एक्सप्लोरर

भारत या फिर पाकिस्तान, एयरस्पेस बंद होने पर किसे होगा ज्यादा नुकसान?

India Or Pakistan Who Spent More Loss: पहलगाम हमले के बाद भारतीय और पाकिस्तानी दोनों एयरस्पेस एक-दूसरे के लिए बंद हो गए हैं. ऐसे में किस देश को ज्यादा नुकसान हो रहा है.

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ सख्त फैसले लेते हुए भारत ने कुछ कड़े कदम उठाए हैं. इसके जवाब में पाकिस्तान ने भारत के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है. बदले में भारत ने भी पाकिस्तान के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है. इससे दोनों एयरलाइंस का खर्चा बढ़ गया है. क्योंकि किसी दूसरे देश में जाने के लिए जिस विमान को भारत या फिर पाकिस्तान के रास्ते से होकर जाना पड़ता था, उनको अब दूसरे रास्ते से होकर निकलना होगा. इससे फ्लाइंग रेंज बढ़ी है, यही वजह है कि खर्चा भी बढ़ गया है. ऐसे में यह जानने वाली बात है कि आखिर किस देश को ज्यादा नुकसान हो रहा है. 

पाकिस्तान को कितना नुकसान

पाकिस्तान को अपना हवाई क्षेत्र बंद करने से भारी मात्रा में आर्थिक नुकसान हो रहा है. ओवरफ्लाइट फीस कमाई के लिए एक बड़ा जरिया मानी जाती है, इसीलिए बड़ा असर इस पर पड़ा है. फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट की मानें तो बोइंग 737 जैसे छोटे विमानों से ही पड़ोसी मुल्क को कम से कम 58,000 डॉलर का नुकसान झेलना पड़ रहा है. इंडियन एयरलाइंस इन विमानों का इस्तेमाल करती है. इसके लिए लगभग 580 डॉलर फीस देनी पड़ी है. 

चीन के ऊपर से जा रहे पाक के विमान

इसके अलावा भारत से बोइंग 777 जैसे विमान भी उड़ाए जाते हैं, जिनके लिए देश को 1200 से 1700 डॉलर फीस देनी होती है. यह फीस बड़े-छोटे विमान, दूरी और विमानों के वजन पर निर्भर करती है. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि पाकिस्तान को एयरस्पेस बंद करने से करीब 1,20,000 डॉलर का नुकसान हो रहा है. अब पाकिस्तानी भारतीय एयरस्पेस से बचने के लिए चीन के ऊपर से जा रहा है. इससे आर्थिक नुकसान और ज्यादा हो रहा है.

भारत को कितना नुकसान

न्यूज एजेंसी PTI की मानें तो भारतीय एयरलाइनों को हर महीने करीब 306 करोड़ रुपये का एक्स्ट्रा खर्चा देना पड़ रहा है. एयरलाइनों पर पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी एयरस्पेस बंद होने का असर पड़ रहा है. उत्तर भारतीय शहरों से इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर हर हफ्ते 77 करोड़ रुपये एक्स्ट्रा देने की आशंका है. एयरस्पेस बंद होने से ईंधन की खपत बढ़ती है और फ्लाइंग पीरियड भी बढ़ता है.

यह भी पढ़ें: युद्ध से लेकर कोरोना महामारी तक, ओवैसी की अपील की तरह भारत में जब बंद हुई सभी लाइट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bullet Train Track Technology: आकार लेने लगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, क्यों अलग होती है इनकी पटरियां
आकार लेने लगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, क्यों अलग होती है इनकी पटरियां
Flight Luggage Weight Limit: क्या ज्यादा सामान रखने से जहाज को उड़ने में दिक्कत होती है, क्यों तय है वजन की सीमा?
क्या ज्यादा सामान रखने से जहाज को उड़ने में दिक्कत होती है, क्यों तय है वजन की सीमा?
Fireworks Shapes Science: कैसे पटाखों से आसमान में बनती हैं आकृतियां, कौन सी तकनीक का होता है इस्तेमाल?
कैसे पटाखों से आसमान में बनती हैं आकृतियां, कौन सी तकनीक का होता है इस्तेमाल?
Ramlila Maidan Booking: क्या आम आदमी भी बुक कर सकता है रामलीला ग्राउंड, इसके लिए कितना खर्चा?
क्या आम आदमी भी बुक कर सकता है रामलीला ग्राउंड, इसके लिए कितना खर्चा?

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाला आरोपी जंगल से पकड़ा गया, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाला आरोपी जंगल से पकड़ा गया, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
'CEC ज्ञानेश कुमार प्रदर्शनकारियों से मिलना चाहते थे लेकिन...', मंत्री मेघवाल का बड़ा बयान
'CEC ज्ञानेश कुमार प्रदर्शनकारियों से मिलना चाहते थे लेकिन...', मंत्री मेघवाल का बड़ा बयान
Induction Using Tips: इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
Embed widget