एक्सप्लोरर

भारत का वो भूतिया रेलवे स्टेशन जहां रेल कर्मियों ने ही काम करने से कर दिया था मना, स्टेशन मास्टर को दिखती थी चुड़ैल!

भारत में कई जगह ऐसी हैं जिन्हें भूतिया करार दिया गया है, लेकिन क्या आप एक ऐसे रेलवे स्टेशन को जानते हैं जहां पर रेलवे स्टाफ ने भी काम करने से इनकार कर दिया था.

कहा जाता है भूत-प्रेत जैसी कोई चीज नहीं होती, ये महज इंसान का वजम है, लेकिन दुनिया में कई ऐसी घटनाएं हैं जो लोगों को इस बारे में सोचने पर मजबूर कर देती हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही रेलवे स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं. इस रेलवे स्टेशन की इतनी कहानियां हैं कि आज भी ये बंजर पड़ा हुआ है. इस रेलवे स्टेशन पर हुई घटनाओं से लोग इस तरह डर गए थे कि रेलवे के कर्मचारियों ने भी यहां काम करने से मना कर दिया था. कहा जाता है कि यहां के स्टेशन मास्टर को कई बार चुड़ैल भी दिखी थी. तो चलिए आज पश्चिम बंगाल के इसी बेगुनकोदर रेलवे स्टेशन के बारे में जानते हैं.

जब स्टेशन मास्टर को दिखने लगी थी चुड़ैल

ये रेलवे स्टेशन हमेशा से ऐसा नहीं था. 1960 के समय में इस रेलवे स्टेशन पर खूब चहल पहल हुआ करती थी. यहां ट्रेन आती भी थी, रुकती भी थी और यहां से कई यात्री सफर के लिए आते-जाते भी थे, हालांकि ये सिलसिला बहुत दिनों तक नहीं चला. साल 1967 में एक दिन यहां के स्टेशन मास्टर ने चुड़ैल दिखने की बात कही, लोगों ने उसकी बात को उस समय मजाक में उड़ा दिया. लेकिन जब उस स्टेशन पर काम करने वाले कई लोगों ने इस बात का दावा किया तो मामला गंभीर हो गया.

ये बात उस रोज और बढ़ गई जब एक दिन स्टेशन मास्टर के पूरे परिवार की लाश संदिग्ध हालात में मिली. लोगों का दावा था कि इसके पीछे उसी चुड़ैल का हाथ है.

स्टेशन पर काम करने को तैयार नहीं था रेलवे स्टाफ

इस दिन के बाद बेगुनकोदर के सारे रेलवे स्टाफ ने वहां काम करने से मना कर दिया. कई महीनों तक रेलवे ने यहां स्टाफ रखने की कोशिश की, लेकिन कोई यहां काम नहीं करना चाहता था. ऐसे में यहां आने वाली ट्रेनों ने भी यहां रुकना बंद कर दिया. ये बात रेलवे मंत्रालय तक पहुंच चुकी थी, लिहाजा रेलवे मंत्रालय को ये स्टेशन बंद करने की घोषणाा करनी पड़ी. कहा जाता है जब भी कोई ट्रेन यहां से गुजरती थी तो लोको पायलट ट्रेन की स्पीड बढ़ा देते थे, वहीं यहां से गुजरने वाले यात्री भी काफी घबराते थे.

2009 में फिर खोल गया रेलवे स्टेशन

42 सालों तक ये स्टेशन बंद रहा, जिसे 90 के दशक में फिर खोले जाने की पेशकश हुई. फिर साल 2009 में तत्कालीन रेलवे मंत्री ममता बनर्जी ने दोबारा शुरू किया. फिलहाल यहां 10 ट्रेनें रुकती हैं, हालांकि यहां अब भी किसी रेलवे स्टाफ की ड्यूटी नहीं है, एक प्राइवेट फर्म इसे मैनेज करती है.

यह भी पढ़ें: जमीन ही नहीं, आसमान में भी हो चुका योग, जानें कौन है दुनिया का पहला 'अंतरिक्ष योगी'?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया में किस देश को सबसे ज्यादा मिलता है रेमिटेंस, किन देशों से आता है यह पैसा?
दुनिया में किस देश को सबसे ज्यादा मिलता है रेमिटेंस, किन देशों से आता है यह पैसा?
संसद भवन से कितना दूर है प्रधानमंत्री आवास, वहां धरना देने के लिए किसकी लगती है परमिशन?
संसद भवन से कितना दूर है प्रधानमंत्री आवास, वहां धरना देने के लिए किसकी लगती है परमिशन?
किसी पत्रकार पर हमला करना कितना बड़ा अपराध, जानें पत्रकारों के लिए भारत में क्या कानून?
किसी पत्रकार पर हमला करना कितना बड़ा अपराध, जानें पत्रकारों के लिए भारत में क्या कानून?
Farmers Protest: क्यों दिल्ली कूच कर रहे पंजाब के किसान, क्या है इंडो-अमेरिका प्रस्तावित ट्रेड डील जिस पर विवाद?
क्यों दिल्ली कूच कर रहे पंजाब के किसान, क्या है इंडो-अमेरिका प्रस्तावित ट्रेड डील जिस पर विवाद?

वीडियोज

Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ पटना में फूटा छात्रों का गुस्सा, तस्वीरों में देखिए प्रदर्शन, RJD बोली- 'इतिहास…'
धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ पटना में फूटा छात्रों का गुस्सा, तस्वीरों में देखिए प्रदर्शन, RJD बोली- 'इतिहास…'
J&K Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस के जवान पर दागीं 5 गोलियां, TRF ने ली अटैक की जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस के जवान पर दागीं 5 गोलियां, TRF ने ली अटैक की जिम्मेदारी
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
Embed widget