एक्सप्लोरर

पुलवामा हमले के दौरान जिस कार से ब्लास्ट हुआ उसे कौन चला रहा था? जान लीजिए जवाब

Pulwama Terrorist Attack: आज ही के दिन यानी 14 फरवरी को साल 2019 में सीआरपीएफ पर हुआ था आत्मघाती आतंकी हमला. जिसमें कार के जरिए किया था विस्फोट. जानें कौन चला रहा था वह कार.

Pulwama Terrorist Attack: आज 14 फरवरी है वैलेंटाइन का दिन यानी प्यार करने वालों का दिन है. लेकिन साल 2019 में यह दिन भारत के लिए एक काली सुबह लेकर शुरू हुआ था. एक आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ के 40 से ज्यादा जवान शहीद हो गए थे. पुलवामा में हुए हमले ने करोड़ों भारतीयों के दिल को दहला दिया था. 14 फरवरी 2019 को सीआरपीएफ के करीब 2500 जवान 78 बसों के जरिए जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे से गुजर रहे थे.

तभी अवंतीपोरा के गोरीपोरा के पास एक विस्फोटक से भरी कार बसों से टकरा गई और भयानक हादसा हो गया. जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए. हमला इतना भयानक था इसकी तस्वीर भी लोगों को डराती हैं. इस हमले के तुरंत बाद आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी थी. जवानों ने खुद को संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की और आतंकवादियों को भागने पर मजबूर कर दिया था. इस हमले को किसने अंजाम दिया गया था. कौन चला रहा था वह कार चलिए आपको बताते हैं. 

कश्मीर का ही शख्स चला रहा था कार

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आत्मघाती आतंकी हमले में पुलिस ने हमलावर की पहचान की जिसमें यह पता लगाया गया कि कार चलने वाला आत्मघाती हमलावर 22 साल आदिल अहमद डार जम्मू था. जो कि कश्मीर का ही था और 2 साल पहले आतंकवादी संगठन जैसे जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा था.

 

यह भी पढ़ें: अमेरिका और कनाडा में क्या हैं जॉम्बी कुएं? जहां कभी भी लग सकती है भयंकर आग

आदिल अहमद डार के परिवार वालों ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मार्च 2018 से ही उन्होंने आदिल को नहीं देखा था. वह साइकिल से कहीं बाहर चला गया और उसके बाद कभी लौटकर नहीं आया. बता दें इस भयानक हमले को अंजाम देने वाले आदिल अहमद डार को सुरक्षा वालों ने 6 बार चेकिंग के दौरान पकड़ा था. लेकिन हर बार उसे वार्निंग देकर छोड़ दिया था. 

यह भी पढ़ें: वैलेंटाइन डे की फोटो में धनुष-बाण लिए क्यों दिखता है छोटा बच्चा? ये है इसका मतलब

भारत ने एयरस्ट्राइक से लिया था बदला

इस भयानक आतंकवादी हमले के बाद भारत सरकार ने आतंकवादियों को सबक सिखाने के लिए और शहीदों की मौत का बदला लेने के लिए हमले के 12 दिन बाद यानी 25 फरवरी 2019 को पाकिस्तान के बालाकोट में जाकर एयर स्ट्राइक की भारतीय वायु सेना के 300 विमानों ने आतंकवादियों के कैंपों को तबाह कर दिया और तकरीबन 300 से ज्यादा आतंकवादियों को ढेर कर दिया. पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड जैश-ए-मोहम्मद का कामरान था. उसे भी सुरक्षा बलों ने एक लंबी कार्रवाई में मार गिराया. 

यह भी पढ़ें: सैन्य विमानों में कितने होते हैं पैराशूट, क्या कुछ फाइटर जेट के लिए अलग से बनते हैं पैराशूट?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ही नहीं, अमेरिका में भी वोटर लिस्ट की गलतियां; कैसे हुईं हजारों एंट्री?
भारत ही नहीं, अमेरिका में भी वोटर लिस्ट की गलतियां; कैसे हुईं हजारों एंट्री?
कितने दिन में घिस जाते हैं ट्रेन के पहिये, कितने का आता है एक जोड़ा?
कितने दिन में घिस जाते हैं ट्रेन के पहिये, कितने का आता है एक जोड़ा?
एयरलाइन खोलने में कितना आता है खर्च, कितना है एक दिन का मुनाफा?
एयरलाइन खोलने में कितना आता है खर्च, कितना है एक दिन का मुनाफा?
ग्लोबल मार्केट में धूम मचा रहे ये भारतीय सुपरफूड्स, कहां-कहां होते हैं एक्सपोर्ट?
ग्लोबल मार्केट में धूम मचा रहे ये भारतीय सुपरफूड्स, कहां-कहां होते हैं एक्सपोर्ट?

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget