट बटन, केवल चुनाव अधिकारी ही कर सकते हैं Press
ये है EVM का वह सीक्रेट बटन, केवल चुनाव अधिकारी ही कर सकते हैं Press
कैसे तय होते हैं चीनी के दाम, सरकार के हाथ में क्या-क्या?
कैसे तय होते हैं चीनी के दाम, सरकार के हाथ में क्या-क्या?
क्या चीफ इलेक्शन कमिश्नर को गिरफ्तार कर सकती है पुलिस, क्या है कानून?
क्या चीफ इलेक्शन कमिश्नर को गिरफ्तार कर सकती है पुलिस, क्या है कानून?

वीडियोज

नए वीडियो में आखिरी पलों का राज !
EC में 'बगावत' का 'संपूर्ण सत्य'
UPI बारकोड रखकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
क्या विपक्ष के 'वोट चोरी' के आरोप सही?
जेल, इस्तीफा...Gyanesh Kumar पर होगा एक्शन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अलविदा कहने को तैयार मानसून: आपके राज्य से किस तारीख को थमेगी बारिश? जानें
अलविदा कहने को तैयार मानसून: आपके राज्य से किस तारीख को थमेगी बारिश? देखें राज्यवार चार्ट
'SIR का कोई मतलब नहीं, EC की छवि हो रही खराब', ABP से बोले पूर्व आयुक्त अशोक लवासा
'SIR का कोई मतलब नहीं, EC की छवि हो रही खराब', ABP से बोले पूर्व आयुक्त अशोक लवासा
चंद्रशेखर आजाद मामले में अजीत भारती की याचिका पर आया फैसला, अग्रिम जमानत मिली या नहीं?
चंद्रशेखर आजाद मामले में अजीत भारती की याचिका पर आया फैसला, अग्रिम जमानत मिली या नहीं?
ऑस्ट्रेलिया ने अचानक बदला ODI कप्तान, जानें किसने ली पैट कमिंस की जगह
ऑस्ट्रेलिया ने अचानक बदला ODI कप्तान, जानें किसने ली पैट कमिंस की जगह
मलयालम की 2026 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, जिसने तोड़ा 'जन नायकन' का रिकॉर्ड
मलयालम की 2026 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, जिसने तोड़ा 'जन नायकन' का रिकॉर्ड
ईरान की टॉप लीडरशिप में दो फाड़, किस वजह से पड़ी दरार, खुल गया राज
ईरान की टॉप लीडरशिप में दो फाड़, किस वजह से पड़ी दरार, खुल गया राज
अखिलेश के सियासी सफर में कितनी मददगार रहीं यात्राएं? कभी बने सीएम तो कभी बढ़ी सीट
अखिलेश के सियासी सफर में कितनी मददगार रहीं यात्राएं? कभी बने सीएम तो कभी बढ़ी सीट
B-1 बॉम्बर से सलामी, प्रोटोकॉल तोड़ खुद रिसीव किया, शी से ट्रंप आखिर चाहते क्या हैं?
B-1 बॉम्बर से सलामी, प्रोटोकॉल तोड़ खुद रिसीव किया, शी से ट्रंप आखिर चाहते क्या हैं?
Embed widget