एक्सप्लोरर

सिर्फ पानी ही नहीं, पाकिस्तान में इन चीजों की सप्लाई भी रोक सकता है भारत- यहां देखें पूरी लिस्ट

पुलवामा हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में दरार काफी बढ़ गई है. इस हमले के बाद दोनों देशों के बीच बहुत ही सीमित व्यापार होता था, लेकिन पहलगाम हमले के बाद व्यापार पूरी तरह खत्म हो गया है.

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं. दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है और सरहदों पर सैनिक किसी भी एक्शन के लिए अलर्ट हैं. हालांकि, भारत ने इस हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कुछ कड़े कदम उठाए हैं, जिसमें सिंधु जल समझौते को रद्द करना सबसे अहम फैसला है. भारत ने सिंधु नदी समझौते के तहत पाकिस्तान को दिए जाने वाले पानी को रोकने की आधिकारिक घोषणा कर दी है. भले ही हाल-फिलहाल सिंधु, चिनाब और झेलम का पानी रोकने के पर्याप्त संसाधन उपलब्ध न हों, लेकिन एक बात साफ है कि भविष्य में पाकिस्तान को पानी नहीं मिलेगा, जिससे उसे बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है. 

अब सवाल यह है कि जिस तरह भारत ने सिंधु जल समझौता रद्द करके पाकिस्तान को जाने वाले पानी को रोकने की घोषणा की है, उस तरह भारत किन-किन चीजों की सप्लाई रोक सकता है. भारत के इस एक्शन से पाकिस्तान पर क्या असर होगा और यह भी जानेंगे कि भारत से पाकिस्तान को क्या-क्या निर्यात होता था? 

भारत-पाकिस्तान के बीच व्यापार पूरी तरह ठप

2019 में पुलवामा हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में दरार काफी बढ़ गई है. इस हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बहुत ही सीमित व्यापार होता था, लेकिन पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ व्यापार को पूरी तरह खत्म कर दिया है. पाकिस्तान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए भारत के साथ सभी तरह के व्यापारिक रिश्ते खत्म कर दिए हैं. इसमें वह व्यापार भी शामिल है, जो भारत और पाकिस्तान के बीच तीसरे देश के जरिए होता था. 

क्या-क्या रोक सकता है भारत

सिंधु जल समझौता रद्द किए जाने की घोषणा से पाकिस्तान में हाहाकार मच गया है. पाकिस्तान ने इसे 'एक्ट ऑफ वॉर' करार दिया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत पाकिस्तान का पानी के अलावा ऐसी कई चीजें रोक सकता है, जिससे पाकिस्तान की परेशानी बढ़ सकती है. इसमें सबसे ज्यादा जरूरी है दवाओं के लिए भारत से भेजा जाने वाला कच्चा माल. बता दें, वर्तमान में पाकिस्तान दवाओं के लिए जरूरी कच्चे माल के 30 से 40 प्रतिशत के लिए भारत पर निर्भर हैं. इसमें सक्रिय औषधि सामग्री समेत विभिन्न उन्नत चिकित्सीय उत्पाद भी शामिल हैं. ऐसे में पाकिस्तान में दवाओं का बड़ा संकट खड़ा हो सकता है और अगर भारत के साथ जंग होती है तो सैनिकों के उपचार के लिए पाकिस्तान के सामने नई समस्या खड़ी हो जाएगी. 

इन चीजों की भी रोक सकता है सप्लाई

ऐसी बहुत सी चीजें हैं जिनकी सप्लाई भारत रोक सकता है. इसमें जैविक और अजैविक रसायन, कृषि उत्पाद, कपास और सूती धागा, चीनी, प्लास्टिक और मशीनरी भी शामिल है, जिनकी सप्लाई रोके जाने से पाकिस्तान के सामने बड़ा संकट खड़ा हो सकता है. बता दें, पाकिस्तान की जनता पहले से ही महंगाई से त्रस्त है, ऐसे में भारत की ओर से सप्लाई रोके जाने से पाकिस्तान में महंगाई का जो हाल होगा, वह पाकिस्तान की जनता और सरकार के लिए सबसे बड़ी मुसीबत होगी. 

यह भी पढ़ें: भारत पानी छोड़े तो पाकिस्तान की किन-किन नदियों में आ सकती है बाढ़? झेलम से बुरा होगा हाल

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ayatollah Khamenei: कर्नाटक के इस गांव से था खामेनेई का 40 साल पुराना रिश्ता, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
कर्नाटक के इस गांव से था खामेनेई का 40 साल पुराना रिश्ता, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
Lion Vs Tiger : शेर और टाइगर में कौन है ज्यादा खतरनाक? दोनों में हो लड़ाई तो कौन मारेगा बाजी, जान लीजिए
शेर और टाइगर में कौन है ज्यादा खतरनाक? दोनों में हो लड़ाई तो कौन मारेगा बाजी, जान लीजिए
Toilet Flush Law: रात 10 बजे के बाद टॉयलेट फ्लश किया तो हो जाएगी जेल! जानिए किस देश में है यह अजीबोगरीब कानून
रात 10 बजे के बाद टॉयलेट फ्लश किया तो हो जाएगी जेल! जानिए किस देश में है यह अजीबोगरीब कानून
Employee Rights in India : अगर अचानक कंपनी नौकरी छीन ले तो आपके पास होते हैं ये अधिकार, यहां जानिए अपने हक की बात
अगर अचानक कंपनी नौकरी छीन ले तो आपके पास होते हैं ये अधिकार, यहां जानिए अपने हक की बात

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget