एक्सप्लोरर

पुलिस वाले वर्दी के साथ ये चमकदार लाल टोपी क्यों पहनते हैं, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

पुडुचेरी एक ऐसा राज्य है जो भारत के आजाद होने के कई साल बाद आजाद हुआ और भारत का हिस्सा बना. 1947 में जब पूरा भारत आजाद हुआ तो उस वक्त पुडुचेरी फ्रांस का गुलाम था और वहां फ्रांस का ही कानून चलता था.

देश के अलग-अलग राज्यों में पुलिस की वर्दी भी अलग अलग है. हालांकि, ज्यादातर जगहों पर ये खाकी ही है. लेकिन एक राज्य ऐसा है जहां की पुलिस की वर्दी तो खाकी है लेकिन सिर पर पहनी जाने वाली टोपी सबसे अलग है. ये एक दम चटक लाल रंग की टोपी होती है. ऐसी टोपी पूरे देश में किसी भी राज्य की पुलिस नहीं पहनती. इस टोपी की बनावट भी अन्य टोपियों से अलग है. थोड़ी उठी और सुर्ख लाल रंग की टोपी पहने इस राज्य के पुलिस वाले जब सड़क पर खड़े होते हैं तो दूर से ही अलग दिखाई देते हैं. चलिए आज आपको इसी टोपी के बारे में बताते हैं कि आखिर यहां के पुलिस वाले सिर पर लाल टोपी क्यों पहनते हैं.

पुडुचेरी के पुलिस वाले क्यों पहनते हैं लाल टोपी?

दरअसल, पुडुचेरी एक ऐसा राज्य है जो भारत के आजाद होने के कई साल बाद आजाद हुआ और भारत का हिस्सा बना. 1947 में जब पूरा भारत आजाद हुआ तो उस वक्त पुडुचेरी फ्रांस का गुलाम था और वहां फ्रांस का ही कानून चलता था. लेकिन साल 1954 में जब पुडुचेरी को भारत में मिलाया गया तो वहां भारत का संविधान लागू कर दिया गया और उसे एक केंद्र शासित प्रदेश घोषित कर दिया गया. इसके बाद वहां कई चीजें बदलीं लेकिन वो लाल टोपी जो फ्रांस के पुलिस की निशानी थी वो वैसी की वैसी ही रही. यही वजह है कि आज भी इस राज्य में पुलिस आपको एक अजीब तरह की लाल टोपी लगाए हुए मिल जाएगी.

दो तरह की होती है ये टोपी

पुडुचेरी की पुलिस में ये टोपी बड़े अधिकारी नहीं लगाते, बल्कि इसे सिर्फ पुलिस कॉन्सटेबल और हेड कॉन्सटेबल ही लगाते हैं. इन दोनों की टोपी भी अलग अलग होती है. दोनों टोपी लाल जरूर होती है, लेकिन पुलिस कॉन्सटेबल की टोपी पर ऊपर की ओर काले रंग की एक धारी बनी होती है, जबकि हेड कॉन्सटेबल की टोपी पर ऊपर की ओर पीले रंग से दो धारी बनी होती है. इसके साथ ही पुलिस कॉन्सटेबल की टोपी पर काले रंग का बेल्ट जैसा पट्टा लगा होता है, जबकि हेड कॉन्सटेबल की टोपी पर पीले रंग का एक रस्सी जैसा कुछ लगा होता है. टोपी में यही बदलाव बताता है कि कौन हेड है और कौन सिर्फ कॉन्सटेबल है.

ये भी पढ़ें: आप जिसे आइसक्रीम समझ कर खा रहे हैं वो फ्रोजन डेजर्ट है, जानिए असली आइसक्रीम किसे कहते हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Gas Crisis: देश में कुल कितने गैस सिलेंडर, LPG संकट के बीच जान लीजिए आंकड़े
देश में कुल कितने गैस सिलेंडर, LPG संकट के बीच जान लीजिए आंकड़े
Ghost Town: इस शहर में नहीं है लोगों का कोई परमानेंट घर, जानें क्यों नहीं देती सरकार इसकी मंजूरी?
इस शहर में नहीं है लोगों का कोई परमानेंट घर, जानें क्यों नहीं देती सरकार इसकी मंजूरी?
अपने बेटे को हिंदी सिखाना चाहता था यह मुगल बादशाह, खुद बनवाई थी डिक्शनरी
अपने बेटे को हिंदी सिखाना चाहता था यह मुगल बादशाह, खुद बनवाई थी डिक्शनरी
Strait of Hormuz Route: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत आने में कितना वक्त लेता है एक शिप? समझ लें पूरा रूट
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत आने में कितना वक्त लेता है एक शिप? समझ लें पूरा रूट

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump | Breaking
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi | Trump
Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking
Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking | PM Modi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War: ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
हिंदू नववर्ष पर रामनगरी में घर-घर जलेगा दीप, फहरेगा धर्म ध्वज, संतों के साथ निकलेगी रामकोट परिक्रमा
हिंदू नववर्ष पर रामनगरी में घर-घर जलेगा दीप, फहरेगा धर्म ध्वज, निकलेगी रामकोट परिक्रमा
Iran-US War: 'वह पहले भी....', US के पूर्व NSA जॉन बोल्टन ने ईरान संग जंग लेकर ट्रंप को खूब सुनाया
'वह पहले भी....', US के पूर्व NSA जॉन बोल्टन ने ईरान संग जंग लेकर ट्रंप को खूब सुनाया
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Khosla Ka Ghosla 2 Release Date: अनुपम खेर- बोमन ईरानी की ‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
जिस PAK को माना बेस्ट फ्रेंड, वो नहीं आया सऊदी के काम, तुरंत बुलाए गए शहबाज, मुनीर और डार भी पहुंचे
जिस PAK को माना बेस्ट फ्रेंड, वो नहीं आया सऊदी के काम, तुरंत बुलाए गए शहबाज, मुनीर और डार भी पहुंचे
नन्हे हाथों से पिता की मदद कराती दिखी बेटी, वीडियो वायरल हुआ तो इमोशनल हो गए यूजर्स
नन्हे हाथों से पिता की मदद कराती दिखी बेटी, वीडियो वायरल हुआ तो इमोशनल हो गए यूजर्स
Benefits Of Drinking Water: चाय-कॉफी से नहीं मिटेगी शरीर की प्यास, डिहाइड्रेशन से बचने के लिए अपनाएं ये आदतें
चाय-कॉफी से नहीं मिटेगी शरीर की प्यास, डिहाइड्रेशन से बचने के लिए अपनाएं ये आदतें
Embed widget