एक्सप्लोरर

अमेरिका की राजधानी है वॉशिंगटन डीसी, जानिए इसमें DC का क्या मतलब है

Washington DC को दुनिया की सबसे ताकतवर राजधानी के रूप में भी जाना जाता है. इस शहर को साल 1800 में अमेरिका की राजधानी बनाया गया. आइए जानते हैं इसमें DC का क्या मतलब होता है.

What does DC means in Washington DC: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4 दिन के अमेरिका दौरे का आज, यानी 24 जून को आखिरी दिन है. इस बीच कई शब्द चर्चा में रहे हैं, जिनमें से एक है - अमेरिका की राजधानी "वॉशिंगटन डीसी". इस नाम को सुनकर अक्सर एक सवाल दिमाग में आता है कि आखिर इसमें लगे DC शब्द का क्या मतलब है? ज्यादातर लोग इसका मतलब नहीं जानते हैं. दरअसल, इस शब्द का एक खास मतलब है, जो अमेरिका और इस शहर के इतिहास से जुड़ा है.

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी

Washington DC को दुनिया की सबसे ताकतवर राजधानी के रूप में भी जाना जाता है. इस शहर को साल 1800 में अमेरिका की राजधानी बनाया गया. इससे पहले 1791 में फिलाडेल्फिया (Philadelphia) और 1790 में न्यूयॉर्क शहर अमेरिका की राजधानी हुआ करते थे. अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंटटन (George Washington) चाहते थे कि पोटोमैक नदी के किनारे अमेरिका की नई राजधानी बसाई जाए. इसके लिए.वर्जीनिया और मैरीलैंड जैसे राज्यों से जगह लेकर 1800 में वॉशिंगटन डीसी (Washington DC) शहर बसाया गया. 

दुनियाभर की राजनीति का है केंद्र

वॉशिंगटन डीसी (Washington DC) का इतिहास करीब 200 साल पुराना है. ये शहर अमेरिका सहित दुनियाभर की राजनीति का केंद्र है. यहां बनी पॉलिसी का असर किसी ना किसी कारण से पूरी दुनिया पर ही पड़ता है. इसकी स्थापना 17 जुलाई 1790 में हुई थी. इस शहर का नाम इसके संस्थापक और अमेरिका के पहले राष्ट्रपति रह चुके जॉर्ज वॉशिंगटन (George Washington) के नाम पर Washington DC रखा गया. 

युद्ध में तबाह हो गया था वॉशिंगटन डीसी

साल 1812 के अमेरिका-ग्रेट ब्रिटेन युद्ध में ब्रिटेन की सेना ने वॉशिंगटन पर कब्जा कर लिया था. युद्ध की इस आग में ये शहर जल उठा, जिससे काफी नुकसान हुआ. युद्ध खत्म होने के बाद शहर को फिर से बसाया गया और यहां की इमारतों को फिर से तैयार किया गया, जिसमें वाइटहाउस भी शामिल था.

महात्मा गांधी सहित यहां बनें हैं कई महापुरुषों के मेमोरियल

वॉशिंगटन डीसी (Washington DC) में अमेरिकी इतिहास में योगदान देने वाले कई महापुरुषों के मेमोरियल्स बने हैं. यहां अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन (Abraham Lincoln), अमेरिका के तीसरे राष्ट्रपति थॉमस जेफरसन (Thomas Jefferson), मार्टिन लूथर किंग, जूनियर मेमोरियल (Martin Luther King, Jr. Memorial) और फ्रैंकलिन डेलानो रूजवेल्ट को समर्पित कई मेमोरियल्स बनें हुए हैं. दुनिया को अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम पर भी यहां एक मेमोरियल बना हुआ है.

क्या है DC का मतलब?

Washington DC में DC का मतलब है- District of Columbia. History.com वेबसाइट के मुताबिक, जनवरी 1791 में, जॉर्ज वाशिंगटन ने संघीय जिले, यानी अमेरिका की नई राजधानी मैरीलैंड और वर्जीनिया से मिली 100 वर्ग मील भूमि पर बसाने का निर्णय लिया. हालांकि, 1846 में, वर्जीनिया को उसकी जमीन वापस कर दी गई, जिससे जिला (क्षेत्र में) एक तिहाई कम हो गया. सितंबर 1791 में, आयुक्तों ने राष्ट्रपति वाशिंगटन के सम्मान में संघीय शहर (वॉशिंगटन डीसी) का नाम रखा और जिस जिले में यह स्थित था उसे कोलंबिया क्षेत्र का नाम दिया. यह नाम अमेरिका की खोज करने वाले क्रिस्टोफर कोलंबस के नाम से लिया गया था. बाद में 1871 में, कोलंबिया क्षेत्र का आधिकारिक तौर पर नाम बदलकर डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया कर दिया गया था. इस प्रकार इस शहर का नाम वॉशिंगटन डीसी हुआ.

यह भी पढ़ें - गांजा ऐसे करता है दिमाग पर असर, जानिए क्या इससे गधे-घोड़े जैसे जानवरों को भी नशा होता है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NASA Invite ISRO : दुनिया की किन स्पेस एजेंसियों संग काम कर चुका नासा, भारत को कब-कब मिला मौका?
दुनिया की किन स्पेस एजेंसियों संग काम कर चुका नासा, भारत को कब-कब मिला मौका?
India vs Pakistan Child Safety: किस देश में बच्चियां ज्यादा सुरक्षित... भारत या पाकिस्तान? आंकड़ों में जानें जवाब
किस देश में बच्चियां ज्यादा सुरक्षित... भारत या पाकिस्तान? आंकड़ों में जानें जवाब
Gen-Z आबादी में चीन-पाकिस्तान में कौन आगे? जानें महिला-पुरुष के आंकड़े
Gen-Z आबादी में चीन-पाकिस्तान में कौन आगे? जानें महिला-पुरुष के आंकड़े
लेबनान में खत्म हुई मौत की सजा, जानें कौन-से देश दिखा चुके रहमदिली?
लेबनान में खत्म हुई मौत की सजा, जानें कौन-से देश दिखा चुके रहमदिली?

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget