एक्सप्लोरर

हम अपने दिमाग का कितने प्रतिशत हिस्सा इस्तेमाल करते हैं, 100 पर्सेंट जिस दिन कर लिया तो क्या होगा?

एक इंसान का दिमाग उसके शरीर से हर रोज 20 फीसदी एनर्जी सोख लेता है या फिर इस्तेमाल करता है. हालांकि, दिमाग शरीर से लिए इस एनर्जी का इस्तेमाल शरीर को ही सुचारू रूप से चलाने के लिए करता है.

ये एक ऐसा सवाल है जो हमारे दिमाग में हमेशा आता है. हॉलीवुड में तो इस पर कई फिल्में भी बन चुकी हैं. लूसी शायद आप में से कई लोगों ने देखी होगी. इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक लड़की एक ड्रग की मदद से अपने दिमाग सौ फीसदी हिस्सा एक्टिव कर देती है और फिर उसके साथ क्या होता है. इस फिल्म बेहद रोमांचक है, अगर आपने नहीं देखी है तो आपको देखनी चाहिए. खैर, अब अगर हम फिल्म से हट कर रियल लाइफ की बात करें तो दिमाग को लेकर कई शोध किए गए हैं और उन्हीं के आधार पर बताया गया है कि एक इंसान औसत अपना कितना दिमाग इस्तेमाल करता है.

एक इंसान अपना कितना दिमाग इस्तेमाल करता है

वेल माइंड में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, एक इंसान औसत रूप से अपने दिमाग का 10 फीसदी हिस्सा ही इस्तेमाल कर पाता है. इंसान की पूरी जिंदगी और उसकी पूरी क्रिएटिविटी दिमाग के इसी 10 फीसदी हिस्से के इर्द गिर्द घूमती रहती है और उसके दिमाग का बाकी 90 फीसदी हिस्सा बिना इस्तेमाल हुए ऐसे ही बचा रह जाता है. वैज्ञानिकों के कई शोध में पता चला है कि दिमाग का सभी हिस्से में एक्टिविटी नहीं होती, इंसान के दिमाग का आधे से ज्यादा हिस्सा एक्टिव ही नहीं रहता.

एफएमआरआई के वैज्ञानिकों ने एक नए शोध में पाया कि जब इंसान अलग अलग तरह के दिमागी टास्क को परफॉर्म कर रहा होता है तो उसके दिमाग में ब्लड और ऑक्सीजन का लेवल बढ़ जाता है और दिमाग तेजी से काम करता है. इससे यह सिद्ध होता है कि अगर आपको अपने दिमाग को तेज चलाना है तो उसे दिमागी कसरत कराना ही होगा.

दिमाग शरीर की कीतनी एनर्जी इस्तेमाल करता है?

एक्सपर्ट्स कहते हैं कि एक इंसान का दिमाग उसके शरीर से हर रोज 20 फीसदी एनर्जी सोख लेता है या फिर इस्तेमाल करता है. हालांकि, दिमाग शरीर से लिए इस एनर्जी का इस्तेमाल शरीर को ही सुचारू रूप से चलाने के लिए करता है. यानी आपके हाथ पैरों के मूवमेंट से लेकर आपके बोलने और सोचने तक में दिमाग इसी 20 फीसदी एनर्जी का इस्तेमाल करता है.

एक और थ्योरी क्या कहती है?

कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि इंसान अपने दिमाग पूरा 100 फीसदी हिस्सा इस्तेमाल करता है. उनका तर्क है कि हमारे दिमाग का वजन लगभग 3 पाउंड होता है और इसकी 90 फीसदी कोशिकाओं को ग्लियल कोशिकाएं कहते हैं, जबकि बची 10 फीसदी कोशिकाओं को न्यूरॉन्स कहते हैं. इनका कहना है कि जो लोग यह दावा करते हैं कि इंसान का दिमाग सिर्फ 10 फीसदी काम करता है, वो इसी न्यूरॉन्स के आंकड़े की बात करते हैं. जबिक 90 फीसदी ग्लियल कोशिकाएं इन्हीं 10 फीसदी न्यूरॉन्स को शक्ति देने का काम करती हैं. यानी देखा जाए तो इंसान का दिमाग पूरा 100 फीसदी काम करता है.

ये भी पढ़ें: हाइपरलिंक हमेशा नीले क्यों होते हैं, लाल और काला कर देंगे तो क्या हो जाएगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

 CIBIL Score:अपना सिबिल स्कोर कैसे बढ़ाएं, इन बातों का रखें खास ख्याल
अपना सिबिल स्कोर कैसे बढ़ाएं, इन बातों का रखें खास ख्याल
Women Safety in Delhi: रात को महिलाओं के लिए सेफ क्यों नहीं है दिल्ली? बाकी महानगरों से क्या अलग
रात को महिलाओं के लिए सेफ क्यों नहीं है दिल्ली? बाकी महानगरों से क्या अलग
अगर कोई Satellite गिर जाए तो नुकसान की जिम्मेदारी किसकी? स्पेस लॉ समझिए
अगर कोई Satellite गिर जाए तो नुकसान की जिम्मेदारी किसकी? स्पेस लॉ समझिए
Second Solar Eclipse 2026: क्या सूर्य ग्रहण के दौरान फ्रीजर में रखा सामान भी हो जाता है खराब?
क्या सूर्य ग्रहण के दौरान फ्रीजर में रखा सामान भी हो जाता है खराब?

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget