एक्सप्लोरर

Police False Case: पुलिस ही कर रही है परेशान तो कहां कर सकते हैं शिकायत?

Complaint Against Police: अक्सर पुलिस पर लोगों को परेशान करने या फिर झूठे केस में फंसाने के आरोप लगते हैं. अगर आपके साथ ऐसा होता है तो आप कहां शिकायत कर सकते हैं?

Complaint Against Police: देशभर में लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस स्टेशन और पुलिस चौकियां बनी होती हैं. किसी भी मुसीबत में या फिर अपराध होने पर पुलिस का ही सहारा लिया जाता है. पुलिस का काम अपराधियों को पकड़ना और उन्हें कड़ी सजा दिलवाने का होता है. साथ ही शहर या कस्बों में होने वाले अपराधों को पनपने से पहले कुचलने का काम भी पुलिस करती है. हालांकि कई बार खाकी को लेकर ऐसी खबरें सामने आती हैं, जिनसे पुलिस की छवि खराब दिखती है. ऐसे में हम आज आपको ये बता रहे हैं कि अगर मदद करने वाली पुलिस ही परेशान करने लगे तो आप कहां शिकायत कर सकते हैं...

पुलिस पर लगते हैं आरोप
अपराध को रोकने के लिए पुलिस कोई भी एक्शन ले सकती है और जरूरत पड़ने पर हथियारों का इस्तेमाल भी कर सकती है. हालांकि इस दौरान पुलिस को निष्पक्ष होना चाहिए. कई बार ऐसे आरोप लगते हैं कि पुलिस घूसखोरी और किसी और लालच या दबाव के चलते किसी को परेशान करती है. ऐसे में वो शख्स या पीड़ित परिवार कहां शिकायत करेगा?

कहां और कैसे कर सकते हैं शिकायत?
पुलिस की प्रताड़ना का शिकार शख्स पुलिस के ही दूसरे विभागों में इसकी शिकायत कर सकता है. पुलिस में ही एक विजलेंस डिपार्टमेंट होता है, जहां पर आप पुलिसकर्मियों के रिश्वत लेने या ड्यूटी नहीं निभाने की शिकायत कर सकते हैं. सुप्रीम कोर्ट ने हर राज्य के लिए एक पुलिस कंप्लेंट अथॉरिटी का गठन करने का निर्देश दिया था, जिसमें राज्य सरकार या पुलिस अधिकारियों का हस्तक्षेप नहीं होता. जब पुलिस मदद नहीं कर रही हो या फिर झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही हो तो लोग इस कमेटी को अपनी शिकायत दे सकते हैं. 

ऐसी कंप्लेंट के लिए एक लिखित शिकायत का प्रावधान होता है, जिसमें पीड़ित शख्स को बताना होता है कि उसे किस तरह से परेशान किया जा रहा है. अगर शिकायत सही निकलती है और पुलिसकर्मी दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है. हालांकि भारत के सभी राज्यों ने पुलिस कंप्लेंट अथॉरिटी का गठन नहीं किया है. जबकि इसके लिए 2006 में सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिए थे. जिन राज्यों में ये स्वतंत्र कमेटी नहीं बनी है, उनमें पुलिस के सीनियर अधिकारियों को शिकायत की जाती है. 

ये भी पढ़ें - Smoking In Flight: फ्लाइट में सिगरेट पीना जुर्म, फिर भी प्लेन के वॉशरूम में क्यों बने होते हैं एशट्रे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं नेतन्याहू के विरोधी पीएम कैंडिडेट, कितनी बार मिल चुकी हार?
कौन हैं नेतन्याहू के विरोधी पीएम कैंडिडेट, कितनी बार मिल चुकी हार?
Explained: कैबिनेट सचिव प्रधानमंत्री का राइट हैंड, लेकिन 'ताकतवर बाबू' से ज्यादा क्यों कुछ नहीं?
कैबिनेट सचिव PM का दायां हाथ, लेकिन 'ताकतवर बाबू' से ज्यादा क्यों कुछ नहीं?
कैसे हुआ था J&K का भारत में विलय, 26 अक्टूबर 1947 को क्या हुआ था?
कैसे हुआ था J&K का भारत में विलय, 26 अक्टूबर 1947 को क्या हुआ था?
येलहांका पैलेस का असली मालिक कौन, जिसको लेकर आंध्र प्रदेश में छिड़ा सियासी विवाद?
येलहांका पैलेस का असली मालिक कौन, जिसको लेकर आंध्र प्रदेश में छिड़ा सियासी विवाद?

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget