एक्सप्लोरर

मांस खाने वाले पाकिस्तानी लोगों को अब सबसे ज्यादा पसंद आ रही है भारतीय रसोई की ये सब्जी

यूरोमॉनिटर इंटरनेशनल की एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में लोग तेजी से शाकाहारी बन रहे हैं. दरअसल, महंगा मीट और नॉनवेज से होने वाली बीमारियों की वजह से अब पाकिस्तान के लोग सब्जियां खा रहे हैं.

पाकिस्तान के लोग दुनियाभर में मीट खाने के लिए जाने जाते हैं. वहां बनने वाले मुगलई फूड की दुनिया दीवानी है. 17 तारीख को बकरीद थी, डेली पाकिस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, इस एक दिन में पाकिस्तान में 6.8 मिलियन जानवरों की कुर्बानी दी गई. लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तान के लोगों को अब भारतीय रसोई की कुछ सब्जियां पसंद आ रही हैं. चलिए आपको इसके बारे में पूरी जानकारी देते हैं.

पाकिस्तानियों की पसंदीदा सब्जी

रिसर्च लिंक्स की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में लोग अब तेजी से मांस को छोड़ सब्जियों की ओर आकर्षित हो रहे हैं. वहां खाई जाने वाली सब्जियों में सबसे पहला नाम आलू का है. भारत की तरह पाकिस्तान में भी आपको हर घर में आलू मिल जाएगा. इसके अलावा प्याज, टमाटर, गोभी, पत्ता गोभी और मटर भी पाकिस्तानी लोगों को खूब पसंद आ रही है. भारतीय रसोई में भी ये सब्जियां खूब पकाई जाती हैं. भारतीय लोग इन सब्जियों से तरह-तरह के डिश बनाते हैं.

शाकाहारी बन रहे पाकिस्तान के लोग

यूरोमॉनिटर इंटरनेशनल की एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में लोग तेजी से शाकाहारी बन रहे हैं. दरअसल, महंगा मीट और नॉनवेज से होने वाली बीमारियों की वजह से अब पाकिस्तान के लोग सब्जियां खा रहे हैं. जर्मन न्यूज वेबसाइट डीडब्लू की एक रिपोर्ट के अनुसार, अब पाकिस्तान में कई रेस्तरां ऐसे हो गए हैं जो तरह-तरह के वेजिटेरियन डिश अपने मेन्यू में रख रहे हैं. इस रिपोर्ट में बताया गया है कि इसके पीछे कई वजहें हैं, लेकिन मुख्य वजह है मीट की कीमतों में तेजी से वृद्धि. आपको बता दें, यूरोमॉनीटर द्वारा बाजार के रिसर्च में यह बात सामने आई है कि पाकिस्तान दुनिया का दूसरा तेजी से उभरता हुआ शाकाहारी राष्ट्र बन गया है.

सब्जियों की कीमत भी आसमान पर

ऐसा नहीं है कि पाकिस्तान में सिर्फ मीट महंगा है. सब्जियों की डिमांड बढ़ने की वजह से वहां इनके दाम भी आसमान छू रह हैं. पाकिस्तान में भिंडी जहां 300 से 400 रुपये किलो के बीच है, वहीं एक किलो आलू की कीमत 80 पाकिस्तानी रुपये से ज्यादा है. प्याज 150 रुपये से ज्यादा तो गोभी 200 रुपये किलो से ज्यादा की बिक रही है.

ये भी पढ़ें: भारत का वो भूतिया रेलवे स्टेशन जहां रेल कर्मियों ने ही काम करने से कर दिया था मना, स्टेशन मास्टर को दिखती थी चुड़ैल!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंतरिक्ष में इंसान रो भी नहीं सकता, आंखों से बाहर क्यों नहीं आते आंसू?
अंतरिक्ष में इंसान रो भी नहीं सकता, आंखों से बाहर क्यों नहीं आते आंसू?
कौन है 'विमल पान मसाला' कंपनी का मालिक, कितनी है कमाई?
कौन है 'विमल पान मसाला' कंपनी का मालिक, कितनी है कमाई?
'विमल पान मसाला' एड पर शाहरूख-अजय देवगन को नोटिस, क्या हो सकता है एक्शन?
'विमल पान मसाला' एड पर शाहरूख-अजय देवगन को नोटिस, क्या हो सकता है एक्शन?
पाकिस्तान में कितने हिंदू, 1947 से कितने हुए कम?
पाकिस्तान में कितने हिंदू, 1947 से कितने हुए कम?

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget