एक्सप्लोरर

गेहूं और प्याज से पता कर लेते थे प्रेग्नेंसी, ये हैं इतिहास में होने वाले सबसे अनोखे टेस्ट

इजिप्शियन लोगों की तरह ग्रीक लोगों के भी कुछ तरीके थे जिनकी मदद से वो पता लगाते थे कि उनकी महिलाएं प्रेग्नेंट हैं या नहीं. हालांकि, इनका तरीका इजिप्शियन लोगों से बिल्कुल अलग और खतरनाक था.

आज दुनिया आधुनिक हो गई है, शरीर में हो रहे किसी भी बदलाव को मशीनों द्वारा तुरंत पता कर लिया जाता है. लेकिन आज से कई सौ साल पहले जब विज्ञान इतना आधुनिक नहीं था, शरीर के जांच के लिए मशीनें नहीं थीं, तब कैसे इनके बारे में पता किया जाता था. खासतौर से जब बात प्रेग्नेंसी के टेस्ट की हो तो मामला और भी गंभीर हो जाता है. आज आपके पास ऐसे कई किट मौजूद हैं जो कुछ ही मिनटों में बता देते हैं कि आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं, लेकिन आज से कुछ सौ साल पहले ऐसी सुविधा नहीं थी. तब के जानकार प्रेग्नेंसी का टेस्ट जिस विधि से करते थे अगर आप उसके बारे में सुन लेंगे तो हैरान हो जाएंगे.

गेहूं और जौ से टेस्ट

मेंटल फ्लॉस में छपी एक खबर के अनुसार, 1350 के आस पास इजिप्ट में महिलाओं की प्रेग्नेंसी टेस्ट के लिए जिन तरीकों का इस्तेमाल किया जाता था, उनमें गेहूं और जौ का बड़ा महत्व था. दरअसल, इन दौ चीजों की मदद से ये लोग बच्चे के लिंग के बारे में भी पता कर लेते थे. यानी इस प्रोसेस की मदद से इजिप्ट के लोग पता कर लेते थे कि प्रेग्नेंट महिला के गर्भ में लड़का है या लड़की.

इसे आसान भाषा में ऐसे समझिए कि 1350 ईसा पूर्व के आसपास जब इजिप्ट के लोगों को महिलाओं की प्रेग्नेंसी के बारे में पता लगाना होता था तो वहां के मेडिकल एक्सपर्ट्स ऐसी महिलाओं को जौ और गेहूं के बीजों पर पेशाब करने के लिए कहते थे. ये प्रोसेस कई दिनों तक चलता था, इसके बाद अगर गेहूं के बीजों से पौधे निकलने लगते थे तो माना जाता था कि लड़की होगी और अगर जौ के बीजों से पौधा निकलता था तो माना जाता था कि लड़का पैदा होगा. वहीं अगर कुछ दिनों तक इन बीजों पर पेशाब करने के बाद भी कोई बीज अंकुरित नहीं होता था तो मान लिया जाता था कि औरत प्रेग्नेंट नहीं है.

प्याज से करते थे टेस्ट

इजिप्शियन लोगों की तरह ग्रीक्स लोगों के भी कुछ तरीके थे जिनकी मदद से वो पता लगाते थे कि उनकी महिलाएं प्रेग्नेंट हैं या नहीं. हालांकि, इनका तरीका इजिप्शियन लोगों से बिल्कुल अलग और खतरनाक था. दरअसल, इजिप्शियन लोग प्रेग्नेंसी चेक करने के लिए एक प्याज लेते थे, उसे छीलते थे और फिर जिस महिला की प्रेग्नेंसी चेक करनी हो, उसके वजाइना में डालने को कहते थे. रात भर ये प्याज वजाइना में पड़ा रहता और दूसरे दिन अगर महिला के मुंह से प्याज की स्मेल आती तो मान लिया जाता कि महिला प्रेग्नेंट नहीं है और अगर दूसरे दिन प्याज की स्मेल मुंह से नहीं आती तो इसका मतलब कि महिला प्रेग्नेंट है. 

इसके पीछे का विज्ञान जब आप देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि वो ऐसा क्यों करते थे. दरअसल, जब कोई महिला प्रेग्नेंट होती है तो उसका गर्भाशय बंद हो जाता है और प्याज की स्मेल मुंह तक नहीं पहुंच पाती थी. जबकि, जब कोई महिला प्रेग्नेंट नहीं होती थी तो उसका गर्भाशय खुला रहता था और प्याज की स्मेल इसी के जरिए होते हुए मुंह तक पहुंच जाती थी. हालांकि, ये सब चीजें सदियों पुरानी है और इनका आज उपयोग करना खतरे से खाली नहीं है. इसिलिए अपने घर पर गलती से भी इन तरीकों की प्रैक्टिस ना करें.

ये भी पढ़ें: ये भारतीय है इतिहास का सबसे अमीर बिजनेसमैन, अंग्रेजों और मुगलों को भी दिया था कर्ज

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Psychological Pricing: 59,99,199... ज्यादातर चीजों की कीमत इस तरह ही क्यों होती है, जानें राउंड फिगर में क्यों नहीं रखे जाते नंबर?
59,99,199... ज्यादातर चीजों की कीमत इस तरह ही क्यों होती है, जानें राउंड फिगर में क्यों नहीं रखे जाते नंबर?
भारत में कितनी मातृभाषाएं, पहले नंबर पर हिंदी तो दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा कौन सी लैंग्वेज बोलते हैं लोग?
भारत में कितनी मातृभाषाएं, पहले नंबर पर हिंदी तो दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा कौन सी लैंग्वेज बोलते हैं लोग?
Musk Deer: क्या हिरण के पेट में सच में होती है कस्तूरी, जानें हिरण और इंसान दोनों के किस काम आती है यह?
क्या हिरण के पेट में सच में होती है कस्तूरी, जानें हिरण और इंसान दोनों के किस काम आती है यह?
Sonam Wangchuk Hunger Strike: दुनिया में सबसे पहले किसने की थी भूख हड़ताल? जानिए किसके खिलाफ शुरू हुआ था यह विरोध
दुनिया में सबसे पहले किसने की थी भूख हड़ताल? जानिए किसके खिलाफ शुरू हुआ था यह विरोध

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
Embed widget